panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए एक खुशखबरी है कि छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज में 1235 पदों पर भर्ती होने जा रही है, जिसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर स्टेट पावर कंपनी के अंतर्गत आने वाली जनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों ने आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है।
किन पदों पर होगी भर्ती
सहायक अभियंता (AE)
कनिष्ठ अभियंता (JE)
संयंत्र परिचारक (प्लांट अटेंडेंट)
डाटा एंट्री ऑपरेटर
चिकित्सक
पैरामेडिकल स्टाफ
फायर आफिसर्स व स्टाफ
विधि विभाग
वित्त अधिकारी और सुरक्षा विभाग
कौन सी कंपनी में कितने पदों पर होगी भर्ती
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी में 547 पद
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में 415 पद
तीनों कंपनियों के कॉमन कैडर में 177 पद
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी में 96 पद
1235 पदों में से द्वितीय वर्ग के 189, तृतीय वर्ग के 711 और चतुर्थ वर्ग के 335 पदों पर कर्मियों की भर्ती की जाएगी।
कहां करें आवेदन ?
ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) विभाग द्वारा भर्ती का विज्ञापन जारी किया जा चुका है। इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी, पात्रता मानदंड और ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया की पूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट www.cspc.co.in पर उपलब्ध करा दी गई है। इच्छुक और योग्य युवा समय पर पोर्टल विजिट कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
क्या है उद्देश्य ?
छत्तीसगढ़ में राज्य गठण के बाद बिजली कंपनियों में अब तक की सबसे बड़ी भर्ती होने जा रही है, जिसका उद्देश्य प्रदेश में लगातार बढ़ रही विद्युत आपूर्ति की मांग और लगभग 67 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली मुहैया कराना है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
