Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

लहपटरा टोल विवाद में नया मोड़: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- PA नहीं, चालक ने किया था दुर्व्यवहार; टोलकर्मी से मिलने का ऐलान

September 4, 2026

महापौर मीनल चौबे को अपशब्द कहने वाला युवक गिरफ्तार, जलभराव के वीडियो से शुरू हुआ विवाद

September 4, 2026

जन्माष्टमी की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा, 11 केवी लाइन की चपेट में आया युवक; सिम्स में इलाज जारी

September 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, September 5
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » लहपटरा टोल विवाद में नया मोड़: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- PA नहीं, चालक ने किया था दुर्व्यवहार; टोलकर्मी से मिलने का ऐलान
रायपुर

लहपटरा टोल विवाद में नया मोड़: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- PA नहीं, चालक ने किया था दुर्व्यवहार; टोलकर्मी से मिलने का ऐलान

Author AuthorBy Author AuthorSeptember 4, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.- रायपुर। सरगुजा जिले के लहपटरा टोल प्लाजा पर सामने आए विवाद को लेकर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि टोल कर्मचारी की ओर से हुई तकनीकी या मानवीय त्रुटि के बदले उसके साथ किया गया दुर्व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। मंत्री ने मामले में अपने निजी सहायक (PA) की संलिप्तता के आरोपों को भी खारिज किया है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही टोल कर्मचारी से मुलाकात कर उसका हाल-चाल जानेंगी।
घटना के वक्त वाहन में विश्राम कर रही थीं मंत्री
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि दिनभर विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों और जनहित से जुड़े कार्यों में व्यस्त रहने के कारण वह अत्यधिक थक गई थीं। यात्रा के दौरान वह अपने वाहन में विश्राम कर रही थीं। वाहन के भीतर होने के कारण उन्हें मौके पर हुई घटना की तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी। मंत्री ने बताया कि अगले दिन सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से जब उन्हें इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जानकारी मिली, तो वह इससे बेहद आहत और व्यथित हुईं।
मानवीय त्रुटि पर दुर्व्यवहार अस्वीकार्य- मंत्री राजवाड़े
उन्होंने कहा कि “टोल प्लाजा पर बूम बैरियर का गिरना एक तकनीकी अथवा मानवीय त्रुटि हो सकती है। एक जनसेवक होने के नाते मैं उस त्रुटि को स्वाभाविक मानते हुए कर्मचारी को पूरी तरह क्षमा करती हूं। परंतु किसी भी सामान्य अथवा तकनीकी भूल के बदले चालक द्वारा किसी नागरिक अथवा कर्मचारी के साथ किया गया ऐसा अशोभनीय व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।”
PA की संलिप्तता के आरोपों को किया खारिज
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कुछ समाचार माध्यमों में अपने निजी सहायक (PA) का नाम इस विवाद से जोड़े जाने पर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि उनके PA की ओर से किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार या मारपीट नहीं की गई है।
मंत्री ने कहा कि इस घटना में उनके PA का नाम तथ्यहीन और भ्रामक तरीके से जोड़ा जा रहा है, जिसका वह खंडन करती हैं। उनके अनुसार, घटना में दिखाई दे रहा व्यक्ति वाहन चालक है।
पीड़ित कर्मचारी से जल्द करेंगी भेंट
घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि टोल कर्मचारी को हुई मानसिक पीड़ा के लिए उन्हें व्यक्तिगत रूप से गहरा खेद है। उन्होंने कहा कि अपने अगले प्रवास के दौरान वह स्वयं कर्मचारी से मुलाकात कर उसका कुशलक्षेम जानेंगी। उन्होंने कहा कि जनता का आत्मसम्मान और सुरक्षा का पूरा ध्यान सदैव रखा जाएगा।

 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

महापौर मीनल चौबे को अपशब्द कहने वाला युवक गिरफ्तार, जलभराव के वीडियो से शुरू हुआ विवाद

September 4, 2026

अलग बस्तर राज्य की मांग पर CM साय का दो टूक जवाब, बोले- विकास की रफ्तार रोकने वाली सोच के खिलाफ सरकार

September 4, 2026

खैरागढ़ में कृष्ण भक्ति की अनूठी विरासत: 300 साल पुराने बनबिहारी से 150 साल पुराने गैंद बिहारी तक, राजमहल में आज भी जीवंत है कृष्ण आस्था

September 4, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • लहपटरा टोल विवाद में नया मोड़: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- PA नहीं, चालक ने किया था दुर्व्यवहार; टोलकर्मी से मिलने का ऐलान
  • महापौर मीनल चौबे को अपशब्द कहने वाला युवक गिरफ्तार, जलभराव के वीडियो से शुरू हुआ विवाद
  • जन्माष्टमी की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा, 11 केवी लाइन की चपेट में आया युवक; सिम्स में इलाज जारी
  • अलग बस्तर राज्य की मांग पर CM साय का दो टूक जवाब, बोले- विकास की रफ्तार रोकने वाली सोच के खिलाफ सरकार
  • खैरागढ़ में कृष्ण भक्ति की अनूठी विरासत: 300 साल पुराने बनबिहारी से 150 साल पुराने गैंद बिहारी तक, राजमहल में आज भी जीवंत है कृष्ण आस्था

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.