कवर्धा । जिले के हरिनछपरा गांव के गन्ने की खेतों में आज फिर आग लग गई है. 3 दिनों के भीतर ही गन्ने की खेतों में आगजनी की ये दूसरी घटना है. शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
आज हुई आगजनी की घटना में 9 किसानों के 16 एकड़ में लगे गन्ने की फसल जलकर खाक हो चुकी है. घटना के बाद फायर ब्रिगेड को तत्काल सूचना दी गई थी. सूचना मिलने के बाद भी फायर ब्रिगेड की टीम काफी देर में पहुंची. ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने प्रयास जारी है. किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
