Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, सामान्य बारिश के करीब पहुंचा आंकड़ा; सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 872.8 मिमी, सरगुजा में महज 304.5 मिमी वर्षा

August 7, 2026

छत्तीसगढ़ में बढ़ा सौर ऊर्जा का उजियारा, 36 हजार से अधिक घरों की छतों पर पहुंचा सूर्य घर

August 7, 2026

धान से हटकर अदरक की खेती ने बदली किसान की किस्मत, पौन एकड़ में लाखों की कमाई

August 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, August 7
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » छिपली की दीदियों का कमाल, बकरी पालन से बढ़ी आय और मजबूत हुआ आत्मविश्वास
छत्तीसगढ़

छिपली की दीदियों का कमाल, बकरी पालन से बढ़ी आय और मजबूत हुआ आत्मविश्वास

Author AuthorBy Author AuthorAugust 7, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

बकरी पालन से लेकर मिनी राइस मिल तक, छिपली की महिलाओं ने खड़ी की बहुआयामी आजीविका
मेहनत, एकजुटता और नवाचार से छिपली की महिलाएं बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

panchayattantra24.-धमतरी। ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में जिले के नगरी विकासखंड के ग्राम छिपली की स्वावलंबी महिला स्व-सहायता समूह ने उल्लेखनीय मिसाल कायम की है। कभी छोटे-छोटे संसाधनों और अनेक चुनौतियों के बीच अपनी आजीविका शुरू करने वाली समूह की महिलाएं आज बकरी पालन सहित विभिन्न आयमूलक गतिविधियों से जुड़कर आत्मनिर्भरता की नई पहचान बना रही हैं।
समूह की अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश नंदनी साहू बताती हैं कि समूह की शुरुआत चुनौतियों से भरी रही। सबसे पहले सभी महिलाओं को एकजुट कर सामूहिक रूप से काम करने की भावना विकसित करना चुनौती थी। आपसी समन्वय, विश्वास और निरंतर प्रयासों से संगठन मजबूत हुआ और महिलाओं ने बकरी पालन को आजीविका के प्रमुख साधन के रूप में अपनाया। शुरुआती दौर में कभी लाभ तो कभी नुकसान की परिस्थितियां भी आईं, लेकिन महिलाओं ने हार नहीं मानी। पशुपालन विभाग के अधिकारियों के मार्गदर्शन और जिला प्रशासन के सहयोग से उन्होंने धीरे-धीरे अपनी गतिविधियों को विस्तार दिया।
आज यही मेहनत उनकी सफलता की पहचान बन गई है। समूह की प्रत्येक दीदी लगभग 8 से 10 हजार रुपए प्रतिमाह तक की आय अर्जित कर रही हैं। बकरी पालन के क्षेत्र में समूह पूरे जिले में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बेहतर प्रबंधन, पशुओं की देखभाल, विभागीय मार्गदर्शन और सामूहिक निर्णयों ने समूह को मजबूती प्रदान की है।
“महिलाओं का आत्मविश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी”
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि “गांवों में स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। छिपली की महिलाओं ने सामूहिकता, मेहनत और नवाचार के माध्यम से यह साबित किया है कि उचित मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर महिलाएं अपनी आजीविका को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकती हैं। जिला प्रशासन का प्रयास है कि ऐसे समूहों को प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन, बाजार और आवश्यक विभागीय सहयोग उपलब्ध कराया जाए, ताकि उनकी आय में निरंतर वृद्धि हो और वे अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बनें।”
बकरी पालन से आगे बढ़ा आजीविका का दायरा
समूह ने अपनी आजीविका को केवल बकरी पालन तक सीमित नहीं रखा। महिलाएं फलदार वृक्षों की खेती, दलहन-तिलहन फसलों का उत्पादन, मखाना उत्पादन के लिए तालाब की तैयारी, बकरी एवं गाय पालन से दुग्ध उत्पादन, मिनी राइस मिल तथा कैंटीन संचालन जैसी गतिविधियों से भी जुड़ी हैं। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से समूह ने आय के अनेक स्रोत विकसित किए हैं।
श्रीमती दुर्गेश नंदनी साहू कहती हैं कि “कभी हम अपने सपनों को लेकर असमंजस में थे। कई बार लाभ हुआ तो कई बार नुकसान भी उठाना पड़ा, लेकिन हमने साथ मिलकर आगे बढ़ना नहीं छोड़ा। पशुपालन विभाग, जिला प्रशासन और अधिकारियों के सकारात्मक सहयोग ने हमारा आत्मविश्वास बढ़ाया। आज हमें गर्व है कि हमारे समूह की पहचान जिले से लेकर राज्य स्तर तक बनी है।”
समूह की उपलब्धियों को व्यापक पहचान भी मिली है। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के हाथों सम्मानित होने का अवसर समूह की महिलाओं के लिए गौरव का क्षण रहा। यह सम्मान उनके संघर्ष और सामूहिक प्रयासों की सफलता का प्रतीक है।
छिपली की इन महिलाओं की कहानी बताती है कि जब महिलाएं एकजुट होकर आगे बढ़ती हैं, तो सीमित संसाधन भी बड़े अवसर में बदल जाते हैं। आज उनका समूह न केवल आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहा है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण, सामूहिक उद्यम और बहुआयामी आजीविका का प्रेरक मॉडल बनकर उभरा है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

धान से आगे बढ़ी खेती की राह, गेंदा फूल ने बढ़ाई कुमारी चंद्राकर की कृषि आय

August 7, 2026

धमतरी में पशुपालकों के लिए खुलेगा पशु औषधि विक्रय केंद्र, सस्ती दर पर मिलेंगी जेनेरिक दवाएं

August 7, 2026

आजादी के 80 साल बाद भी बैगा बस्ती की प्यास नहीं बुझी: बेलापानी में 35 परिवार नदी का मटमैला पानी पीने को मजबूर, 3 साल पहले भी चल रहा था जल जीवन मिशन का काम

August 7, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, सामान्य बारिश के करीब पहुंचा आंकड़ा; सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 872.8 मिमी, सरगुजा में महज 304.5 मिमी वर्षा
  • छत्तीसगढ़ में बढ़ा सौर ऊर्जा का उजियारा, 36 हजार से अधिक घरों की छतों पर पहुंचा सूर्य घर
  • धान से हटकर अदरक की खेती ने बदली किसान की किस्मत, पौन एकड़ में लाखों की कमाई
  • छत्तीसगढ़ में नई तकनीक व कौशल विकास का नया अध्याय, 500 करोड़ रुपये से बदलेगी राज्य की डिजिटल तस्वीर – भाजपा
  • कृषि विभाग ने खाद-बीज दुकानों का औचक निरीक्षण, अनियमितता मिलने पर जारी किया कारण बताओ नोटिस

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.