panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में आर्थिक संबल का आधार बन रही है। रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व से पहले योजना की 1000 रुपये की मासिक सहायता राशि हितग्राहियों के खातों में पहुंचने से महिलाओं की खुशियां दोगुनी हो गई हैं। कोरिया जिले के सागरपुर की रहने वाली श्रीमती रीना साहू भी उन महिलाओं में शामिल हैं, जिनके लिए यह राशि इस बार राखी के त्योहार का विशेष उपहार बनकर आई है।
श्रीमती रीना साहू के खाते में राखी से पहले महतारी वंदन योजना की 1000 रुपये की राशि पहुंची। सहायता राशि मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भावुक शब्दों में कहा, ‘हमारे विष्णु भैया ने हमें राखी का तोहफा पहले ही दे दिया। महतारी वंदन योजना के एक हजार रुपये समय पर मिल जाने से हमारे त्योहार की खुशियां और बढ़ गई हैं।’
रीना साहू ने बताया कि त्योहार के समय परिवार की छोटी-बड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में यह राशि बेहद उपयोगी साबित होती है। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता से वे घरेलू जरूरतों के साथ-साथ बच्चों और परिवार के लिए आवश्यक सामान भी सहजता से खरीद पाती हैं। उनका कहना है कि यह योजना केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मविश्वास और सम्मान के साथ परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने का संबल भी दे रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। समय पर मिलने वाली सहायता राशि से महिलाओं को राहत मिल रही है और वे अपने परिवार की जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा कर पा रही हैं। श्रीमती रीना साहू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्षाबंधन से पहले मिली महतारी वंदन योजना की राशि ने उनके त्योहार की खुशियों में नया उत्साह भर दिया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
