Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

लखनपुर में साक्षरता को जनअभियान बनाने का संकल्प, ULLAS से वंचित वयस्कों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर

September 8, 2026

शहरों के विकास को मिलेगी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्यों के निर्देश

September 8, 2026

आस्था, परंपरा और भव्यता के रंग में सजेगा ऐतिहासिक बस्तर दशहरा 2026

September 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, September 8
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » एआई से फर्जी आपत्तिजनक तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर बदनाम करना गंभीर साइबर अपराध : डॉ. ममता साहू
रायपुर

एआई से फर्जी आपत्तिजनक तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर बदनाम करना गंभीर साइबर अपराध : डॉ. ममता साहू

Author AuthorBy Author AuthorSeptember 7, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

महिला आयोग की जनसुनवाई में 17 प्रकरणों की सुनवाई, 5 प्रकरण नस्तीबद्ध

panchayattantra24.-रायपुर। त्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू की अध्यक्षता में आज रायपुर स्थित आयोग कार्यालय में प्रदेश स्तर की द्वितीय जनसुनवाई आयोजित हुई। आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू एवं सदस्य सुश्री दीपिका शोरी ने महिला उत्पीड़न से संबंधित 30 प्रकरणों की सुनवाई के लिए रखा, जिनमें 17 प्रकरणों की सुनवाई की गई तथा 5 प्रकरण नस्तीबद्ध किए गए।
जनसुनवाई के दौरान एक महत्वपूर्ण प्रकरण में आवेदिका ने शिकायत की कि अनावेदकगण एआई के माध्यम से उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें तैयार कर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर उसकी सामाजिक छवि खराब कर रहे हैं। आयोग ने दोनों पक्षों को विस्तार से सुनने के बाद मामले को प्रथम दृष्टया गंभीर साइबर अपराध का मामला माना। आयोग ने स्पष्ट किया कि आवेदिका संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के लिए स्वतंत्र है। अनावेदकगण द्वारा अपना पक्ष रखने के लिए समय मांगे जाने पर प्रकरण आगामी सुनवाई के लिए रखा गया।
एक अन्य मामले में आवेदिकाओं ने पिछली सुनवाई के दौरान बिना उनकी बात सुने प्रकरण नस्तीबद्ध किए जाने की शिकायत आयोग के समक्ष रखी। आवेदिकाओं द्वारा सूचना के अधिकार के माध्यम से प्राप्त दस्तावेजों का उल्लेख करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की गई। आयोग ने शिकायत पर पुनर्विचार करते हुए मामले को आगामी कार्रवाई के लिए रखा।
पति-पत्नी के विवाद से जुड़े एक प्रकरण में आवेदिका ने शारीरिक प्रताड़ना, दुर्व्यवहार और धमकी की शिकायत की थी। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के बीच सुलह होने तथा साथ रहने की जानकारी मिलने पर आयोग ने प्रकरण को निगरानी में रखा।
एक अन्य प्रकरण में पति द्वारा पत्नी की बहन के साथ रहने की बात स्वीकार किए जाने पर आयोग ने उसे पत्नी को पुलिस अभिरक्षा के साथ ससुराल ले जाने के निर्देश दिए और मामले को आगामी सुनवाई के लिए रखा।
घर से निकाले जाने और पुश्तैनी संपत्ति से बेदखल किए जाने की शिकायत पर आयोग ने आवेदिका को विधिक सहायता के माध्यम से अधिवक्ता से परामर्श लेने की सलाह दी। वहीं, मां और बेटे-बहू के बीच पारिवारिक विवाद के एक मामले में दोनों पक्षों को विस्तार से सुनने के बाद आयोग ने आपसी मतभेद दूर कर शांतिपूर्वक रहने की समझाइश दी।
जनसुनवाई में आयोग ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की गरिमा और प्रतिष्ठा को प्रभावित करने वाली डिजिटल गतिविधियों को गंभीरता से लिया जाएगा तथा एआई तकनीक के दुरुपयोग के मामलों में पीड़ितों को विधिक कार्रवाई के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाएगा।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

शहरों के विकास को मिलेगी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्यों के निर्देश

September 8, 2026

आस्था, परंपरा और भव्यता के रंग में सजेगा ऐतिहासिक बस्तर दशहरा 2026

September 8, 2026

राजनांदगांव में 12.7 लाख टन क्षमता का गैस आधारित यूरिया प्लांट, EMC 2.0 से 3 हजार करोड़ का निवेश और 9 हजार रोजगार की उम्मीद

September 8, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • लखनपुर में साक्षरता को जनअभियान बनाने का संकल्प, ULLAS से वंचित वयस्कों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर
  • शहरों के विकास को मिलेगी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्यों के निर्देश
  • आस्था, परंपरा और भव्यता के रंग में सजेगा ऐतिहासिक बस्तर दशहरा 2026
  • राजनांदगांव में 12.7 लाख टन क्षमता का गैस आधारित यूरिया प्लांट, EMC 2.0 से 3 हजार करोड़ का निवेश और 9 हजार रोजगार की उम्मीद
  • एक दीप साक्षरता के नाम साक्षरता के प्रति जन-जन में जागरूकता का संदेश देने साक्षरता दीप जलाया गया

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.