panchayattantra24.-रायपुर। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यातायात और परिसर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेलवे प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। इसके तहत रायपुर और भाटापारा रेलवे स्टेशनों पर बड़े पैमाने पर विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारी जुर्माने की कार्रवाई की गई।
नो पार्किंग और अवैध वेंडरों पर कार्रवाई
आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, अभियान के दौरान वर्ष 2025-26 में रेलवे अधिनियम की धारा 159 के अंतर्गत नो पार्किंग एरिया में वाहन खड़े करने वाले 2,025 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं धारा 144 के तहत स्टेशन और ट्रेनों में बिना अनुमति सामान बेचने वाले 1,780 अवैध वेंडरों पर भी कार्रवाई की गई।
3800 पर कार्रवाई, वसूला 20 लाख से ज्यादा जुर्माना
दोनों अभियानों में कुल 3,805 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 20 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया। अभियान का उद्देश्य स्टेशन परिसर को अतिक्रमण, अवैध गतिविधियों और यातायात अव्यवस्था से मुक्त रखना है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिल सके।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
