Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मोर गांव-मोर पानी अभियान बना ग्रामीण समृद्धि की नई पहचान, जांजगीर-चांपा में 47 आजीविका डबरियों से किसानों को मिलेगा स्थायी सहारा

August 5, 2026

पेसा और वन अधिकार कानून का प्रभावी क्रियान्वयन राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

August 5, 2026

छोटे किसान और स्वयं-सहायता समूहों की महिलाएँ ही ग्रामीण बदलाव की असली प्रेरक हैं”: इंडिया रूरल कोलोक्वी 2026 में राहुल भगत

August 5, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, August 5
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » नैनो डीएपी से खेती में आ रहा बदलाव, कम लागत और संतुलित पोषण से बढ़ रही किसानों की आय
छत्तीसगढ़

नैनो डीएपी से खेती में आ रहा बदलाव, कम लागत और संतुलित पोषण से बढ़ रही किसानों की आय

Author AuthorBy Author AuthorAugust 5, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-एमसीबी। आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के किसान अब कम लागत में अधिक उत्पादन की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के ग्राम सिरौली निवासी किसान राममिलन सिंह ने खरीफ सीजन में इफको नैनो डीएपी का उपयोग कर संतुलित पोषण आधारित खेती की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की है।
इस खरीफ सीजन में राममिलन सिंह ने अपनी फसल की बुवाई के लिए आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित, चैनपुर (शाखा मनेन्द्रगढ़) से आवश्यक कृषि आदान प्राप्त किए। समिति द्वारा उन्हें इफको नैनो डीएपी, यूरिया तथा एमओपी (म्यूरेट ऑफ पोटाश) समय पर उपलब्ध कराया गया, जिससे उन्होंने निर्धारित समय पर बुवाई का कार्य पूरा किया।
राममिलन सिंह बताते हैं कि पहले पारंपरिक उर्वरकों के अधिक उपयोग के कारण खेती की लागत लगातार बढ़ती जा रही थी। कृषि विभाग एवं सहकारी समिति के मार्गदर्शन में इस बार उन्होंने नैनो डीएपी का उपयोग किया, जिससे उर्वरकों का संतुलित एवं वैज्ञानिक ढंग से प्रयोग संभव हुआ। इसका परिणाम यह रहा कि खेती की लागत कम हुई और फसल को आवश्यक पोषक तत्व भी प्रभावी रूप से उपलब्ध हो रहे हैं।
उनका कहना है कि नैनो डीएपी का छिड़काव करना बेहद आसान है तथा इसकी कम मात्रा में ही बेहतर परिणाम देखने को मिलते हैं। इसके उपयोग से पौधों की बढ़वार अच्छी हो रही है, जड़ों का विकास मजबूत हुआ है और फसल पहले की अपेक्षा अधिक हरी-भरी एवं स्वस्थ दिखाई दे रही है। उन्हें विश्वास है कि इस सीजन में उत्पादन में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार इफको नैनो डीएपी आधुनिक कृषि की एक महत्वपूर्ण तकनीक है, जो पौधों तक पोषक तत्वों की उपलब्धता को अधिक प्रभावी बनाती है। इसके उपयोग से पारंपरिक उर्वरकों की खपत कम होती है, खेती की लागत घटती है, पोषक तत्वों के उपयोग की दक्षता बढ़ती है तथा पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है।
नैनो डीएपी जैसी आधुनिक तकनीकों को अपनाकर जिले के किसान न केवल अपनी आय बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं, बल्कि टिकाऊ एवं वैज्ञानिक खेती को भी बढ़ावा दे रहे हैं। किसान राममिलन सिंह की यह पहल अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन रही है कि नई तकनीकों को अपनाकर कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

बालोद में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: सरपंच के मकान से लाखों की सागौन लकड़ी जब्त, सरपंच पति पर केस दर्ज करने की तैयारी

August 5, 2026

डोंगरगढ़ टीआई भूषण चंद्राकर को एसपी अंकिता शर्मा ने किया लाइन अटैच

August 5, 2026

धमतरी में 21 अगस्त को लगेगा जनजातीय कारीगर एम्पैनलमेंट मेला, ट्राइफेड से जुड़ते ही देश-विदेश के बाजारों तक खुलेगा रास्ता

August 4, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • मोर गांव-मोर पानी अभियान बना ग्रामीण समृद्धि की नई पहचान, जांजगीर-चांपा में 47 आजीविका डबरियों से किसानों को मिलेगा स्थायी सहारा
  • पेसा और वन अधिकार कानून का प्रभावी क्रियान्वयन राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • छोटे किसान और स्वयं-सहायता समूहों की महिलाएँ ही ग्रामीण बदलाव की असली प्रेरक हैं”: इंडिया रूरल कोलोक्वी 2026 में राहुल भगत
  • हर बेटी को मिलेगा सुरक्षित और सम्मानजनक शैक्षणिक वातावरण, तिल्दा के 50 स्कूलों में बनेंगे आधुनिक बालिका शौचालय
  • विश्व स्तनपान सप्ताह : छत्तीसगढ़ में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की दिशा में बड़ा कदम, स्थापित होगा पहला ‘मदर मिल्क बैंक’

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.