Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जातीय जनगणना पर सियासत तेज, सांसद संतोष पांडेय ने राहुल गांधी से पूछा—‘पहले अपनी जाति बताएं’

August 26, 2026

फर्जी ट्रांसफर आदेश कांड में BJP के दो नेताओं पर बड़ी कार्रवाई, छह साल के लिए निष्कासित

August 26, 2026

विक्रांत भूरिया के छत्तीसगढ़ दौरे पर अजय चंद्राकर का तंज, बोले- एमपी में बनाएं पहचान, यहां पहले से कई आदिवासी नेता

August 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, August 26
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » रायपुर एयरपोर्ट समेत 11 हवाई अड्डों को PPP मॉडल पर देने की तैयारी, 50 साल की कंसेशन अवधि; निजी कंपनियां करेंगी 8,622 करोड़ का निवेश
रायपुर

रायपुर एयरपोर्ट समेत 11 हवाई अड्डों को PPP मॉडल पर देने की तैयारी, 50 साल की कंसेशन अवधि; निजी कंपनियां करेंगी 8,622 करोड़ का निवेश

Author AuthorBy Author AuthorAugust 26, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.- रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी का स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट आने वाले समय में निजी ऑपरेटर के हाथों में जा सकता है। केंद्र सरकार ने देश के 11 एयरपोर्ट को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत 50 साल की कंसेशन अवधि पर देने की तैयारी की है। इसके लिए एयरपोर्ट को पांच समूहों में बांटने का प्रस्ताव है। सार्वजनिक-निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति (PPPAC) से प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। प्रस्ताव के अनुसार, बड़े एयरपोर्ट को छोटे या मध्यम एयरपोर्ट के साथ समूह में रखा जाएगा।

विधान शाखा प्रत्येक समूह का संचालन और विकास एक ही निजी कंपनी को सौंपने की योजना है। सरकार का कहना है कि इससे निजी निवेश बढ़ने के साथ एयरपोर्ट के इंफ्रास्ट्रक्चर और यात्री सुविधाओं में सुधार हो सकता है। प्रस्तावित व्यवस्था में रायपुर और औरंगाबाद एयरपोर्ट को एक साथ रखा गया है। इसके अलावा अमृतसर-कांगड़ा गग्गल, वाराणसी-गया-कुशीनगर, भुवनेश्वर-हुबली और तिरुचिरापल्ली-तिरुपति को अलग-अलग समूहों में शामिल किया गया है। 11 एयरपोर्ट के संचालन और विकास में निजी कंपनियों की ओर से करीब 8,622 करोड़ रुपए निवेश किए जाने का अनुमान है। रायपुर-औरंगाबाद समूह के लिए भी निजी निवेश प्रस्तावित है। सरकार ने बाजार में अत्यधिक केंद्रीकरण और कर्ज से जुड़े जोखिम को देखते हुए एक ही बोलीदाता को दिए जाने वाले समूहों की संख्या सीमित रखने का प्रस्ताव रखा है।

AAI कर्मचारियों को लेकर भी प्रावधान
निजी संचालन शुरू होने के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के मौजूदा कर्मचारियों को लेकर भी व्यवस्था प्रस्तावित है। निजी कंपनी को पहले एक साल तक संयुक्त प्रबंधन करना होगा। इसके बाद कम से कम तीन साल तक AAI के 60% कर्मचारियों को बनाए रखने का प्रस्ताव है। पांच ग्रुप में 11 एयरपोर्ट अमृतसर और कांगड़ा-गग्गल वाराणसी, गया और कुशीनगर भुवनेश्वर और हुबली रायपुर और औरंगाबाद तिरुचिरापल्ली और तिरुपति

AAI ने एयरपोर्ट के चयन के लिए चरणबद्ध प्रक्रिया अपनाई। पहले 12 बड़े एयरपोर्ट का यात्री यातायात, उपलब्ध भूमि, व्यावसायिक क्षमता और वित्तीय प्रदर्शन जैसे मानकों पर मूल्यांकन किया गया। इसके बाद 136 छोटे एयरपोर्ट का आकलन किया गया कि उन्हें बड़े एयरपोर्ट के साथ किस तरह जोड़ा जा सकता है। इसी प्रक्रिया के आधार पर 11 एयरपोर्ट को मौजूदा PPP चरण के लिए चुना गया है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

जातीय जनगणना पर सियासत तेज, सांसद संतोष पांडेय ने राहुल गांधी से पूछा—‘पहले अपनी जाति बताएं’

August 26, 2026

विक्रांत भूरिया के छत्तीसगढ़ दौरे पर अजय चंद्राकर का तंज, बोले- एमपी में बनाएं पहचान, यहां पहले से कई आदिवासी नेता

August 26, 2026

कवर्धा की प्रतिभा एक दिन बनेगी देश का गौरव -उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

August 25, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • जातीय जनगणना पर सियासत तेज, सांसद संतोष पांडेय ने राहुल गांधी से पूछा—‘पहले अपनी जाति बताएं’
  • फर्जी ट्रांसफर आदेश कांड में BJP के दो नेताओं पर बड़ी कार्रवाई, छह साल के लिए निष्कासित
  • विक्रांत भूरिया के छत्तीसगढ़ दौरे पर अजय चंद्राकर का तंज, बोले- एमपी में बनाएं पहचान, यहां पहले से कई आदिवासी नेता
  • रायपुर एयरपोर्ट समेत 11 हवाई अड्डों को PPP मॉडल पर देने की तैयारी, 50 साल की कंसेशन अवधि; निजी कंपनियां करेंगी 8,622 करोड़ का निवेश
  • अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा बेटियों को भी नौकरी का अधिकार

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.