Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

August 17, 2026

टाउन हॉल में छायाचित्र प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, एआई तकनीक से छत्तीसगढ़ की विरासत और पर्यटन का अनूठा अनुभव

August 17, 2026

सरगुजा-बस्तर में डेयरी सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार, महिला दुग्ध उत्पादकों की बढ़ेगी भागीदारी

August 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, August 17
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » रात्रि गश्ती में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध सागौन से लदा पिकअप जब्त
रायपुर

रात्रि गश्ती में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध सागौन से लदा पिकअप जब्त

Author AuthorBy Author AuthorAugust 17, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार अवैध कटाई और परिवहन के खिलाफ कोरबा वन मंडल की बड़ी कार्रवाई

26 सागौन लट्ठे बरामद, करीब 2 घन मीटर लकड़ी की कीमत लगभग 85 हजार रुपए

panchayattantra24.-रायपुर। वन विभाग द्वारा वन क्षेत्रों में लगातार रात्रि गश्ती, निगरानी और जांच अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अवैध कटाई और काष्ठ परिवहन पर प्रभावी रोक लगाई जा सके तथा प्रदेश के वन एवं प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित हो।
वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार प्रदेश में वनों की अवैध कटाई और काष्ठ परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोरबा वन मंडल की टीम ने रात्रि गश्ती के दौरान अवैध सागौन लकड़ी से लदा बोलेरो मैक्स पिकअप वाहन जब्त किया है।
वन परिक्षेत्र कोरबा के भूलसीडीह क्षेत्र में सागौन की अवैध कटाई और लकड़ी के अवैध परिवहन की सूचना वन विभाग को मिली थी। सूचना के आधार पर झगराहा से भूलसीडीह वन नाके के बीच वन मार्ग पर निगरानी बढ़ाई गई। रात्रि गश्ती के दौरान जंगल की ओर से आ रहे बोलेरो मैक्स पिकअप वाहन क्रमांक CG 13 AY 1202 को रोककर जांच की गई। वाहन में अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे सागौन के 26 लट्ठे मिले।
बरामद सागौन की मात्रा लगभग 2 घन मीटर है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 85 हजार रुपए बताई गई है। वन विभाग की टीम ने वाहन और लकड़ी को जब्त कर भारतीय वन अधिनियम, 1927 की संबंधित धाराओं के तहत पी.ओ.आर. दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह कार्रवाई वन मंडलाधिकारी कोरबा श्री जितेंद्र कुमार उपाध्याय के आदेशानुसार तथा उप वन मंडलाधिकारी उत्तर कोरबा श्री राम सिंह राठिया और उप वन मंडलाधिकारी दक्षिण कोरबा श्री सूर्यकांत सोनी के निर्देशन में की गई। वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री मृत्युंजय शर्मा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
कार्रवाई में परिक्षेत्र सहायक श्री अश्मन आडिल, परिसर रक्षक श्री गुरुवेंद्र कुर्रे, श्री अर्जुन सिंह कंवर, श्री बलराम राठिया, कर्मचारी श्री चंद्रशेखर राठिया सहित अन्य वनकर्मी शामिल रहे।
ग्रामीणों और वन समितियों का रहा सहयोग
अवैध काष्ठ परिवहन की सूचना देने में स्थानीय मुखबिरों तथा संयुक्त वन प्रबंधन समिति डुमरडीह-भूलसीडीह के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वन विभाग ने उनके सहयोग की सराहना की है। ग्रामीणों ने भी वन संरक्षण के लिए विभाग द्वारा की जा रही त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

August 17, 2026

टाउन हॉल में छायाचित्र प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, एआई तकनीक से छत्तीसगढ़ की विरासत और पर्यटन का अनूठा अनुभव

August 17, 2026

सरगुजा-बस्तर में डेयरी सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार, महिला दुग्ध उत्पादकों की बढ़ेगी भागीदारी

August 17, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन
  • टाउन हॉल में छायाचित्र प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, एआई तकनीक से छत्तीसगढ़ की विरासत और पर्यटन का अनूठा अनुभव
  • सरगुजा-बस्तर में डेयरी सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार, महिला दुग्ध उत्पादकों की बढ़ेगी भागीदारी
  • रात्रि गश्ती में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध सागौन से लदा पिकअप जब्त
  • सिहावल सागर एलीफेंट कैंप में गूंजा हाथी संरक्षण का संदेश

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.