Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

एकलव्य विद्यालय की छात्राओं के पैदल कलेक्टोरेट जाने पर सीएम साय सख्त, कलेक्टर से फोन पर ली पूरी जानकारी

September 8, 2026

सेवा सेतु के जरिए महज चार दिन में जारी हुआ आय प्रमाण पत्रनागरिकों तक पहुंच रही डिजिटल शासकीय सेवाएं

September 8, 2026

कैमरे की नजर से दुनिया देखेगी धमतरी, डिजिटल क्रिएटर्स बनाएंगे पर्यटन का नया चेहरा

September 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, September 8
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » बिलासपुर-कोरबा में तालाबों से मिले दो शव, सुबह-सुबह मची सनसनी
बिलासपुर

बिलासपुर-कोरबा में तालाबों से मिले दो शव, सुबह-सुबह मची सनसनी

Author AuthorBy Author AuthorSeptember 8, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

तालाब में तैरती मिली लाश: बिलासपुर में महिला, तो कोरबा में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप
बिलासपुर-कोरबा में तालाबों से मिले दो शव, सुबह-सुबह मची सनसनी

panchayattantra24.-बिलासपुर/कटघोरा। छत्तीसगढ़ के दो जिलों में आज सुबह दो लोगों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। बिलासपुर के मुरूम खदान से जहां एक महिला का शव बरामद हुआ, तो वहीं कोरबा के नवकोनिया तालाब में एक युवक का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच शुरु कर दी है।
मुरूम खदान के तालाब में मिली लाश
सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पेंडारी की मुरूम खदान के तालाब में एक अज्ञात महिला की लाश तैरती हुई मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। साथ ही उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है।
नवकोनिया तालाब में तैरती मिली लाश
पाली थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर स्थित नवकोनिया तालाब में मंगलवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति की तैरती हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर मामले की जांच शुरू की।
दो-तीन दिन पहले मौत की आशंका
शव से दुर्गंध आने के कारण पुलिस ने आशंका जताई है कि व्यक्ति की मौत करीब दो-तीन दिन पहले हुई होगी। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। सबसे अहम बात यह है कि घटनास्थल के पास ही एक मोटरसाइकिल लावारिस हालत में मिली है। पुलिस को आशंका है कि यह बाइक मृतक की हो सकती है।
मृतक की पहचान में जुटी पुलिस
पाली पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी संभावित पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान के लिए आसपास के गांवों में व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से सूचना प्रसारित की जा रही है। इसके अलावा मुनादी कराने के साथ जिले के विभिन्न थाना-चौकियों को भी मृतक के संबंध में सूचना दी गई है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान होने के बाद ही उसके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकेगी और मौत के वास्तविक कारण का पता लगाने में जांच को दिशा मिलेगी। फिलहाल पुलिस शव की पहचान और घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों की जांच में जुटी हुई है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

सेवा सेतु के जरिए महज चार दिन में जारी हुआ आय प्रमाण पत्रनागरिकों तक पहुंच रही डिजिटल शासकीय सेवाएं

September 8, 2026

तीजा हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति का पावन पर्व, इसमें मातृशक्ति के प्रेम, आस्था और परिवार की खुशहाली की कामना समाहित : मुख्यमंत्री साय

September 6, 2026

जो खेलेगा, वही खिलेगा… खेल प्रतिभाओं को तराशने और आगे बढ़ाने प्रतिबद्ध है सरकार : अरुण साव

September 6, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • एकलव्य विद्यालय की छात्राओं के पैदल कलेक्टोरेट जाने पर सीएम साय सख्त, कलेक्टर से फोन पर ली पूरी जानकारी
  • सेवा सेतु के जरिए महज चार दिन में जारी हुआ आय प्रमाण पत्रनागरिकों तक पहुंच रही डिजिटल शासकीय सेवाएं
  • कैमरे की नजर से दुनिया देखेगी धमतरी, डिजिटल क्रिएटर्स बनाएंगे पर्यटन का नया चेहरा
  • केंद्रीय जेल रायपुर में बंदियों ने मिट्टी से तैयार की 500 पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमाएं
  • बिलासपुर-कोरबा में तालाबों से मिले दो शव, सुबह-सुबह मची सनसनी

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.