
पंचायत तंत्र-रायपुर । प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल डॉ. भीमराव आंबेडकर (मेकाहारा) की एक और लापरवाही सामने आई जिसमें एक डेढ़ साल के बच्चे की मौत के बाद भी उसका शव परिजनों को नहीं दिया गया। ये मामला मेकाहारा के कोविड अस्पताल का हैं जहां एक डेढ़ साल के बच्चे के दिल में छेद होने की वजह से उसके परिजन जांजगीर-चाम्पा से रायपुर 4 अगस्त को लाया गया। जांजगीर-चाम्पा के डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे के जन्म से लेकर उसके दिल में छेद हैं।
इस बात को जानते ही बच्चे के परिजन उसके इलाज में जुट गए। जिसके चलते विगत 13 महीनों से बच्चे के इलाज में जुटे हुए थे। परिजनों को किसी ने राजधानी के बालगोपाल अस्पताल ले जाने की सलाह दी और परिजन 4 अगस्त को बालगोपाल अस्पताल आये। बच्चे की हालत पहले से ही बहुत नाजुक थी। और बच्चे को सांस लेने में भी बहुत तकलीफ हो रही थी। बच्चे को बालगोपाल से सत्यसाईं नवा रायपुर रेफर किया गया जहां बच्चे को हल्की ?ासी और बुखार हो गया। और कोरोना काल को देखते हुए डॉक्टरों ने बच्चे को मेकाहारा में कोरोना वायरस का टेस्ट कराने मेकाहारा भेजा। मेकाहारा में बच्चे को न तो ऑक्सीजन दिया गया और ना ही इलाज के लिए कोई ट्रीटमेंट की गई। जिससे बच्चे की मौके पर मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन की वजह से एक बच्चे की मौत हो गई। और उसके मृत शव को आज 3 दिन हो गए मगर कोरोना वायरस के रिपोर्ट न तो पॉजिटिव आई और ना ही नेगेटिव मगर फिर भी बच्चे को अभी भी कोरोना मरीज मानकर उसका शव परिजनों को नहीं दिया गया। परिजनों ने मीडिया से मदद मांगी कि उनको अपने बच्चे का शव दिया जाये।
