Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

लहपटरा टोल विवाद में नया मोड़: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- PA नहीं, चालक ने किया था दुर्व्यवहार; टोलकर्मी से मिलने का ऐलान

September 4, 2026

महापौर मीनल चौबे को अपशब्द कहने वाला युवक गिरफ्तार, जलभराव के वीडियो से शुरू हुआ विवाद

September 4, 2026

जन्माष्टमी की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा, 11 केवी लाइन की चपेट में आया युवक; सिम्स में इलाज जारी

September 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, September 5
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » खैरागढ़ में कृष्ण भक्ति की अनूठी विरासत: 300 साल पुराने बनबिहारी से 150 साल पुराने गैंद बिहारी तक, राजमहल में आज भी जीवंत है कृष्ण आस्था
रायपुर

खैरागढ़ में कृष्ण भक्ति की अनूठी विरासत: 300 साल पुराने बनबिहारी से 150 साल पुराने गैंद बिहारी तक, राजमहल में आज भी जीवंत है कृष्ण आस्था

Author AuthorBy Author AuthorSeptember 4, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। खैरागढ़। जन्माष्टमी पर खैरागढ़ कृष्ण भक्ति में सराबोर है। लेकिन यहां कृष्ण भक्ति की कहानी सिर्फ आज के उत्सव तक सीमित नहीं है। शहर की गलियों और ऐतिहासिक इमारतों में भगवान श्रीकृष्ण के अलग-अलग स्वरूपों से जुड़ी सदियों पुरानी परंपराएं आज भी मौजूद हैं। कहीं ‘बनबिहारी’ के रूप में कृष्ण विराजते हैं, कहीं ‘गैंद बिहारी’ के रूप में राजपरिवार की भक्ति की कहानी सुनाते हैं, तो कमल विलास पैलेस के द्वार पर ‘फतह बिहारी’ खैरागढ़ की राजसी विरासत से जुड़ते हैं। यही वजह है कि जन्माष्टमी पर यहां आस्था के साथ इतिहास भी जीवंत हो उठता है।
300 साल पुराना बनबिहारी मंदिर
खैरागढ़ के जमातपारा स्थित श्री राधा-कृष्ण बनबिहारी मंदिर को करीब 300 साल से अधिक पुराना बताया जाता है। स्थानीय मान्यता के अनुसार खैरागढ़ रियासत के संस्थापक प्रथम नागवंशी राजा खड़गसिंह ने अपनी कृष्ण भक्त पत्नी के लिए इस मंदिर का निर्माण कराया था। स्थानीय इतिहास के जानकार भागवत शरण सिंह के अनुसार, पुराने समय में खैरागढ़ खैर के जंगलों से घिरा हुआ था। इसी ‘बन’ और भगवान कृष्ण के ‘बिहारी’ स्वरूप से मंदिर का नाम ‘बनबिहारी’ पड़ा।मंदिर के पुजारी धनंजय महाराज के अनुसार यहां भगवान कृष्ण की नृत्य मुद्राओं वाली प्रतिमाएं भी हैं। मान्यता है कि श्रीकृष्ण वन में गाय चराने जाते और लौटकर गोपियों के साथ रास रचाते थे। पुराने समय में यहां साधु-संतों का जमावड़ा लगता था और मालपुए का प्रसाद बांटा जाता था। इसी परंपरा से इलाके का नाम ‘जमातपारा’ पड़ने की भी स्थानीय मान्यता है।
गैंद बिहारी और राजपरिवार की कृष्ण भक्ति
खैरागढ़ की कृष्ण भक्ति की एक और खास कड़ी है श्री गैंद बिहारी सरकार मंदिर। स्थानीय परंपरा के अनुसार महाराजा कमल नारायण सिंह देवी उपासक थे, जबकि उनकी पत्नी रानी गैंद कुंवर भगवान श्रीकृष्ण की अनन्य भक्त थीं। इसी कृष्ण भक्ति से भगवान के विग्रह को ‘गैंद बिहारी’ नाम दिए जाने की परंपरा बताई जाती है।
इस मंदिर से करीब डेढ़ सौ साल पुरानी रथयात्रा की परंपरा जुड़े होने का भी उल्लेख मिलता है। यानी खैरागढ़ में भगवान कृष्ण के ये नाम महज धार्मिक संबोधन नहीं हैं, बल्कि इनके पीछे राजपरिवार, स्थानीय परंपराओं और शहर के इतिहास की कहानियां जुड़ी हुई हैं।
राजमहल के द्वार पर ‘फतह बिहारी’
खैरागढ़ की कृष्ण भक्ति की कहानी कमल विलास पैलेस तक भी पहुंचती है। पैलेस के ईशानमुखी मुख्य द्वार के पास भगवान कृष्ण के ‘फतह बिहारी’ स्वरूप की परंपरा बताई जाती है। स्थानीय राजवंशीय विवरणों के अनुसार लाल फतह सिंह खैरागढ़ राजपरिवार से जुड़े थे और राजा उमराव सिंह के पिता थे। राजपरिवार से जुड़ी परंपरा के अनुसार उनके नाम पर भगवान कृष्ण के इस स्वरूप को ‘फतह बिहारी’ कहा जाता है।
कमल विलास पैलेस परिसर स्थित प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर भी लंबे समय तक आम श्रद्धालुओं की पहुंच से बाहर रहा। बाद में मंदिर की साफ-सफाई और पूजा-अर्चना के बाद इसे श्रद्धालुओं के लिए फिर खोला गया। इससे खैरागढ़ की इस ऐतिहासिक कृष्ण परंपरा को एक बार फिर लोगों के सामने आने का मौका मिला।
श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
एक तरफ जन्माष्टमी पर बनबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है, तो दूसरी तरफ इस ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण का सवाल भी खड़ा है। मंदिर से जुड़े लोगों के मुताबिक, मंदिर की करीब 3 से 4 एकड़ जमीन पर अतिक्रमण के कारण परिसर काफी सीमित हो गया है। स्थानीय लोगों की मांग है कि मंदिर की जमीन सुरक्षित की जाए, प्राचीन संरचना का संरक्षण हो और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिसर में डोम का निर्माण कराया जाए।
खैरागढ़ में कृष्ण भक्ति की यह विरासत इसलिए खास है, क्योंकि यहां भगवान कृष्ण सिर्फ मंदिरों में पूजे नहीं जाते, बल्कि उनके अलग-अलग स्वरूपों में खैरागढ़ की सामाजिक, धार्मिक और रियासतकालीन कहानी भी दिखाई देती है। जन्माष्टमी का उत्सव हर साल आता है, लेकिन इन धरोहरों का इतिहास सदियों पुराना है। अब जरूरत है कि आस्था से जुड़ी इन ऐतिहासिक निशानियों को सिर्फ मान्यताओं में नहीं, बल्कि संरक्षण के जरिए आने वाली पीढ़ियों के लिए भी सुरक्षित रखा जाए।

 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

लहपटरा टोल विवाद में नया मोड़: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- PA नहीं, चालक ने किया था दुर्व्यवहार; टोलकर्मी से मिलने का ऐलान

September 4, 2026

महापौर मीनल चौबे को अपशब्द कहने वाला युवक गिरफ्तार, जलभराव के वीडियो से शुरू हुआ विवाद

September 4, 2026

अलग बस्तर राज्य की मांग पर CM साय का दो टूक जवाब, बोले- विकास की रफ्तार रोकने वाली सोच के खिलाफ सरकार

September 4, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • लहपटरा टोल विवाद में नया मोड़: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- PA नहीं, चालक ने किया था दुर्व्यवहार; टोलकर्मी से मिलने का ऐलान
  • महापौर मीनल चौबे को अपशब्द कहने वाला युवक गिरफ्तार, जलभराव के वीडियो से शुरू हुआ विवाद
  • जन्माष्टमी की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा, 11 केवी लाइन की चपेट में आया युवक; सिम्स में इलाज जारी
  • अलग बस्तर राज्य की मांग पर CM साय का दो टूक जवाब, बोले- विकास की रफ्तार रोकने वाली सोच के खिलाफ सरकार
  • खैरागढ़ में कृष्ण भक्ति की अनूठी विरासत: 300 साल पुराने बनबिहारी से 150 साल पुराने गैंद बिहारी तक, राजमहल में आज भी जीवंत है कृष्ण आस्था

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.