Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

अबूझमाड़ की पारंपरिक चिकित्सा और भोजन परंपरा पर विदेशों तक शोध, वैद्य सम्मेलन में संरक्षण और वैज्ञानिक दस्तावेजीकरण पर जोर

August 17, 2026

राज्य सूचना आयोग में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण, मुख्य सूचना आयुक्त अमिताभ जैन ने दिलाया शहीदों के बलिदान का स्मरण

August 17, 2026

भरी बारिश में स्कूल पर जड़ा ताला, शिक्षक नियुक्ति की मांग पर छात्र-पालकों का फूटा आक्रोश

August 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, August 17
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » भिलाई में शिव महापुराण कथा से पहले सुरक्षा पर सवाल, 11 हजार महिलाओं की कलश यात्रा में 4-5 चेन स्नैचिंग की घटनाएं
दुर्ग

भिलाई में शिव महापुराण कथा से पहले सुरक्षा पर सवाल, 11 हजार महिलाओं की कलश यात्रा में 4-5 चेन स्नैचिंग की घटनाएं

Author AuthorBy Author AuthorAugust 17, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-दुर्ग। भिलाई में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा शुरू होने से पहले ही चोरों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दे दी है। रविवार को निकाली गई भव्य कलश यात्रा के दौरान महिलाओं के गले से चेन झपटने की करीब चार से पांच घटनाएं सामने आई हैं। घटना के बाद कलश यात्रा में शामिल महिलाओं में काफी आक्रोश देखने को मिला। इस कथा का आयोजन बोल बम एवं कल्याण समिति द्वारा कराया जा रहा है।
कलश यात्रा में 11 हजार से ज्यादा महिलाएं हुईं शामिल
दरअसल, भिलाई के सेक्टर-6 स्थित जयंती स्टेडियम में 17 से 23 अगस्त तक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा का आयोजन होना है। कथा से पहले रविवार को सेक्टर-5 मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। रिमझिम बारिश के बीच निकली इस यात्रा में 11 हजार से ज्यादा महिलाएं शामिल हुईं। यात्रा सेक्टर-5 मंदिर से शुरू होकर जयंती स्टेडियम स्थित कथा पंडाल में समाप्त हुई।
भीड़ का फायदा उठाकर आरोपियों ने महिलाओं को बनाया निशाना
इसी भारी भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने महिलाओं को निशाना बनाया। कलश यात्रा के दौरान करीब चार से पांच महिलाओं के साथ चेन स्नैचिंग की घटनाएं सामने आने की जानकारी मिली है। घटना के बाद महिलाओं में काफी नाराजगी देखने को मिली। भीड़ के बीच महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
20 अधिकारियों समेत 700 से ज्यादा जवानों की लगाई गई ड्यूटी
वहीं सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि शिव महापुराण कथा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए 20 राजपत्रित अधिकारियों समेत 700 से ज्यादा पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। कलश यात्रा के दौरान चेन स्नैचिंग के प्रयास की शिकायतें पुलिस को मिली हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। दो से तीन संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
शिव महापुराण कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में कलश यात्रा के दौरान हुई इन घटनाओं ने आयोजन से पहले ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

भरी बारिश में स्कूल पर जड़ा ताला, शिक्षक नियुक्ति की मांग पर छात्र-पालकों का फूटा आक्रोश

August 17, 2026

भिलाई स्टील प्लांट के विस्तार को नई रफ्तार की तैयारी, SAIL CMD ने मुख्यमंत्री साय से मांगा राज्य सरकार का सहयोग

August 14, 2026

साइबर अपराध के बढ़ते मामलों पर महिला आयोग सख्त, ममता साहू बोलीं- महिलाएं सीधे आईजी या आयोग में करें शिकायत

August 14, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • अबूझमाड़ की पारंपरिक चिकित्सा और भोजन परंपरा पर विदेशों तक शोध, वैद्य सम्मेलन में संरक्षण और वैज्ञानिक दस्तावेजीकरण पर जोर
  • राज्य सूचना आयोग में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण, मुख्य सूचना आयुक्त अमिताभ जैन ने दिलाया शहीदों के बलिदान का स्मरण
  • भरी बारिश में स्कूल पर जड़ा ताला, शिक्षक नियुक्ति की मांग पर छात्र-पालकों का फूटा आक्रोश
  • पति को डूबता देख पत्नी ने तालाब में लगाई छलांग, बचाने की कोशिश में दोनों की मौत
  • गंगरेल बना स्टार्टअप नवाचार का नया मंच, 200 से अधिक फाउंडर्स ने पेश किए बिजनेस आइडिया

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.