Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बस्तर में पक्षियों की चहचहाहट से बढ़ेगा इको-टूरिज्म, संरक्षण के साथ रोजगार के नए अवसरों की उम्मीद

August 11, 2026

उन्नत बीज और वैज्ञानिक खेती ने बदली किसान शुभम की राह, मक्का उत्पादन से बढ़ी उम्मीदें

August 11, 2026

छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन

August 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, August 11
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » महतारी वंदन की राशि से शबीना ने संवारा चूड़ी कारोबार, अब आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम
रायपुर

महतारी वंदन की राशि से शबीना ने संवारा चूड़ी कारोबार, अब आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम

Author AuthorBy Author AuthorAugust 10, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

चूड़ी व्यवसाय में किया योजना की राशि का निवेश, बढ़ी आमदनी और परिवार को मिला आर्थिक संबल
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। महतारी वंदन योजना इसी दिशा में महत्वपूर्ण पहल है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। योजना से प्राप्त राशि का सदुपयोग कर प्रदेश की अनेक महिलाएं अपने छोटे-छोटे व्यवसायों को आगे बढ़ा रही हैं और आत्मनिर्भरता की नई राह बना रही हैं। जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम सरखों की श्रीमती शबीना बेगम की कहानी भी इसी बदलाव की प्रेरक मिसाल है।
एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर अंतर्गत ग्राम सरखों निवासी श्रीमती शबीना बेगम अपने घर में छोटी सी चूड़ी की दुकान संचालित करती थीं। सीमित पूंजी और आमदनी के कारण व्यवसाय को विस्तार देना उनके लिए चुनौतीपूर्ण था। परिवार की आर्थिक जरूरतों के बीच व्यवसाय में अतिरिक्त निवेश कर पाना भी आसान नहीं था। ऐसे समय में महतारी वंदन योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता उनके लिए संबल बनी।
श्रीमती शबीना बेगम को मार्च 2024 से योजना के तहत प्रतिमाह 1,000 रुपये की राशि नियमित रूप से उनके बैंक खाते में प्राप्त हो रही है। उन्होंने योजना से प्राप्त राशि को बचाकर एकमुश्त अपने चूड़ी व्यवसाय में निवेश किया। इस राशि से उन्होंने दुकान में चूड़ियों की नई डिजाइन और विभिन्न प्रकार के सामान उपलब्ध कराए। दुकान में विविधता बढ़ने से ग्राहकों की संख्या में वृद्धि हुई और उनकी आमदनी भी पहले की तुलना में बेहतर हुई।
धीरे-धीरे शबीना बेगम ने अपने छोटे से व्यवसाय को विस्तार दिया। आज उनका चूड़ी व्यवसाय परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। बढ़ी हुई आमदनी से वे परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा पर भी बेहतर ढंग से खर्च कर पा रही हैं। आर्थिक आत्मनिर्भरता के साथ उनके आत्मविश्वास में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
श्रीमती शबीना बेगम ने बताया कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता ने उन्हें अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने और अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि योजना की राशि को जरूरत के अनुसार सही दिशा में निवेश करने से उनके कारोबार को नई गति मिली है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के लिए केवल नियमित आर्थिक सहायता का माध्यम नहीं, बल्कि उन्हें आर्थिक निर्णय लेने, स्वरोजगार को बढ़ावा देने और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का अवसर भी प्रदान कर रही है। शबीना बेगम जैसी महिलाओं की सफलता यह दर्शाती है कि उचित आर्थिक संबल और अवसर मिलने पर महिलाएं अपने हुनर और मेहनत के बल पर आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख सकती हैं।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

बस्तर में पक्षियों की चहचहाहट से बढ़ेगा इको-टूरिज्म, संरक्षण के साथ रोजगार के नए अवसरों की उम्मीद

August 11, 2026

उन्नत बीज और वैज्ञानिक खेती ने बदली किसान शुभम की राह, मक्का उत्पादन से बढ़ी उम्मीदें

August 11, 2026

छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन

August 11, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • बस्तर में पक्षियों की चहचहाहट से बढ़ेगा इको-टूरिज्म, संरक्षण के साथ रोजगार के नए अवसरों की उम्मीद
  • उन्नत बीज और वैज्ञानिक खेती ने बदली किसान शुभम की राह, मक्का उत्पादन से बढ़ी उम्मीदें
  • छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन
  • गांवों की जमीन का होगा डिजिटल हिसाब, ग्रामीणों को मिलेगा मालिकाना हक: स्वामित्व योजना से बदलेगी तस्वीर
  • धान के साथ अब औषधीय खेती बनेगी कमाई का नया जरिया, छत्तीसगढ़ के किसानों को 54.36 लाख की प्रोत्साहन राशि

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.