Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

वन महोत्सव में गूंजा हरियाली का संदेश, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला जनसमर्थन

August 7, 2026

जल संरक्षण से बदली तस्वीर: धमतरी के भोथापारा में आजीविका डबरी बनी आत्मनिर्भरता का आधार

August 7, 2026

बिलासपुर में मलेरिया का बढ़ता खतरा: बैगा महिला की सिम्स में मौत, औरापानी में पीएफ मलेरिया के मामले बढ़े

August 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, August 7
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » बाघ का आतंक : बैल को बनाया शिकार, वनकर्मियों से भी हुआ आमना-सामना, पकड़ने के लिए लगाए ट्रैप कैमरा
छत्तीसगढ़

बाघ का आतंक : बैल को बनाया शिकार, वनकर्मियों से भी हुआ आमना-सामना, पकड़ने के लिए लगाए ट्रैप कैमरा

Author AuthorBy Author AuthorAugust 7, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-मोहला-मानपुर. जिले में एक बार फिर बाघ की आमद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत निडेली गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल बैल का वन विभाग ने इलाज कराया, लेकिन बाघ के पंजों से बुरी तरह जख्मी होने के कारण उसकी मौत हो गई.
जानकारी के मुताबिक, घटना उस समय हुई, जब किसान अपने खेत में जोताई कर रहा था. इसी दौरान खेत से कुछ दूरी पर मौजूद उसके बैल पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया. घटना के बाद मौके पर पहुंचे वन अमले ने जांच के दौरान बाघ के पगमार्क भी बरामद किए. घटना के बाद इलाके में पहुंचकर गश्त कर रहे वन कर्मियों से बाघ का बहुत करीबी सामना हुआ है. हालांकि इससे पहले कि बाघ इन वन कर्मियों पर हमला करता जैसे तैसे वन कर्मियों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई. मृत मवेशी को जंगल में रखकर उसके आस-पास ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं.
यह पहली घटना नहीं है. पिछले एक वर्ष के दौरान इसी औंधी क्षेत्र में बाघ कई बार देखा जा चुका है और वह पहले भी मवेशियों को अपना शिकार बना चुका है. खासकर निडेली गांव के आसपास बीते दो महीनों में यह तीसरी घटना है, जब बाघ ने मवेशियों पर हमला किया है.
किसान दसरू राम ने बताया कि वह खेत में जोताई कर रहा था. इसी दौरान खेत से कुछ दूर चर रहे उसके बैल पर अचानक बाघ ने हमला कर दिया. बैल को घायल करने के बाद बाघ वहां से भाग गया. ग्रामीण शेर सिंह ने बताया कि घटना के दौरान वह गांव से लगे खेत की ओर मौजूद था. इसी दौरान उसकी नजर बेहद करीब बैठे एक बाघ पर पड़ी. बाघ पत्थर पर बैठा अपनी पूंछ हिला रहा था. स्थिति को भांपते हुए शेर सिंह ने अपने साथ मौजूद कुत्तों को बाघ की ओर बढ़ने का इशारा किया और खुद भी तेज आवाजें निकालकर उसे डराने की कोशिश की. कुछ देर बाद बाघ वहां से जंगल की ओर चला गया.
घटना उपरांत जिले के वन मंडलाधिकारी दिनेश पटेल भी घटना स्थल पर पहुंचे. उन्होंने मवेशी मालिक और ग्रामीणों से मुलाकात की. उन्होंने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृत मवेशी का मुआवजा प्रकरण बना लिया गया है. वहीं बाघ के लगातार आमद के मद्देनजर लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह भी दी गई है. गुरुवार को देर रात तक वन कर्मी इलाके मे गश्त करते रहे. वहीं वन अफसरों की भी इस दौरान इलाके में मौजूदगी बनी रही.

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

सक्ती में 90 लाख की ऑनलाइन ठगी का खुलासा, महिला समेत तीन गिरफ्तार; सस्ते गिरवी सोने का झांसा देकर ऐंठी रकम

August 7, 2026

राखी के धागों से आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रहीं गरियाबंद की महिलाएं, ‘बिहान’ बना आजीविका का मजबूत आधार

August 6, 2026

पीएम जनमन आवास योजना से बदली कमार परिवार की तकदीर, कुमारी बाई का पक्का घर बनने से मिला सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन

August 6, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • वन महोत्सव में गूंजा हरियाली का संदेश, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला जनसमर्थन
  • जल संरक्षण से बदली तस्वीर: धमतरी के भोथापारा में आजीविका डबरी बनी आत्मनिर्भरता का आधार
  • बिलासपुर में मलेरिया का बढ़ता खतरा: बैगा महिला की सिम्स में मौत, औरापानी में पीएफ मलेरिया के मामले बढ़े
  • बाघ का आतंक : बैल को बनाया शिकार, वनकर्मियों से भी हुआ आमना-सामना, पकड़ने के लिए लगाए ट्रैप कैमरा
  • सक्ती में 90 लाख की ऑनलाइन ठगी का खुलासा, महिला समेत तीन गिरफ्तार; सस्ते गिरवी सोने का झांसा देकर ऐंठी रकम

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.