Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट

November 10, 2026

राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

November 10, 2026

हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’

November 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, November 10
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » कांग्रेस को सत्ता तक पहुंचाने वाले साइडलाइन  
रायपुर

कांग्रेस को सत्ता तक पहुंचाने वाले साइडलाइन  

adminBy adminAugust 7, 2020No Comments9 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

8-10 साल पहले कांग्रेस ज्वाइन किए नेता बड़े नेता हो गए और पुराने और वरिष्ठ नेता अज्ञातवास में
कांग्रेस सरकार को भाजपा के हाल से बचना है तो पुराने साथियों को मुख्यधारा में लाना होगा
 
पंचायत तंत्र- रायपुर । देश की 70 साल से अधिक पुरानी राजनीतिक पार्टी जो अपनों के ही दंश की शिकार होकर खेमे में बंट गई और सत्ता के तूफानी उतार-चढ़ाव देखने के बाद सत्ता में लगातार 40 साल रहने के बाद पिछले 30 सालों से जनता पार्टी से लेकर भाजपा से टक्कर ले रही है। छत्तीसगढ़ में 2018 से पहले 2003 से भाजपा सत्ता में रही, कांग्रेस सत्ता के करीब पहुंच कर भी सत्ता से दूर होती रही। 2015 में भूपेश बघेल को कांग्रेस संगठन की बागडोर वर्तमान अभा कार्यकारी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस उम्मीद से सौंपी, किसी बड़े फंड की उम्मीद के बिना अपने संसाधनों से कांग्रेस की सत्ता में वापसी करो । 2015 से 2018 दिसंबर चुनाव होते तक भूपेश बघेल ने अथक ताबड़तोड़ मेहनत की और कांग्रेस के पुराने और दिग्गज साथियों को घर से निकाल कर फ्रंट लाइन लाकर उनसे जो सहयोग बन पड़ा लिया और भाजपा सरकार के खिलाफ शंखनाद कर दिया। भूपेश बघेल के नेतृत्व में लगातार तीन साल तक हुए भाजपा की रमनसरकार के खिलाफ आंदोलन जनता को झकझोर दिया। 15 साल तक चाउर वाले बाबा की दवा से नींद टूटते ही जनता का समर्थन कांग्रेस को मिला और 15 साल से सत्ता में काबिज भाजपा को उखाड़ फेंका। आज कांग्रेस में दु:ख इस बात का है कि जो लोग संकट के समय कांग्रेस के साथ रहे, अपने घर से पैसा लगाकर पार्टी के लिए झंडा-बैनर लगाकर पार्टी को जिंदा किया उनकी ही कांग्रेस में उपेक्षा हो रही है। स्वाभिमानी नेताओं ने कांग्रेस तो नहीं छोड़ी लेकिन घर बैठ गए है। क्योंकि कांग्रेस की सत्ता में आते ही 8-10 पुराने कांग्रेस में शामिल होने वाले लोग सत्ता के सर्वेसर्वा हो गए । जिन लोगों ने कांग्रेस के लिए मेहनत मशक्कत की वे लोग उपेक्षा से पीडि़त होकर खुद रूखसत हो गए। सत्ता में भूपेश सरकार के वो साथी जिसने सहयोग लेकर यहां तक पहुंचे है वो कहां है। मुख्यमंत्री को भी पता नहीं है। सत्ता के चमक-दमक में पुराने लोग खो गए और भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने वाले कांग्रेस को सत्ता सौंपने वाले साथियों की रूखसत पर विचार मंथन करने का समय आ गया है। अगर सत्ता में पुनर्वापसी करना है तो पुराने और जुझारू नेताओं कार्यकर्ताओं सम्मान देना होगा। उनके घर से निकलने का ही परिणाम है कि कांग्रेस सत्ता में पहुंची है। यदि वे फिर साढ़े तीन साल घर बैठ गए तो क्या होगा खुद सोच सकते है। डा. रमनसिंह वाली भाजपा सरकार के जाने के बारे में भाजपा की राजनीति से जुड़े लोग यहीं कहते फिर रहे है कि भाजपा को अपनों के दंश ने ही सत्ता से बेदखल कर दी। इसके पीछे के कारणों पर रोशनी डालने वाले नेताओं का कहना है कि भाजपा अनुशासन कैडर वाली पार्टी ही बेपटरी हो गई। भाजपाई अनुशासित होते हुए भी मार्ग से भटक गए। केंद्र में 2013 में मनमोहन सिंह सरकार के जाने बाद लगातार भाजपा का वोट बंैक बढ़ा, 2018 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पुराने नेताओं से मतदाताओं की नाराजगी को भांप कर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में युवा और नए नेताओं के साथ एलायंस से जुड़े वरिष्ठ नेताओं को टिकट देकर बंपर जीत हासिल की। अब कांग्रेसियों को पुराने ईंटों को खोजकर निकलना पड़ेगा और उसकी बुनियाद रखनी होगी। नए-नए नेताओं के भरोसे कांग्रेस चुनाव नहीं जीतती बल्कि पुराने नेताओं की विश्वनीयता और सहज आम जनता से प्रत्यक्ष मेलजोल ही उन नेताओं की पूंजी और धरोहर जिसके बलबूते कांग्रेस सत्ता में होती है। सत्ता के मोह में नए-नए आईएएस-आईपीएस नौकरी छोड़कर भाजपा- कांग्रेस में शामिल हो गए। कुछ राजनीतिक घरानों के नेता दादा के नाम पर सत्ता में घुसपैठ कर लिए है। जिसके कारण पुराने और घाघ कांग्रेसी सत्ता से खदेड़ दिए गए या यो कहे कि दूर हो गए जो घातक साबित हो सकते है। इसलिए पुराने साथियों को फिर से मुख्यधारा में जोडऩा होगा नहीं तो आने वाले दिनों में मतदाताओं के दिलों तक पहुंचना मुश्किल होगा।
भूपेश को गॉडगिफ्ट मिला है सबको साथ लेकर चलने की ताकत
भूपेश बघेल जब भाजपा के 15 साल के राज को धराशयी किया तो लोगों को यकीन नहीं हो रहा था कि इतना दमदार होगा भूपेश का जमीनी आंदोलन कि जनता ने दिल से वोट देकर 68 सीटों की बंपर जीत देकर मुख्यमंत्री के पद पर ताजपोशी कर दी। यहीं विश्वास अब जनता में भूपेश बघेल को बनाए रखना है। क्योंकि पिछले 10-15 साल तक भाजपा सरकार में दमदार विपक्ष के नेता को 16 वें मंत्री भी कहा जाने लगा था। इस सब मिथक को भूपेश बघेल ने तोड़कर सत्ता में काबिज हुए यो कोई हंसी खेल नहीं था।
पुराने, समर्पित-निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा
नए लोग सरकार के सामने निष्ठावान कांग्रेसी बनकर सामने आ गए है कांग्रेस में अभी हाल ही में निगम-मंडलों और संसदीय सचिव की नियुक्ति की गई है। दो-चार को छोड़ कर बाकी सभी नेता 10-15 साल पुराने ही है और जो लोग पिछले 40 साल से कांग्रेस को मजबूत करन में योगदान देते रहे वे सरकार और संगठन की उपेक्षा से पीडि़त होकर राजनीतिक पटल से अदृश्य हो गए हैं।
जनता की खुसुर-फुसुर
कांग्रेस की आम कार्यकर्ताओं के जनमानस में आई बातचीत को खुसुर-फुसुर के तौर पर यदा कदा पार्टी कार्यालय या किसी आयोजन स्थल पर जो बात आम कार्यकर्ताओं के व्दारा अपने हित की बात बताई जाती है और आपस में की जाती है उसी को हुबहू जनता से रिश्ता अखबार ने राजनीतिक पार्टी के आला कमान तक पहुंचाने हेतु कार्यकर्ता की भावनाओं को अवगत कराने हेतु नया कालम खुसुर-फुसुर शरू किया है। जो प्रति सप्ताह किसी भी राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता और नेताओं की आम बातचीत एवं भावनाओं को नया कालम जनता की खुसुर-फुसुर में प्रकाशित किया जाएगा। जनता से रिश्ता का प्रयास के सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और नेताओं की पीड़ा को समय-समय पर आलाकमान एवं उच्च स्तर के नेताओं को पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार राजनीति में क्या चल रहा है व पार्टी में कार्यकर्ताओं का क्या हाल चाल है और कार्यकर्ताओं की सोच क्या है और राजनीतिक पाटियों को क्या करना चाहिए इसकी संपूर्ण जानकारी होनी चाहिए जिसको हम बेबाकी से अपने जनता की खुसुर-फुसुर कॉलम में प्रति सप्ताह प्रकाशित करेंगे।
नए नवेले, चापलूसी करने वाले नेताओं का वर्चस्व
कांग्रेस के पुराने वर्कर और नेतागण जिन्होंने 2003 से लेकर 2017-18 तक कांग्रेस पार्टी के लिए तन-मन-धन यहां तक की लाठी-डंडे और जेल जाने तक कोई कसर नहीं छोड़ी। वैसे समर्पित कार्यकर्ताओं की की फेहरिस्त बहुत लंबी है तथा सभी लोगों का आपस में बातचीत के माध्यम से ये बात बड़ी आम हो चली है। बेगानी शादी में अब्दुल्ला दिवाना वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए कई नए नवाड़े अृौर कांग्रेस पार्टी के विचारधारा के विपरीत लोगों का पार्ट मे ंवर्चस्व और चापलूसी करके सभी पदों को हथियाने का एक सुनियोजित प्लानिंग निरंतर जारी है, जिसके परिणाम स्वरूप कई ऐसे नाम है जिन्होंने कांग्रेस पार्टी के 2003 से 2017 तक किसी कार्यक्रम या संघर्ष में किसी भी प्रकार का योगदान नहीं दिया और चमचा गिरी कर प्रभारी मंत्री से मिलकर अपना उल्लू सीधा कर पार्टी को गर्त में डालने का कार्य कर रहे है जिससे आम काग्रेसजन एवं संघर्ष के दिनों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं जो पार्टी के लिए योगदान दिया है वह अपने आप को ठगामहसूस कर रहे है और अपने से कई स्तर के छोटे पदाधिकारियों के आगे पीछे घूमने के बजाय घर बैठना मुनासिब समझा। एक वरिष्ठ नेता यहां तक कह दिया कि छोटे बड़े हो गए नए पुराने हो गए और चम्मचगिरी करने वालों के वारे न्यारे हो गए। कांग्रेस पार्टी की मूल भावना और विचारधाराओं को दर किनार कर प्रभारी महामंत्री ने छग के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और कांग्रेस पार्टी की आबोहवा और उसकी रूह को नहीं समझा। इसी बात की पूरी जानकारी पार्टी आलाकमान को होना अनिवार्य है कि कुछ लोग अंगुली कटा कर शहीदों में शामिल हो गए है।
भूपेश बघेल ने कैसे-कैसे लोगों को मैनेज किया, किसी से छुपा नहीं है। कांग्रेस ऐन चुनाव के वक्त दो फाड़ भी हो गई थी, ऐसे प्रतिकूल परिस्थितियों में 15 साल तक चाउर के नाम पर राज करने वाले भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना कोई मामूली खेल नहीं था। अब भूपेश बघेल को चाहिए कि जो 15 साल के संघर्ष के साथी है, उन्हें तवज्जों मिलना चाहिए ऐसे भी लोग है, जो 2010 और 2013 में कांगे्रस में शामिल हुए और आज मलाई खा रहे है। वहीं पुराने कांग्रेसी इसी बात को लेकर खफा है और घर बैठ गए है। भूपेश बघेल को चाहिए कि ऐसे पुराने जमीन से जुड़े साथियों को चुन-चुन कर घर से बाहर लाए और सत्ता में भागीदारी दें। जितने भी बड़े नेता है, भूपेश बघेल को छोड़कर किसी को नहीं मालूम कि सत्ता संघर्ष के दिनों में बघेल ने आर्थिक संससाधनों को भारी कमी के रहते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को कैसे जोड़ा, कार्यकर्ताओं के लिए हर प्रदर्शन -आंदोलन और जेल जाने तक की संघर्ष और जद्दोजहद करते रहे । आज तक किसी बड़े और नए नेताओं को नहीं मालूम है। आज वो ये भी दावा करने से पीछे नहीं हटते कि उनके ही संघर्षों का परिणाम है कि आज सत्ता में है, तो फिर भूपेश बघेल ने जो मेहनत किया है वो कहां गया? आर्थिक सहयोग हो या कार्यकताओं को जोडऩे की बात, भूपेश बघेल की आक्रामक शैली है जो काम आई वह काबिले तारीफ है। कुछ लोग ये दावा करते है कि हम ही ने संघर्ष किया तो भूपेश बघेल का संघर्ष कहां गया? इनकी प्लानिंग कहां गई, भूपेश बघेल के पुराने लोग कहां गए जिन लोगों ने उदार दिल के कारण सत्ता लाई, वो सब साथी कहां गए। ये भी देखा गया है कि रिटायर्ड आईपीएस-आईएएस या उनके बच्चे कांग्रेस ज्वाइन कर रहे थे, ये सिर्फ सत्ता की मुख्यधारा में शामिल होना मकसद था, और काफी हद तक वो सफल भी रहे, इससे पुराने खाटी कांग्रेसी नेताओं ने घर बैठना ही उचित समझा। ऐसे लोगों का पुनर्वास करने में भूपेश बघेल को स्वयं आगे आना होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की धर्मपरायणता और विवेकता से कांग्रेस की एकजुटता की ताकत और मजबूत बंधन से बंधकर अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर बनने से पहले चंद्रखुरी में विश्व में पहली माता कौशल्या का भव्य मंदिर बन पाएगा। जो काम कौशल नरेश भानुमति नहीं कर पाए वो ऐतिहासिक काम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करने जा रहे है, यहीं माता कौशल्या का आदेश है और आशीर्वाद है। एक राम उपासक, एक कौशल्या उपासक, दोनों का एक ही ध्येय एक ही है कि देशवासियों को सुख-समृद्धि मिले और मानव-मानव में आपसी भाईचारा हो और प्रदेश में धर्म ध्वजा लहराते रहे।
 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट

November 10, 2026

रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित, 11 नवम्बर को देंगी स्वच्छता पुरस्कार

November 10, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं

November 10, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
  • राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
  • हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’
  • रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित, 11 नवम्बर को देंगी स्वच्छता पुरस्कार
  • सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.