Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

महतारी वंदन योजना बनी प्रेमलता शर्मा के लिए बुढ़ापे का सहारा, 30 किस्तों से दवा और पोषण की चिंता हुई कम

August 22, 2026

रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की सौगात, 67.20 लाख महिलाओं के खातों में पहुंची 630.55 करोड़ की राशि

August 22, 2026

राखी का बंधन खुशियों का संसार, महतारी वंदन से संबल अपार, रक्षाबंधन से पहले विष्णु भैया से मिला उपहार

August 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, August 22
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » चूजों से बढ़ेगी ग्रामीण परिवारों की आमदनी, सुकमा में 270 चूजे और 60 किलो दाना निःशुल्क वितरित
रायपुर

चूजों से बढ़ेगी ग्रामीण परिवारों की आमदनी, सुकमा में 270 चूजे और 60 किलो दाना निःशुल्क वितरित

Author AuthorBy Author AuthorAugust 22, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से ग्रामीण परिवारों को मिला स्वरोजगार का अवसर

panchayattantra24.-रायपुर। ग्रामीण परिवारों और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए पशुधन विकास विभाग द्वारा बैकयार्ड कुक्कुट पालन योजना’ चलाई जा रही है। इस योजना के तहत हितग्राहियों को कम कीमत या निःशुल्क उन्नत नस्ल के चूजे और मुर्गी दाना वितरित किया जाता है, जिससे ग्रामीण अपनी आय बढ़ा सकें।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल के अनुरूप राज्य सरकार ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी दिशा में सुकमा जिले में पशुधन विकास विभाग द्वारा ग्रामीण परिवारों को कुक्कुट पालन से जोड़ने के लिए निःशुल्क चूजे और दाना वितरित किए गए।
’कुक्कुट इकाई के तहत 45-45 चूजे और 10 किलोग्राम दाना प्रदान किया गया निःशुल्क’
कलेक्टर अमित कुमार के निर्देशन और पशुधन विकास विभाग के उपसंचालक डॉ. संदीप इंदुरकर के मार्गदर्शन में गादीरास क्षेत्र के ग्राम मनकापाल, नागलगुंडा, सोनाकूकानार, डोडपाल, कोर्रा और गादीरास में हितग्राहियों को कुक्कुट इकाई के तहत 45-45 चूजे और 10 किलोग्राम दाना निःशुल्क प्रदान किया गया। इस दौरान महिला समूहों की सदस्य भी मौजूद रहीं।
’स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम’
निःशुल्क चूजे और दाना मिलने से ग्रामीण परिवारों को घर पर ही कुक्कुट पालन शुरू करने का अवसर मिला है। इससे उन्हें अतिरिक्त आय का साधन मिलेगा और परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है। साथ ही, स्थानीय स्तर पर कुक्कुट पालन को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि ग्रामीण क्षेत्रों के परिवारों को उनकी स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप रोजगार और आजीविका के अवसर उपलब्ध कराए जाएं। पशुधन विकास विभाग की यह पहल इसी सोच को धरातल पर साकार कर रही है।
’हितग्राहियों को प्रशिक्षण और मार्गदर्शन भी’
विभाग द्वारा हितग्राहियों को चूजों के पालन-पोषण, दाने, स्वास्थ्य और देखभाल से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी जा रही है, ताकि वे कुक्कुट पालन को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ा सकें और इसका स्थायी लाभ प्राप्त कर सकें। चूजा वितरण कार्य को सफल बनाने में पशु चिकित्सालय सुकमा के डॉ. टेकेश्वर, भुवाल नेताम सहित पशु चिकित्सालय गादीरास और मोबाइल वेटरनरी यूनिट की टीम का विशेष सहयोग रहा। यह पहल ग्रामीण परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने और गांवों में आजीविका के नए अवसर पैदा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

महतारी वंदन योजना बनी प्रेमलता शर्मा के लिए बुढ़ापे का सहारा, 30 किस्तों से दवा और पोषण की चिंता हुई कम

August 22, 2026

रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की सौगात, 67.20 लाख महिलाओं के खातों में पहुंची 630.55 करोड़ की राशि

August 22, 2026

राखी का बंधन खुशियों का संसार, महतारी वंदन से संबल अपार, रक्षाबंधन से पहले विष्णु भैया से मिला उपहार

August 22, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • महतारी वंदन योजना बनी प्रेमलता शर्मा के लिए बुढ़ापे का सहारा, 30 किस्तों से दवा और पोषण की चिंता हुई कम
  • रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की सौगात, 67.20 लाख महिलाओं के खातों में पहुंची 630.55 करोड़ की राशि
  • राखी का बंधन खुशियों का संसार, महतारी वंदन से संबल अपार, रक्षाबंधन से पहले विष्णु भैया से मिला उपहार
  • दूरस्थ क्षेत्रों में तैनात जवानों तक पहुंचेगा बहनों का स्नेह, ‘रक्षा सूत्र’ अभियान में पुलिस जवानों को दी गई राखियां
  • नेत्रदान को बढ़ावा देने अम्बेडकर अस्पताल में राज्य स्तरीय कार्यशाला, 32 जिलों के 100 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया प्रशिक्षण

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.