Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

दो दिवसीय दिल्ली प्रवास पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रवाना

August 20, 2026

कोरिया के जीराफूल चावल को एफपीओ मॉडल से मिल रही नई पहचान, 832 किसान प्राकृतिक खेती से बढ़ा रहे आमदनी की संभावनाएं

August 20, 2026

पीएम सूर्य घर योजना से बदली बिजली की तस्वीर, दंतेवाड़ा में उपभोक्ता का बिल पहुंचा माइनस में

August 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, August 20
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » जल जीवन मिशन में धमतरी की बड़ी छलांग, 622 में से 530 गांवों में पहुंचा हर घर जल
छत्तीसगढ़

जल जीवन मिशन में धमतरी की बड़ी छलांग, 622 में से 530 गांवों में पहुंचा हर घर जल

Author AuthorBy Author AuthorAugust 20, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

530 ग्रामों में हर घर जल की सुविधा, चार बहुग्रामीय जल प्रदाय योजनाओं से 219 गांव होंगे लाभान्वित

panchayattantra24.-धमतरी । जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार तक स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्याप्त पेयजल पहुंचाने की दिशा में धमतरी जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। हर घर जल अभियान के तहत धमतरी जिला पूरे छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान पर है। जिले के कुल 622 ग्रामों में से लगभग 530 ग्रामों में हर घर जल की उपलब्धि हासिल की जा चुकी है। इस प्रकार जिले के 85 प्रतिशत से अधिक गांवों में ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।
जल जीवन मिशन का उद्देश्य केवल घरों तक नल कनेक्शन पहुंचाना नहीं, बल्कि प्रत्येक ग्रामीण परिवार को नियमित, सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराकर जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाना है। इस दिशा में जिले में जल स्रोतों की उपलब्धता, स्थानीय परिस्थितियों और भविष्य की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए जल प्रदाय व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है।
जल संकट वाले क्षेत्रों में चार बड़ी बहुग्रामीय जल प्रदाय योजनाएं
जिले के ऐसे क्षेत्रों, जहां भूजल स्तर कम होने अथवा गर्मी के मौसम में जल संकट की स्थिति निर्मित होती है, वहां बहुग्रामीय जल प्रदाय योजना (मल्टी विलेज स्कीम) के माध्यम से स्थायी पेयजल व्यवस्था विकसित की जा रही है। जिले में चार प्रमुख योजनाओं का निर्माण किया जा रहा है, जिनसे कुल 219 गांव लाभान्वित होंगे।
इनमें कुरूद विकासखंड की सिर्री बहुग्रामीय जल प्रदाय योजना से 84 गांव, मगरलोड की मेघा योजना से 59 गांव, नगरी की घटुला योजना से 36 गांव तथा नगरी की सांकरा योजना से 40 गांव लाभान्वित होंगे। इन योजनाओं के माध्यम से विश्वसनीय जल स्रोतों से पाइपलाइन नेटवर्क द्वारा अनेक गांवों तक पेयजल पहुंचाया जाएगा। इससे गर्मी के दिनों में जलस्तर कम होने वाले क्षेत्रों में भी पेयजल की स्थायी उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
महिलाओं और बच्चों को मिलेगा समय और श्रम का लाभ
घर-घर नल कनेक्शन की सुविधा से ग्रामीण परिवारों के दैनिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों को दूर स्थित हैंडपंप, कुएं अथवा अन्य जल स्रोतों से पानी लाने में लगने वाले समय एवं श्रम से राहत मिलेगी। बचने वाले समय का उपयोग महिलाएं आजीविका, रोजगार, परिवार की देखभाल और अन्य सामाजिक गतिविधियों में कर सकेंगी। वहीं बच्चों को पढ़ाई एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों के लिए अधिक समय मिल सकेगा।
स्वास्थ्य, स्वच्छता और जीवन स्तर में सुधार
घरों में नियमित एवं सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता से व्यक्तिगत स्वच्छता, घरेलू साफ-सफाई और सुरक्षित पेयजल के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा। इससे ग्रामीण परिवारों के स्वास्थ्य एवं जीवन स्तर में सुधार के साथ गांवों में स्वच्छता संबंधी व्यवहार को भी मजबूती मिलेगी। जल सुरक्षा के साथ-साथ यह पहल महिलाओं के सशक्तीकरण, बच्चों की शिक्षा और ग्रामीण परिवारों की सुविधा बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि जल जीवन मिशन शासन की प्राथमिकता वाली योजना है, जिसका सीधा संबंध ग्रामीण परिवारों के स्वास्थ्य, सम्मान और जीवन की सहजता से है। धमतरी जिले का राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करना अधिकारियों, मैदानी अमले, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जिले के शेष गांवों को भी हर घर जल की सुविधा से जोड़ने के लिए कार्यों की निरंतर निगरानी की जा रही है। जल स्रोतों की स्थिरता, गुणवत्तापूर्ण निर्माण और नियमित जलापूर्ति पर विशेष ध्यान देते हुए धमतरी को पूर्णतः नल-जलयुक्त जिला बनाने की दिशा में प्रभावी प्रयास जारी रहेंगे।
धमतरी जिले में 530 ग्रामों की हर घर जल उपलब्धि तथा 219 गांवों को लाभान्वित करने वाली चार बहुग्रामीय जल प्रदाय योजनाएं ग्रामीण जल सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। यह उपलब्धि ‘हर घर जल’ को जनसुविधा से आगे बढ़ाकर जल सुरक्षा और ग्रामीण विकास का आधार बनाने की जिले की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

कोरिया के जीराफूल चावल को एफपीओ मॉडल से मिल रही नई पहचान, 832 किसान प्राकृतिक खेती से बढ़ा रहे आमदनी की संभावनाएं

August 20, 2026

पीएम सूर्य घर योजना से बदली बिजली की तस्वीर, दंतेवाड़ा में उपभोक्ता का बिल पहुंचा माइनस में

August 20, 2026

KBC में 50 लाख जीतने वाले छत्तीसगढ़ के योगेश साहू की प्रेरक कहानी

August 20, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • दो दिवसीय दिल्ली प्रवास पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रवाना
  • कोरिया के जीराफूल चावल को एफपीओ मॉडल से मिल रही नई पहचान, 832 किसान प्राकृतिक खेती से बढ़ा रहे आमदनी की संभावनाएं
  • पीएम सूर्य घर योजना से बदली बिजली की तस्वीर, दंतेवाड़ा में उपभोक्ता का बिल पहुंचा माइनस में
  • छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए छात्राओं को किया जागरूक, सुरक्षा एवं अधिकारों की दी जानकारी
  • छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी मत्स्य हब: केंद्रीय सचिव लेखी

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.