Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

अबूझमाड़ की पारंपरिक चिकित्सा और भोजन परंपरा पर विदेशों तक शोध, वैद्य सम्मेलन में संरक्षण और वैज्ञानिक दस्तावेजीकरण पर जोर

August 17, 2026

राज्य सूचना आयोग में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण, मुख्य सूचना आयुक्त अमिताभ जैन ने दिलाया शहीदों के बलिदान का स्मरण

August 17, 2026

भरी बारिश में स्कूल पर जड़ा ताला, शिक्षक नियुक्ति की मांग पर छात्र-पालकों का फूटा आक्रोश

August 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, August 17
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » गंगरेल बना स्टार्टअप नवाचार का नया मंच, 200 से अधिक फाउंडर्स ने पेश किए बिजनेस आइडिया
छत्तीसगढ़

गंगरेल बना स्टार्टअप नवाचार का नया मंच, 200 से अधिक फाउंडर्स ने पेश किए बिजनेस आइडिया

Author AuthorBy Author AuthorAugust 17, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 82
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-धमतरी. धमतरी के गंगरेल जलाशय में रविवार को उद्यमिता और नवाचार का अनूठा संगम देखने को मिला. यहां आयोजित फाउंडर्स मानसून रिट्रीट-2026 में 200 से भी ज्यादा स्टार्टअप फाउंडर्स, उद्यमी, मेंटर्स और स्टार्टअप इकोसिस्टम से जुड़े प्रतिनिधि शामिल हुए. कार्यक्रम में स्टार्टअप इंडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, छत्तीसगढ़ स्टार्टअप नीति, मार्केटिंग, निवेश और बिजनेस विस्तार जैसे विषयों पर मंथन किया गया.
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि जिले में स्थानीय संसाधनों और युवाओं की प्रतिभा को उद्यमिता से जोड़कर रोजगार और नए व्यवसाय के अवसर तैयार किए जा रहे हैं. गंगरेल जलाशय की खूबसूरत वादियों के बीच आयोजित फाउंडर्स मानसून रिट्रीट-2026 की थीम थी— “एस्केप. एंगेज. एलीवेट.” एक दिवसीय इस आयोजन में 200 से अधिक स्टार्टअप संस्थापकों और उद्यमियों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य उद्यमियों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना, अनुभवों का आदान-प्रदान करना और नए बिजनेस आइडिया, नवाचार और नेटवर्किंग को बढ़ावा देना रहा.
कार्यक्रम में धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री और राज्य के विष्णुदेव साय की सरकार युवाओं के लिए नए आयाम गढ़ रही है. इसी के तहत जिले में युवाओं की प्रतिभा, स्थानीय संसाधनों और आधुनिक तकनीक को जोड़कर उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में काम किया जा रहा है. कृषि एवं कृषि प्रसंस्करण, पर्यटन, जल आधारित गतिविधियों, खाद्य प्रसंस्करण, स्थानीय उत्पाद, डिजिटल तकनीक और सेवा क्षेत्र में स्टार्टअप की बड़ी संभावनाएं हैं. डीपीआईआईटी, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त सचिव संजीव सिंह ने स्टार्टअप फाउंडर्स से संवाद किया और स्टार्टअप इंडिया के तहत उपलब्ध नीतिगत सहयोग और वित्त पोषण के अवसरों की जानकारी दी. इसके अलावा अनुभवी उद्यमियों ने अपने संघर्ष, बिजनेस जर्नी, चुनौतियों और सफलता से जुड़ी सीख साझा की.
शुरुआती चरण के स्टार्टअप में AI का उपयोग, छत्तीसगढ़ स्टार्टअप नीति 2025-30, कृषि एवं बस्तर आधारित स्टार्टअप, प्रोडक्ट को बाजार तक पहुंचाने की रणनीति, सोशल मीडिया ब्रांडिंग और कानूनी अनुपालन जैसे विषयों पर भी विशेषज्ञ सत्र आयोजित किए गए. कार्यक्रम में सिर्फ बिजनेस और ज्ञानवर्धक सत्र ही नहीं, बल्कि फाउंडर्स के बीच नेटवर्किंग को भी खास महत्व दिया गया.
संस्थापक परिचय चक्र, इनडोर चैलेंज और विभिन्न फाउंडर-केंद्रित गतिविधियों के जरिए प्रतिभागियों को एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर मिला. प्राकृतिक वातावरण में हुए इस संवाद के जरिए उद्यमियों ने नए संपर्क बनाए और अपने विचार साझा किए. कृषि, पर्यटन, जल संसाधन, खाद्य प्रसंस्करण और स्थानीय उत्पादों में मौजूद संभावनाओं को स्टार्टअप से जोड़कर जिले में रोजगार और नए व्यवसाय के अवसर पैदा करने की दिशा में यह आयोजन महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है.

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

पति को डूबता देख पत्नी ने तालाब में लगाई छलांग, बचाने की कोशिश में दोनों की मौत

August 17, 2026

बांगो डैम में दोस्तों से लगी शर्त बनी जानलेवा, 24 वर्षीय युवक ने लगाई छलांग; 48 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग

August 17, 2026

महासमुंद में वैद्य फूड प्रोडक्ट पर खाद्य विभाग की देर रात कार्रवाई, 300 किलो पनीर सील

August 17, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • अबूझमाड़ की पारंपरिक चिकित्सा और भोजन परंपरा पर विदेशों तक शोध, वैद्य सम्मेलन में संरक्षण और वैज्ञानिक दस्तावेजीकरण पर जोर
  • राज्य सूचना आयोग में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण, मुख्य सूचना आयुक्त अमिताभ जैन ने दिलाया शहीदों के बलिदान का स्मरण
  • भरी बारिश में स्कूल पर जड़ा ताला, शिक्षक नियुक्ति की मांग पर छात्र-पालकों का फूटा आक्रोश
  • पति को डूबता देख पत्नी ने तालाब में लगाई छलांग, बचाने की कोशिश में दोनों की मौत
  • गंगरेल बना स्टार्टअप नवाचार का नया मंच, 200 से अधिक फाउंडर्स ने पेश किए बिजनेस आइडिया

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.