panchayattantra24.-रायपुर। जिला मुख्यालय बालोद में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्ष, उल्लास और गरिमामय माहौल में मनाया गया। समारोह का आयोजन स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत श्वंदे मातरम्श् के सामूहिक गायन से हुआ। मुख्य अतिथि ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों के नाम संदेश वाचन किया। शांति के प्रतीक सफेद कबूतर और रंगीन गुब्बारे भी आकाश में छोड़े गए।
परेड में सशस्त्र बल, पुलिस और स्कूली बच्चों ने आकर्षक मार्चपास्ट किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
मुख्य अतिथि ने शहीद जवानों के परिजनों को शॉल-श्रीफल देकर सम्मानित किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कृत किया गया।
समारोह में विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारिणी चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
