panchayattantra24.-गरियाबंद। नेशनल हाइवे 130 सी एक बार फिर जाम हो गया है। जुगाड़ के पास सड़क पर विशालकाय पेड़ गिरने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।
झारियाबहरा से ध्रुवागुड़ी के बीच नेशनल हाइवे का सिंगल वे है। ऐसे में हाइवे में इस 40 किमी में अक्सर सड़क जाम हो जाता है। अबकी बार भी ऐसा ही हुआ है, जब विशालकाय पेड़ के गिरने से सड़क के दोनों छोर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। वन अमले को इसकी सूचना देने के बाद धराशाई पेड़ को हटाने टीम भेजी गई है।
बता दें कि हाइवे में इस तरह के बाधा आए दिन होते रहता है। बारिश भर होने वाले इस परेशानी से निपटने नेशनल हाइवे के पास कोई पुख्ता इंतजामात नहीं है। कभी वन विभाग, तो कभी पुलिस रास्ता बहाल करती है।
