Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

धमतरी में 21 अगस्त को लगेगा जनजातीय कारीगर एम्पैनलमेंट मेला, ट्राइफेड से जुड़ते ही देश-विदेश के बाजारों तक खुलेगा रास्ता

August 4, 2026

दंतेवाड़ा विज्ञान केंद्र पहुंची इसरो की वैज्ञानिक टीम, जनजातीय विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने की पहल की सराहना

August 4, 2026

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से बदल रही घरों की तस्वीर, छत्तीसगढ़ में हजारों परिवार बने ऊर्जा आत्मनिर्भर

August 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, August 4
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » धमतरी में 21 अगस्त को लगेगा जनजातीय कारीगर एम्पैनलमेंट मेला, ट्राइफेड से जुड़ते ही देश-विदेश के बाजारों तक खुलेगा रास्ता
छत्तीसगढ़

धमतरी में 21 अगस्त को लगेगा जनजातीय कारीगर एम्पैनलमेंट मेला, ट्राइफेड से जुड़ते ही देश-विदेश के बाजारों तक खुलेगा रास्ता

Author AuthorBy Author AuthorAugust 4, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-धमतरी। जनजातीय कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों, वन धन विकास केंद्रों (वीडीवीके), किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) तथा जनजातीय उद्यमियों को उनके उत्पादों के बेहतर विपणन एवं व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी 21 अगस्त 2026 को धमतरी में जनजातीय कारीगर सूचीबद्ध (एम्पैनलमेंट) मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले का आयोजन ट्राइफेड (TRIFED), जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जिला प्रशासन धमतरी के सहयोग से किया जा रहा है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जयंत नाहटा ने बताया कि इस मेले के माध्यम से पात्र जनजातीय कारीगरों एवं उद्यमियों का ट्राइफेड में सूचीबद्ध (एम्पैनल) किया जाएगा। सूचीबद्ध होने के पश्चात उन्हें ट्राइफेड द्वारा आयोजित राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनियों, Tribes India आउटलेट्स, व्यापार मेलों, विशेष प्रदर्शनियों तथा अन्य विपणन गतिविधियों में अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं विक्रय का अवसर प्राप्त होगा। इससे उनके उत्पादों को व्यापक पहचान मिलने के साथ-साथ बेहतर मूल्य एवं नए बाजार भी उपलब्ध होंगे।
उन्होंने बताया कि मेले में वस्त्र एवं हस्तशिल्प, धातु शिल्प, जैविक एवं प्राकृतिक उत्पाद, मिट्टी शिल्प, बांस एवं बेंत शिल्प, जनजातीय आभूषण, उपहार एवं सहायक उत्पाद, पारंपरिक चित्रकला तथा अन्य जनजातीय हस्तनिर्मित उत्पादों का सूचीबद्धीकरण किया जाएगा। इस दौरान ट्राइफेड के विशेषज्ञों द्वारा पात्रता, पंजीयन प्रक्रिया, उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग, ब्रांडिंग एवं विपणन संबंधी आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे कारीगर भविष्य में बड़े बाजारों की मांग के अनुरूप अपने उत्पाद विकसित कर सकें।
नाहटा ने जिले के सभी जनजातीय कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों, वन धन विकास केंद्रों, किसान उत्पादक संगठनों तथा जनजातीय उद्यमियों से इस महत्वपूर्ण आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह मेला स्थानीय प्रतिभा और पारंपरिक जनजातीय कला को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। ट्राइफेड से जुड़ने पर कारीगरों को विपणन के साथ-साथ अपने उत्पादों की ब्रांडिंग, प्रदर्शनी एवं व्यवसाय विस्तार के नए अवसर प्राप्त होंगे।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य जनजातीय समुदायों की पारंपरिक कला एवं शिल्प को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाना तथा उनकी आय में सतत वृद्धि सुनिश्चित करना है। यह आयोजन “वोकल फॉर लोकल” और आत्मनिर्भर भारत की भावना को साकार करने के साथ-साथ जनजातीय उत्पादों को देश-विदेश में नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

भारी बारिश भी नहीं रोक सकी प्रशासन की मुहिम: सुकमा में समय रहते टले दो बाल विवाह, दो बच्चों के भविष्य को मिली नई दिशा

August 4, 2026

अबूझमाड़ के फूल झाड़ू से बदलेगी कोंडागांव की तस्वीर: 10 लाख कंदों से वन भूमि होगी हरी-भरी, हजारों परिवारों को मिलेगा रोजगार

August 4, 2026

सूरजपुर को बड़ी सौगात: 5 नए आंगनबाड़ी केंद्रों की स्वीकृति, हजारों बच्चों और माताओं को मिलेगा पोषण व शिक्षा का लाभ

August 4, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • धमतरी में 21 अगस्त को लगेगा जनजातीय कारीगर एम्पैनलमेंट मेला, ट्राइफेड से जुड़ते ही देश-विदेश के बाजारों तक खुलेगा रास्ता
  • दंतेवाड़ा विज्ञान केंद्र पहुंची इसरो की वैज्ञानिक टीम, जनजातीय विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने की पहल की सराहना
  • प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से बदल रही घरों की तस्वीर, छत्तीसगढ़ में हजारों परिवार बने ऊर्जा आत्मनिर्भर
  • भोरमदेव सरस मेला 2026 : स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का विशेष फोकस, प्लास्टिक मुक्त मेले के लिए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अपील
  • भारी बारिश भी नहीं रोक सकी प्रशासन की मुहिम: सुकमा में समय रहते टले दो बाल विवाह, दो बच्चों के भविष्य को मिली नई दिशा

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.