Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

नेत्रदान को बढ़ावा देने अम्बेडकर अस्पताल में राज्य स्तरीय कार्यशाला, 32 जिलों के 100 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया प्रशिक्षण

August 22, 2026

चूजों से बढ़ेगी ग्रामीण परिवारों की आमदनी, सुकमा में 270 चूजे और 60 किलो दाना निःशुल्क वितरित

August 22, 2026

महासमुंद में विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 31.60 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन; बस स्टैंड और पालिका कार्यालय के लिए 10 करोड़ की सौगात

August 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, August 22
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य समापन, बिलासपुर संभाग बना ओवरऑल चैंपियन
रायपुर

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य समापन, बिलासपुर संभाग बना ओवरऑल चैंपियन

Author AuthorBy Author AuthorAugust 22, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

जिम्नास्टिक, ताइक्वांडो, कबड्डी एवं क्रिकेट में बिलासपुर संभाग बना ओवरऑल चैंपियन

फिजिकल कॉलेज मैदान के जीर्णोद्धार के लिए 20 लाख और पतगांवा में सीसी रोड के लिए 10 लाख रुपये की घोषणा

सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने विजेता खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का दिया संदेश

panchayattantra24.-रायपुर। चार दिवसीय 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आज मल्टीपर्पस स्कूल पेंड्रा के असेंबली हॉल में पुरस्कार वितरण समारोह के साथ गरिमामय एवं सुखद समापन हुआ। कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं विजेता टीमों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के पांचों संभागों से 540 खिलाड़ियों तथा 100 से अधिक अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने भाग लेकर विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा और खेल भावना का प्रदर्शन किया। जिम्नास्टिक, ताइक्वांडो, कबड्डी एवं क्रिकेट की विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बिलासपुर संभाग ओवरऑल चैंपियन रहा।
समापन समारोह का शुभारंभ विद्या की देवी मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय गौरेला, अनीता शिक्षा निकेतन गौरेला तथा कुंजनबाई चौक से स्कूल अमरपुर पेंड्रा की छात्राओं ने पारंपरिक परिधान में लोकगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति की मनोहारी छटा बिखेरी।
खेल में हार नहीं, जीत या सीख मिलती है : सांसद श्रीमती महंत
मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों सहित सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल में हार नहीं होती, खिलाड़ी या तो जीतते हैं या फिर सीखते हैं। खेल स्वस्थ जीवनशैली के लिए आवश्यक है। इससे अनुशासन, आत्मविश्वास, भाईचारा और सद्भावना की भावना मजबूत होती है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जो सराहनीय है। सांसद श्रीमती महंत ने खिलाड़ियों को जीवन में कभी हार न मानने तथा अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल का मैदान जीवन में संघर्ष, अनुशासन, टीम भावना और निरंतर प्रयास की सीख देता है। युवा खेलों को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाकर आगे बढ़ें और अपने परिवार, प्रदेश तथा देश का नाम रोशन करें।
विकास कार्यों के लिए 30 लाख रुपये की घोषणा
समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा की मांग पर सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए कुल 30 लाख रुपये की घोषणा की। उन्होंने फिजिकल कॉलेज मैदान के जीर्णोद्धार के लिए 20 लाख रुपये तथा पतगांवा में सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। इन विकास कार्यों से खेल अधोसंरचना को बेहतर बनाने के साथ स्थानीय आवागमन सुविधाओं को भी मजबूती मिलेगी।
जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा ने कहा कि जीपीएम जिले में राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन जिले के लिए गौरव की बात है। प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों ने यहां अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और खेल भावना का परिचय दिया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना, जुनून और आत्मविश्वास के साथ निरंतर आगे बढ़ते रहने की शुभकामनाएं दीं।
कलेक्टर विजय दयाराम के. ने स्वागत उद्बोधन में प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों एवं अधिकारियों का अभिनंदन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने के साथ-साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का अवसर प्रदान करती हैं। खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
समापन समारोह में प्रतियोगिता की विभिन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं विजेता टीमों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए गए। चार दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन से जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों में खेल के प्रति नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, नगर पालिका परिषद पेंड्रा के अध्यक्ष  राकेश जालान एवं उपाध्यक्ष शरद गुप्ता, पूर्व विधायक डॉ. के.के. ध्रुव, जनपद पंचायत पेंड्रा की अध्यक्ष श्रीमती अजीत हेमकुंवर श्याम, राकेश चतुर्वेदी, मनीष श्रीवास, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी  मुकेश रावटे, जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेंड्रा रोड  अमित बेक सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

नेत्रदान को बढ़ावा देने अम्बेडकर अस्पताल में राज्य स्तरीय कार्यशाला, 32 जिलों के 100 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया प्रशिक्षण

August 22, 2026

चूजों से बढ़ेगी ग्रामीण परिवारों की आमदनी, सुकमा में 270 चूजे और 60 किलो दाना निःशुल्क वितरित

August 22, 2026

महासमुंद में विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 31.60 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन; बस स्टैंड और पालिका कार्यालय के लिए 10 करोड़ की सौगात

August 22, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • नेत्रदान को बढ़ावा देने अम्बेडकर अस्पताल में राज्य स्तरीय कार्यशाला, 32 जिलों के 100 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया प्रशिक्षण
  • चूजों से बढ़ेगी ग्रामीण परिवारों की आमदनी, सुकमा में 270 चूजे और 60 किलो दाना निःशुल्क वितरित
  • महासमुंद में विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 31.60 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन; बस स्टैंड और पालिका कार्यालय के लिए 10 करोड़ की सौगात
  • 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य समापन, बिलासपुर संभाग बना ओवरऑल चैंपियन
  • मानव-हाथी द्वंद्व कम करने में हाथी मित्र दल की भूमिका महत्वपूर्ण- वन मंत्री केदार कश्यप

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.