Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

निर्माण श्रमिकों के कल्याण को नई मजबूती: शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा और योजनाओं के विस्तार पर मंडल की बड़ी मुहर

August 6, 2026

शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, समयबद्ध और पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

August 6, 2026

पीएम जनमन आवास योजना से बदली कमार परिवार की तकदीर, कुमारी बाई का पक्का घर बनने से मिला सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन

August 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, August 6
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » खेती में तकनीक की नई उड़ान: ड्रोन से 40 हेक्टेयर में खरपतवार नियंत्रण, किसानों का 80% समय और हजारों रुपये की लागत बची
छत्तीसगढ़

खेती में तकनीक की नई उड़ान: ड्रोन से 40 हेक्टेयर में खरपतवार नियंत्रण, किसानों का 80% समय और हजारों रुपये की लागत बची

Author AuthorBy Author AuthorAugust 6, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-बलौदाबाजार। जिले के किसान अब खेती में तकनीक का इस्तेमाल कर आधुनिक खेती की ओर अग्रसर हो रहे हैं। इसी कड़ी में विकासखंड भाटापारा के ग्राम पाटन, धौरभठा और खोलवा के किसानों ने खेती में तकनीक का नया उदाहरण पेश किया है। यहां करीब 40 हेक्टेयर रकबे में किसानों ने ड्रोन के माध्यम से खरपतवार नाशक का छिड़काव करवाया।
पारंपरिक तरीके से इस रकबे में छिड़काव करने में 10 से 15 दिन लग जाते थे। ड्रोन की मदद से पूरा काम कुछ ही घंटों में पूरा हो गया। इससे किसानों के समय, श्रम और लागत तीनों की बचत हुई।ग्राम धौरभठा के किसान आलोक जायसवाल एवं खोलवा के कृषक गुड्डू चांडक ने बताया कि़ पहले 2से 3 एकड़ में छिड़काव करने के लिए 2 मजदूर पूरे दिन लगते थे। ड्रोन से 40 हेक्टेयर का काम एक दिन में हो गया। पानी भी कम लगी और पीठ पर टंकी ढोने की परेशानी नहीं रही।
कृषि विभाग और स्थानीय कृषि तकनीक सेवा प्रदाता के सहयोग से ड्रोन को खेतों में उतारा गया। ड्रोन ने निर्धारित ऊंचाई से एक समान रूप से खरपतवार नाशक का छिड़काव किया। इससे दवा की बर्बादी भी कम हुई और फसल पर असर बेहतर रहा।मैनुअल छिड़काव की तुलना में 80 प्रतिशत समय कम लगा। इसके साथ ही मजदूरी और दवा दोनों में बचत एवं एक समान छिड़काव से खरपतवार नियंत्रण बेहतर हुई।
जिला प्रशासन द्वारा सहकरी समिति के माध्यम से किसानों को ड्रोन उपलब्ध कराया जा रहा है जिसमें 4 नग ईफको कम्पनी के भी है। कृषि विभाग के अधिकारियो ने बताया कि़ इस व्यवस्था से अब छोटे किसानों को भी कम दर पर ड्रोन सेवा मिल रही है। भाटापारा क्षेत्र में धान और दलहन की फसल में खरपतवार नियंत्रण के लिए यह तकनीक तेजी से लोकप्रिय हो रही है।फिलहाल पाटन, धौरभठा और खोलवा के किसान इस प्रयोग से काफी संतुष्ट हैं और आने वाले सीजन में और अधिक रकबे में ड्रोन से छिड़काव करवाने की योजना बना रहे हैं।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

पीएम जनमन आवास योजना से बदली कमार परिवार की तकदीर, कुमारी बाई का पक्का घर बनने से मिला सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन

August 6, 2026

सेवा सेतु बना आमजन का सहारा: घर के नजदीक मिली सुविधा, राजपत्र में नाम संशोधन की प्रक्रिया हुई आसान, दंतेवाड़ा की धिन्नो कड़ियामी को मिला योजनाओं का लाभ

August 6, 2026

रात के अंधेरे में ट्रकों से डीजल उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, रायगढ़ पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

August 6, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • निर्माण श्रमिकों के कल्याण को नई मजबूती: शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा और योजनाओं के विस्तार पर मंडल की बड़ी मुहर
  • शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, समयबद्ध और पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • पीएम जनमन आवास योजना से बदली कमार परिवार की तकदीर, कुमारी बाई का पक्का घर बनने से मिला सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन
  • खेती में तकनीक की नई उड़ान: ड्रोन से 40 हेक्टेयर में खरपतवार नियंत्रण, किसानों का 80% समय और हजारों रुपये की लागत बची
  • सेवा सेतु बना आमजन का सहारा: घर के नजदीक मिली सुविधा, राजपत्र में नाम संशोधन की प्रक्रिया हुई आसान, दंतेवाड़ा की धिन्नो कड़ियामी को मिला योजनाओं का लाभ

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.