Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बलौदाबाजार में श्रमिकों के लिए बनेगा बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा का रास्ता, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने केंद्रीय मंत्री मांडविया से की पहल

August 20, 2026

KBC में 50 लाख जीतने वाले छत्तीसगढ़ के योगेश साहू की प्रेरक कहानी

August 20, 2026

बीएससी कृषि में प्रवेश: चयनित अभ्यर्थियों को सीट और कॉलेज आवंटित, 22 अगस्त तक दस्तावेज सत्यापन

August 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, August 20
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » बीएससी कृषि में प्रवेश: चयनित अभ्यर्थियों को सीट और कॉलेज आवंटित, 22 अगस्त तक दस्तावेज सत्यापन
रायपुर

बीएससी कृषि में प्रवेश: चयनित अभ्यर्थियों को सीट और कॉलेज आवंटित, 22 अगस्त तक दस्तावेज सत्यापन

Author AuthorBy Author AuthorAugust 20, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

स्पॉट एवं कन्वर्शन काउंसलिंग 25 अगस्त से प्रारंभ होगी

panchayattantra24.-रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित शासकीय एवं निजी महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के बी.एस.सी. कृषि (ऑनर्स) स्नातक पाठ्यक्रम में नवीन शिक्षा नीति 2020 के तहत प्रवेश हेतु संचालित ऑनलाईन काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत चयनित अभ्यर्थियों को पीएटी परीक्षा की प्रावीण्य सूची के आधार पर प्रोविजनल सीट एवं महाविद्यालय का आबंटन कर दिया गया है। आज से 22 अगस्त तक कृषि महाविद्यालय रायपुर में प्रातः 8 बजे से शाम 5ः30 तक दस्तावेजों का परीक्षण किया जायेगा। चयनित अभ्यर्थियों को उन्हें आबंटित प्रोविजनल सीट सुरक्षित करने हेतु 20 से 23 अगस्त तक ऑनलाईन फीस जमा करना होगा।
काउंसलिंग समिति की अध्यक्ष डॉ. आरती गुहे अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय रायपुर ने बताया कि सीट आबंटन के पश्चात यदि चयनित अभ्यर्थी किसी कारण से सीट सुरक्षित नहीं कर पाता है और आगामी चरण की काउंसलिंग में भाग लेना चाहता है तो इस हेतु ऑनलाइन आवेदन करना होगा तथा ऐसे अभ्यर्थी जिन्हें अभी तक कोई सीट आबंटित नहीं हुई है, उन्हें भी स्पॉट एवं कन्वर्शन काउंसलिंग के लिए 20 से 24 अगस्त, 2026 तक (रात्रि 11:30 बजे) के मध्य ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
यदि अभ्यर्थी सीट सुरक्षित करने के पश्चात सीट निरस्त करना चाहता है और आगे किसी भी प्रक्रिया में भाग नहीं लेना चाहता है तो इस हेतु 20 से 24 अगस्त, 2026 तक, 2026 तक (रात्रि 11:30 बजे) के मध्य सीट निरस्त करना होगा। आबंटित एवं रिक्त सीटों की जानकारी 25 अगस्त, 2026 को उपलब्ध कराई जाएगी। स्पॉट एवं कन्वर्शन काउंसलिंग हेतु पंजीकृत अभ्यर्थियों की सूची 25 अगस्त, 2026 को विश्वविद्यालय की वेबसाईट पर अपलोड की जाएगी। स्पॉट काउंसलिंग हेतु प्रोविजनल सीट एवं महाविद्यालय का आबंटन 31 अगस्त से 01 सितम्बर, 2026 के मध्य किया जाएगा। तत्काल दस्तावेज परीक्षण एवं ऑनलाईन फीस जमा करने हेतु 31 अगस्त से 01 सितम्बर, 2026 तक अभ्यर्थियों को कृषि महाविद्यालय, रायपुर में उपस्थित होना होगा। कन्वर्शन काउंसलिंग हेतु प्रोविजनल सीट, महाविद्यालय आबंटन, तत्काल दस्तावेज एवं ऑनलाईन फीस जमा करने हेतु अभ्यर्थियों को कृषि महाविद्यालय रायपुर में 02 सितम्बर, 2026 को उपस्थित होना पडे़गा। इच्छुक अभ्यर्थी काउंसिलिंग संबंधित दिशा-निर्देशों की अधिक जानकारी हेतु विश्वविद्यालय की वेबसाईट www.igkv.ac.in का अवलोकन कर सकते हैं।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

बलौदाबाजार में श्रमिकों के लिए बनेगा बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा का रास्ता, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने केंद्रीय मंत्री मांडविया से की पहल

August 20, 2026

धान-चावल से सजी राखियों ने दिखाई आत्मनिर्भरता की राह, कोरबा की 22 दीदियों ने स्थानीय संसाधनों को बनाया रोजगार का जरिया

August 20, 2026

अवैध खाद-कीटनाशक भंडारण पर कृषि विभाग की सख्ती, गंडई में गोदाम सील

August 20, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • बलौदाबाजार में श्रमिकों के लिए बनेगा बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा का रास्ता, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने केंद्रीय मंत्री मांडविया से की पहल
  • KBC में 50 लाख जीतने वाले छत्तीसगढ़ के योगेश साहू की प्रेरक कहानी
  • बीएससी कृषि में प्रवेश: चयनित अभ्यर्थियों को सीट और कॉलेज आवंटित, 22 अगस्त तक दस्तावेज सत्यापन
  • धान-चावल से सजी राखियों ने दिखाई आत्मनिर्भरता की राह, कोरबा की 22 दीदियों ने स्थानीय संसाधनों को बनाया रोजगार का जरिया
  • अवैध खाद-कीटनाशक भंडारण पर कृषि विभाग की सख्ती, गंडई में गोदाम सील

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.