Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

अमृत सरोवरों के तट पर मनेगा स्वतंत्रता दिवस, जांजगीर-चांपा में राष्ट्रप्रेम के साथ जल संरक्षण का संदेश

August 12, 2026

किरण सिंह देव से मिलने मेदांता पहुंचे बीएल संतोष समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता, जाना स्वास्थ्य का हाल

August 12, 2026

शासकीय योजना और वैज्ञानिक तकनीक से अंगेश्वर कुर्रे बने डेयरी उद्यमिता की मिसाल

August 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, August 12
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » शासकीय योजना और वैज्ञानिक तकनीक से अंगेश्वर कुर्रे बने डेयरी उद्यमिता की मिसाल
रायपुर

शासकीय योजना और वैज्ञानिक तकनीक से अंगेश्वर कुर्रे बने डेयरी उद्यमिता की मिसाल

Author AuthorBy Author AuthorAugust 12, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

नस्ल सुधार और बेहतर प्रबंधन का कमाल, प्रतिदिन 40 लीटर दूध उत्पादन और 50 हजार रुपये तक मासिक कमाई

panchayattantra24.-रायपुर। दृढ़ इच्छाशक्ति और शासकीय योजनाओं का सही संयोजन किसी भी साधारण प्रयास को बड़ी सफलता में बदल सकता है। धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड के ग्राम करगा निवासी श्री अंगेश्वर कुर्रे ने इस बात को साबित कर दिखाया है। पशुधन में नस्ल सुधार, वैज्ञानिक तकनीकों और बेहतर प्रबंधन को अपनाकर उन्होंने डेयरी व्यवसाय को न केवल अपनी आजीविका का सशक्त आधार बनाया, बल्कि आत्मनिर्भरता का एक नया मानक स्थापित किया है।
*​कम उत्पादकता से उन्नत नस्ल की ओर बढ़ता कदम*
अंगेश्वर कुर्रे बताते हैं कि एक समय वे पारंपरिक रूप से देशी गायों का पालन करते थे। दूध का उत्पादन बेहद कम होने के कारण परिवार की आमदनी सीमित थी और आगे बढ़ने के रास्ते कठिन नज़र आ रहे थे। इस स्थिति में पशुपालन विभाग का मार्गदर्शन उनके लिए परिवर्तन की वजह बना।
​विभाग की सलाह पर उन्होंने कृत्रिम गर्भाधान के जरिए अपनी देशी गायों में नस्ल सुधार की प्रक्रिया शुरू की। इसके बाद, प्राप्त उन्नत नस्ल की बछियों के बेहतर पोषण के लिए उन्हें उन्नत मादा वत्स पालन योजना के तहत 90 प्रतिशत अनुदान पर 6 क्विंटल गुणवत्तापूर्ण पशु आहार मिला। इस शुरुआती मदद ने उनके डेयरी फार्म की नींव मजबूत कर दी।
*​शासकीय अनुदान से व्यवसाय को मिला विस्तार*
​व्यवसाय को बड़ा रूप देने के लिए श्री कुर्रे ने वर्ष 2024-25 में राज्य डेयरी उद्यमिता योजना का लाभ उठाया। इसके तहत उन्होंने दो उन्नत नस्ल की गिर गाय खरीदीं, जिस पर उन्हें 66.6 प्रतिशत यानी 93,240 रुपये का शासकीय अनुदान प्राप्त हुआ। इस आर्थिक सहयोग ने उनके सपनों को पंख लगा दिए।
​आज उनके फार्म में जर्सी, गिर, साहिवाल, थारपारकर और रेड सिंधी जैसी उन्नत नस्लों की लगभग 25 गायें हैं। आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों और संतुलित आहार प्रबंधन से उनके फार्म में रोजाना 35 से 40 लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है।
*​विपणन का नया मॉडल और रोजगार का सृजन*
​अंगेश्वर केवल अपने फार्म के दूध तक सीमित नहीं रहे। उन्होंने आसपास के पशुपालकों से भी दूध एकत्र करना शुरू किया और उसे अभनपुर तथा राजधानी रायपुर के बाजारों में बेचना प्रारंभ किया। वर्तमान में डेयरी व्यवसाय से उन्हें प्रतिमाह 40 से 50 हजार रुपये की शुद्ध आय हो रही है।
​इसके अतिरिक्त, उन्होंने कार्य को आसान बनाने के लिए पैरा कट्टी मशीन खरीदी है, जिससे वे पैरा कट्टी बनाकर बेचने का पूरक व्यवसाय भी चलाते हैं। इस नवाचार के माध्यम से उन्होंने 2 से 3 स्थानीय युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार भी प्रदान किया है।
*सपनों का पक्का घर और खुशहाल परिवार
​डेयरी व्यवसाय से हुई आर्थिक प्रगति ने अंगेश्वर के जीवन का स्तर पूरी तरह बदल दिया है। कभी सीमित संसाधनों में जीवन बिताने वाले अंगेश्वर ने अब अपने परिवार के लिए एक पक्का मकान बनवा लिया है। वे अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के साथ-साथ परिवार की सभी जरूरतों को सहजता से पूरा कर रहे हैं।
अंगेश्वर कुर्रे की यह यात्रा इस बात का प्रमाण है कि यदि ग्रामीण युवा और पशुपालक वैज्ञानिक तकनीकों, नस्ल सुधार और शासकीय योजनाओं का सही संयोजन करें, तो पशुपालन एक अत्यधिक लाभकारी उद्यम बन सकता है। उनकी यह सफलता प्रदेश के अन्य ग्रामीण युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

अमृत सरोवरों के तट पर मनेगा स्वतंत्रता दिवस, जांजगीर-चांपा में राष्ट्रप्रेम के साथ जल संरक्षण का संदेश

August 12, 2026

किरण सिंह देव से मिलने मेदांता पहुंचे बीएल संतोष समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता, जाना स्वास्थ्य का हाल

August 12, 2026

बलरामपुर में जल्द शुरू होगा रेलवे रिजर्वेशन काउंटर, मंत्री रामविचार नेताम ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात

August 12, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • अमृत सरोवरों के तट पर मनेगा स्वतंत्रता दिवस, जांजगीर-चांपा में राष्ट्रप्रेम के साथ जल संरक्षण का संदेश
  • किरण सिंह देव से मिलने मेदांता पहुंचे बीएल संतोष समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता, जाना स्वास्थ्य का हाल
  • शासकीय योजना और वैज्ञानिक तकनीक से अंगेश्वर कुर्रे बने डेयरी उद्यमिता की मिसाल
  • बलरामपुर में जल्द शुरू होगा रेलवे रिजर्वेशन काउंटर, मंत्री रामविचार नेताम ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात
  • बदलती तकनीक और हरित परिवहन की जरूरतों के अनुरूप युवाओं को मिलेगा आधुनिक एवं उद्योग-आधारित प्रशिक्षण,ऑनलाइन प्रवेश पंजीयन प्रक्रिया शुरू

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.