panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास से मनाया गया। राज्य सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त श्री अमिताभ जैन ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने सभी अधिकारियों- कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मुख्य सूचना आयुक्त अमिताभ जैन ने कहा कि स्वतंत्रता का संघर्ष लंबा और कठिन था, जिसमें कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी। यह दिन हमें हमारे वीर शहीदों के बलिदान और संघर्ष की याद दिलाता है। हमें आजादी दिलाने के लिए महात्मा गांधी, भगत सिंह और सुभाष चंद्र बोस जैसे अनेक महान स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना बलिदान दिया। इसी दिन 1947 में भारत को लगभग 200 वर्षों की ब्रिटिश औपनिवेशिक गुलामी से मुक्ति मिली थी और देश एक संप्रभु राष्ट्र के रूप में उभरा था।
इस अवसर पर राज्य सूचना आयोग के आयुक्त आलोक चन्द्रवंशी, उमेश अग्रवाल, शिरिश चन्द्र मिश्र, सचिव श्री नीलम नामदेव एक्का, उप सचिव श्रीमती आभा तिवारी सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
