Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

छत्तीसगढ़ में अब एटीएम से मिलेगा राशन, तीन जिलों में शुरू होगा ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम’

August 8, 2026

सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ की मजबूत ढाल, अब तक 1.66 लाख से अधिक को लगे टीके

August 8, 2026

नक्सल हिंसा का दर्द झेल चुकी 78 वर्षीय बुजुर्ग को मिली स्वास्थ्य सुरक्षा, घर पहुंचकर बनाया आयुष्मान वय वंदना कार्ड

August 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, August 8
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » पचौली की खेती से छत्तीसगढ़ के किसानों की बढ़ सकती है कमाई, 8 एकड़ में शुरू हुआ प्रयोग
रायपुर

पचौली की खेती से छत्तीसगढ़ के किसानों की बढ़ सकती है कमाई, 8 एकड़ में शुरू हुआ प्रयोग

Author AuthorBy Author AuthorAugust 8, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। पचौली की सुगंधित खेती किसानों की आय बढ़ाने का एक आधुनिक और बेहद लाभदायक जरिया बन रही है। पचौली की खेती की सबसे बड़ी और खास विशेषता यह है कि एक बार पौधे खेत में तैयार हो जाने के बाद, उन्हीं पुराने पौधों से आगे के लिए नए पौधे आसानी से तैयार किए जा सकते हैं, इससे किसानों को बार-बार महंगे बीज खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती और खेती की कुल उत्पादन लागत काफी हद तक कम हो जाती है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें नई संभावनाओं से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी दिशा में छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड (वन विभाग) ने एक नई पहल शुरू की है। राज्य में पचौली की खेती का प्रायोगिक प्रोजेक्ट 8 एकड़ भूमि में शुरू किया गया है। इसके अच्छे परिणाम मिलने पर किसानों को बड़े स्तर पर इसकी खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
पचौली क्यों है लाभदायक
पचौली की खेती में रासायनिक उर्वरकों के स्थान पर जैविक खाद का उपयोग करना अधिक लाभदायक साबित होता है। वे फसलों की सेहत सुधारने के लिए मुख्य रूप से गोबर, गोमूत्र और गुड़ से तैयार प्राकृतिक ‘जीवामृत’ का उपयोग करती हैं। पचौली एक सुगंधित और औषधीय पौधा है। इसकी पत्तियों से निकलने वाले तेल की देश और विदेश में अच्छी मांग है। इसका उपयोग इत्र, परफ्यूम, साबुन, सौंदर्य प्रसाधन, अरोमाथेरेपी और प्राकृतिक कीट-रोधक उत्पादों में किया जाता है। इसकी बढ़ती मांग किसानों के लिए बेहतर आय का अवसर बन रही है। प्रति एकड़ लगभग 30 किलो तेल उत्पादन और 6,000 रुपये प्रति लीटर तक के बाजार भाव के साथ, किसान पहले साल ही सभी खर्चे निकालकर 1 लाख से 1.5 लाख रुपये तक का शुद्ध मुनाफा कमा सकते हैं।
कम लागत, अधिक मुनाफा
पचौली की खेती में लागत अपेक्षाकृत कम आती है और मुनाफा अच्छा मिलता है। एक वर्ष में 2 से 3 बार कटाई की जा सकती है। इससे प्रति एकड़ लगभग 1 लाख से 1.5 लाख रुपये तक की शुद्ध आय प्राप्त होने की संभावना है। इसकी खेती खुले खेतों के साथ-साथ फलदार बगीचों, नारियल और सुपारी के बगीचों के बीच खाली जगह में भी की जा सकती है। इससे किसानों को अतिरिक्त आय का अवसर मिलता है।
खेती की आसान तकनीक
पचौली की खेती गर्म और आर्द्र जलवायु में अच्छी होती है। जुलाई-अगस्त इसकी रोपाई का सबसे उपयुक्त समय है। ड्रिप सिंचाई और मल्चिंग जैसी तकनीकों से इसकी पैदावार और गुणवत्ता दोनों बेहतर होती हैं। रोपाई के 4 से 6 महीने बाद पहली कटाई की जाती है और पत्तियों से भाप आसवन (स्टीम डिस्टिलेशन) विधि से तेल निकाला जाता है।
समूह में खेती से मिलेगा बड़ा लाभ
यदि किसान 30 से 40 एकड़ के क्लस्टर में पचौली की खेती करते हैं, तो बड़ी कंपनियां सीधे खेतों से उपज खरीदने के लिए आगे आती हैं। इससे किसानों को बेहतर बाजार और उचित मूल्य मिलने में सुविधा होती है। औषधि पादप बोर्ड किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और विपणन सहायता भी उपलब्ध करा रहा है।
किसानों के लिए नई उम्मीद
पचौली की खेती केवल एक नई फसल नहीं, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने का नया अवसर है। यह पहल पारंपरिक खेती के साथ-साथ उच्च मूल्य वाली औषधीय और सुगंधित फसलों की ओर किसानों को प्रेरित कर रही है।
छत्तीसगढ़ सरकार और औषधि पादप बोर्ड का यह प्रयास किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने, खेती में विविधता लाने और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पचौली की खुशबू अब छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए समृद्धि और आत्मनिर्भरता की नई पहचान बन रही है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ में अब एटीएम से मिलेगा राशन, तीन जिलों में शुरू होगा ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम’

August 8, 2026

सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ की मजबूत ढाल, अब तक 1.66 लाख से अधिक को लगे टीके

August 8, 2026

नक्सल हिंसा का दर्द झेल चुकी 78 वर्षीय बुजुर्ग को मिली स्वास्थ्य सुरक्षा, घर पहुंचकर बनाया आयुष्मान वय वंदना कार्ड

August 8, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ में अब एटीएम से मिलेगा राशन, तीन जिलों में शुरू होगा ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम’
  • सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ की मजबूत ढाल, अब तक 1.66 लाख से अधिक को लगे टीके
  • नक्सल हिंसा का दर्द झेल चुकी 78 वर्षीय बुजुर्ग को मिली स्वास्थ्य सुरक्षा, घर पहुंचकर बनाया आयुष्मान वय वंदना कार्ड
  • उदंती-सीतानदी में जंगल की हर हलचल पर AI की नजर, 70-80 फीट ऊंचे टावरों से 24 घंटे निगरानी
  • शेडनेट हाउस से ग्राफ्टेड टमाटर तक… जशपुर के किसान अनारथ साय ने बदली खेती की तस्वीर, 28.40 लाख की परियोजना में मिली 14.20 लाख की मदद

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.