Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

पचौली की खेती से छत्तीसगढ़ के किसानों की बढ़ सकती है कमाई, 8 एकड़ में शुरू हुआ प्रयोग

August 8, 2026

बलौदाबाजार में 9 से 15 अगस्त तक गूंजेगा देशभक्ति का संदेश, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के साथ मनाई जाएगी वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ

August 8, 2026

भाटापारा में 10 अगस्त से शुरू होगा एग्रीस्टैक पंजीयन अभियान, 15 दिन तक गांव-गांव लगेंगे शिविर

August 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, August 8
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » स्वच्छता दीदियों ने मिशन क्लीन सिटी प्रभारी के खिलाफ खोला मोर्चा, कलेक्टोरेट पहुंचकर हटाने की मांग
छत्तीसगढ़

स्वच्छता दीदियों ने मिशन क्लीन सिटी प्रभारी के खिलाफ खोला मोर्चा, कलेक्टोरेट पहुंचकर हटाने की मांग

Author AuthorBy Author AuthorAugust 8, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद नगरपालिका की स्वच्छता दीदियों ने मिशन क्लीन सिटी प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रभारी पर अभद्र व्यवहार, छुट्टी मांगने पर दुर्व्यवहार करने, अतिरिक्त काम कराने और काम से निकालने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए स्वच्छता दीदियां कलेक्टोरेट पहुंचीं। महिलाओं ने डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मिशन क्लीन सिटी प्रभारी नवशाद बक्श को हटाने की मांग की है। वहीं नगरपालिका सीएमओ ने महिलाओं के आरोपों को निराधार बताया है।
महासमुंद नगर पालिका में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का काम करने वाली स्वच्छता दीदियां कलेक्टोरेट पहुंचीं। महिलाओं ने कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मिशन क्लीन सिटी प्रभारी को हटाने की मांग की।
स्वच्छता दीदियों का आरोप है कि वर्तमान में मिशन क्लीन सिटी के प्रभारी नवशाद बक्श द्वारा महिला कर्मचारियों के साथ आए दिन अभद्र व्यवहार किया जाता है। व्यक्तिगत या स्वास्थ्यगत कारणों से छुट्टी मांगने पर कथित तौर पर दुर्व्यवहार करते हुए अपमानित किया जाता है। काम के दौरान किसी तरह की समस्या बताने पर उसका समाधान करने के बजाय मनमाने तरीके से व्यवहार किया जाता है और काम से निकालने की धमकी दी जाती है।
डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन के मूल कार्य के अलावा उनसे अतिरिक्त काम भी कराया जाता है। निर्धारित आठ घंटे की जगह 10 से 12 घंटे तक काम कराया जाता है और अतिरिक्त काम नहीं करने पर एक दिन का वेतन काटने की बात कही जाती है। स्वच्छता दीदियों का कहना है कि जब तक मिशन क्लीन सिटी प्रभारी को हटाया नहीं जाता, तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगी।
इस पूरे मामले में नगरपालिका के सीएमओ का कहना है कि स्वच्छता दीदियों की मांगों को लेकर पहले ही बातचीत हो चुकी है और नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही गई है। मणिकंचन केन्द्र में कैमरा लगाये जाने पर सी एम ओ ने सफाई देते बताया कि स्वच्छता दीदियों की सुरक्षा के लिए ही लगाए गये है । कैमरा संबंधित आरोप गलत है।
फिलहाल स्वच्छता दीदियों ने प्रभारी को हटाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंप दिया है और मांग पूरी नहीं होने तक काम नहीं करने की बात कही है। अब देखना होगा कि नगरपालिका प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कार्रवाई करता है।

 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

बलौदाबाजार में 9 से 15 अगस्त तक गूंजेगा देशभक्ति का संदेश, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के साथ मनाई जाएगी वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ

August 8, 2026

भाटापारा में 10 अगस्त से शुरू होगा एग्रीस्टैक पंजीयन अभियान, 15 दिन तक गांव-गांव लगेंगे शिविर

August 8, 2026

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ के वार्ड क्रमांक 9 स्थित मंदिर में की भगवान शिव की पूजा-अर्चना प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और जनकल्याण के लिए की प्रार्थना

August 8, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • पचौली की खेती से छत्तीसगढ़ के किसानों की बढ़ सकती है कमाई, 8 एकड़ में शुरू हुआ प्रयोग
  • बलौदाबाजार में 9 से 15 अगस्त तक गूंजेगा देशभक्ति का संदेश, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के साथ मनाई जाएगी वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ
  • भाटापारा में 10 अगस्त से शुरू होगा एग्रीस्टैक पंजीयन अभियान, 15 दिन तक गांव-गांव लगेंगे शिविर
  • मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा विवाद: मोहल्लेवासियों ने जताई आपत्ति, पार्षद की शिकायत पर पहुंची पुलिस
  • छत्तीसगढ़ पावर कंपनी में 1235 पदों पर बंपर भर्ती, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत कई पदों के लिए खुला रोजगार का रास्ता

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.