Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना

September 5, 2026

जन्माष्टमी पर रायगढ़ में जगह-जगह महाभंडारे, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने ग्रहण किया प्रसाद

September 5, 2026

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जन्माष्टमी पर रायगढ़ के मंदिरों में की पूजा-अर्चना

September 5, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, September 5
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » पति के निधन के बाद नहीं मानी हार, सक्षम योजना के एक लाख के ऋण से खड़ी की किराना दुकान
रायपुर

पति के निधन के बाद नहीं मानी हार, सक्षम योजना के एक लाख के ऋण से खड़ी की किराना दुकान

Author AuthorBy Author AuthorSeptember 5, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

*पति के निधन के बाद कठिन परिस्थितियों से उबरीं बिंदिया, स्वरोजगार से संभाली परिवार की जिम्मेदारी*

*योजना से मिले एक लाख रुपये के ऋण से शुरू किया किराना व्यवसाय, बच्चों की उच्च शिक्षा को बनाया प्राथमिकता*

*“महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाली सक्षम योजना के लिए विष्णु भैया को बहुत-बहुत धन्यवाद”*

panchayattantra24.-रायपुर। पति के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी और आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहीं सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत मेंड्रा कला निवासी बिंदिया ने शासन की सक्षम योजना का लाभ लेकर अपने जीवन को नई दिशा दी है। महिला एवं बाल विकास विभाग की सक्षम योजना के तहत मिले एक लाख रुपये के ऋण से उन्होंने किराना दुकान शुरू की। मेहनत और लगन से आज उनका व्यवसाय अच्छी तरह संचालित हो रहा है और इसकी आय से वे अपने परिवार का भरण-पोषण करने के साथ बच्चों की शिक्षा का खर्च भी उठा रही हैं।
बिंदिया बताती हैं कि पति के निधन के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर हो गई थी। ऐसे समय में पर्यवेक्षक दीदी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने उन्हें सक्षम योजना की जानकारी दी तथा योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। आवश्यक दस्तावेज तैयार कर उन्होंने आवेदन किया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें एक लाख रुपये की ऋण राशि प्राप्त हुई।
ऋण राशि का उपयोग कर बिंदिया ने अपने गांव में किराना दुकान शुरू की। नियमित मेहनत और बेहतर प्रबंधन से उनका व्यवसाय धीरे-धीरे आगे बढ़ा। दुकान से होने वाली आमदनी से वे परिवार की दैनिक जरूरतें पूरी कर रही हैं। उन्होंने अपनी आय को व्यवस्थित रखने के लिए बैंक खाता भी खुलवाया है, जिसमें वे व्यवसाय से प्राप्त राशि जमा करती हैं।
*बच्चों की शिक्षा को बनाया प्राथमिकता*
बिंदिया ने अपने दोनों बच्चों की शिक्षा को हमेशा प्राथमिकता दी। उनके दोनों बच्चों ने कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई पूरी कर ली है और वर्तमान में स्नातक की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। किराना दुकान से होने वाली नियमित आमदनी ने बिंदिया को बच्चों की उच्च शिक्षा का खर्च उठाने में भी आर्थिक रूप से सक्षम बनाया है।
वह बताती हैं कि पहले आर्थिक जरूरतों के लिए उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन सक्षम योजना के माध्यम से मिले ऋण ने उन्हें स्वरोजगार का अवसर दिया। आज वे अपने व्यवसाय के माध्यम से स्वयं परिवार की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। इससे उनमें आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की भावना मजबूत हुई है।
*ऋण ने दिया आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का आधार*
बिंदिया का कहना है कि सक्षम योजना के माध्यम से मिला ऋण उनके लिए सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर साबित हुआ है। किराना दुकान से प्राप्त आमदनी को वे व्यवस्थित रूप से बैंक खाते में जमा कर रही हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को लगातार बेहतर बनाने का प्रयास कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं से महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिल रहे हैं। आर्थिक सहयोग और मार्गदर्शन मिलने से महिलाएं आत्मविश्वास के साथ अपने परिवार की जिम्मेदारियां संभालते हुए आत्मनिर्भर बन रही हैं।
*“विष्णु भैया को बहुत-बहुत धन्यवाद”*
बिंदिया ने सक्षम योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “सक्षम योजना से मुझे अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर मिला। आज मैं किराना दुकान चला रही हूं और अपने परिवार की जिम्मेदारी स्वयं उठा रही हूं। महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने वाली इस योजना के लिए विष्णु भैया को बहुत-बहुत धन्यवाद।”
बिंदिया की कहानी बताती है कि शासन की योजनाओं से मिलने वाला आर्थिक सहयोग, सही मार्गदर्शन और स्वरोजगार का अवसर महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। सक्षम योजना के माध्यम से मिली सहायता ने बिंदिया को न केवल आर्थिक रूप से मजबूत बनाया है, बल्कि उन्हें आत्मसम्मान और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर भी दिया है। उनकी सफलता अन्य महिलाओं के लिए भी आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना

September 5, 2026

जन्माष्टमी पर रायगढ़ में जगह-जगह महाभंडारे, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने ग्रहण किया प्रसाद

September 5, 2026

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जन्माष्टमी पर रायगढ़ के मंदिरों में की पूजा-अर्चना

September 5, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना
  • जन्माष्टमी पर रायगढ़ में जगह-जगह महाभंडारे, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने ग्रहण किया प्रसाद
  • वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जन्माष्टमी पर रायगढ़ के मंदिरों में की पूजा-अर्चना
  • पति के निधन के बाद नहीं मानी हार, सक्षम योजना के एक लाख के ऋण से खड़ी की किराना दुकान
  • जन्माष्टमी उत्सव में गूंजा कृष्ण भक्ति का रंग, उप मुख्यमंत्री अरुण साव बोले- संस्कृति और परंपराओं को सहेजना हम सभी की जिम्मेदारी

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.