खाद्य मंत्री दयालदास बघेल आज करेंगे ऑनलाइन शुभारंभ, रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में शुरू होगी सुविधा
panchayattantra24.-रायपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल आज 8 अगस्त को दोपहर एक बजे अन्नपूर्ति ग्रेन एटीम का शुभारंभ करेंगे। शुभारंभ कार्यक्रम दोपहर एक बजे नवा रायपुर सेक्टर 24 स्थित उनके शासकीय निवास कार्यालय में आयोजित है।
मंत्री बघेल इस दौरान प्रदेश के तीन जिलों, रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में तीन स्थानों पर ऑनलाइन शुभारंभ करेंगे।
इस मौके पर खाद्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
