Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

हथियार छोड़ हुनर को बनाया हथियार, पुनर्वास नीति ने रानू राम को दिखाई नई राह

September 8, 2026

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना : दंतेवाड़ा के शिक्षक कैलाश देवांगन का बिजली बिल हुआ शून्य, पा रहे स्वच्छ ऊर्जा का लाभ

September 8, 2026

सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी संकट में सहारा, आकाशीय बिजली से भतीजी की मौत के बाद निलंबर सिंह के परिवार तक पहुंची शासन की मदद

September 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, September 8
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली राजकुमारी यादव की जिंदगी, पक्की छत के साथ परिवार को मिला सुरक्षा और सम्मान
रायपुर

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली राजकुमारी यादव की जिंदगी, पक्की छत के साथ परिवार को मिला सुरक्षा और सम्मान

Author AuthorBy Author AuthorSeptember 8, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

सपनों का आशियाना बना प्रधानमंत्री आवास
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जरूरतमंद परिवारों को मिल रहा सम्मानजनक जीवन का आधार

panchayattantra24.-रायपुर। अपना घर हर परिवार के लिए केवल चार दीवारों का नाम नहीं, बल्कि सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य की उम्मीद होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के इसी सपने को हकीकत में बदल रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को पक्के आवास का लाभ मिल रहा है, जिससे उनके जीवन में स्थायित्व और खुशियां आ रही हैं।
जशपुर जिले के तपकरा निवासी राजकुमारी यादव के लिए भी अपने परिवार के साथ एक सुरक्षित और सुविधाजनक पक्के मकान में रहने का सपना लंबे समय से था। पहले उनका घर छोटा था और सीमित जगह में परिवार के सभी सदस्यों के साथ रहना चुनौतीपूर्ण होता था। बारिश और खराब मौसम के दौरान घर की स्थिति को लेकर चिंता और बढ़ जाती थी। परिवार के लिए एक बेहतर और सुरक्षित आशियाने की उम्मीद उनके मन में हमेशा बनी रही।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जब राजकुमारी यादव को आवास का लाभ मिला, तो उनके जीवन में बदलाव की नई शुरुआत हुई। योजना से मिली सहायता से पक्के मकान का निर्माण पूरा हुआ और परिवार को अपना सुरक्षित आशियाना मिल गया। अब वे अपने परिवार के साथ नए घर में सुकून और खुशी से जीवन बिता रही हैं।
पक्के घर ने बढ़ाया आत्मविश्वास
राजकुमारी यादव बताती हैं कि पहले छोटे घर में परिवार के साथ रहना काफी मुश्किल था। जगह की कमी के कारण रोजमर्रा के जीवन में कई परेशानियां आती थीं। अब अपना पक्का मकान मिलने से परिवार की यह चिंता दूर हो गई है। नए घर ने उन्हें न केवल सुरक्षित रहने की सुविधा दी है, बल्कि बेहतर और सम्मानजनक जीवन जीने का भरोसा भी दिया है।
वे प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि अपने घर का सपना पूरा होना उनके परिवार के लिए बहुत बड़ी खुशी है। अब उनका परिवार मौसम की चिंता से मुक्त होकर अपने नए घर में सुरक्षित और सुकून से रह रहा है।
प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए केवल एक आवास योजना नहीं, बल्कि सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास के साथ जीवन की नई शुरुआत का माध्यम बन रही है। राजकुमारी यादव की कहानी इसी बदलाव की तस्वीर हैकृसीमित जगह और असुविधाओं से निकलकर अपने सपनों के पक्के आशियाने तक पहुंचने की कहानी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार का प्रयास है कि पात्र परिवारों को आवास का लाभ देकर उनके जीवन को अधिक सुरक्षित और बेहतर बनाया जाए। जशपुर की राजकुमारी यादव जैसी हितग्राहियों के जीवन में आया बदलाव इस बात का प्रमाण है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जब जरूरतमंदों तक पहुंचती हैं, तो वे केवल घर नहीं बनातीं, बल्कि परिवारों के सपनों और भविष्य की मजबूत नींव भी तैयार करती हैं।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना : दंतेवाड़ा के शिक्षक कैलाश देवांगन का बिजली बिल हुआ शून्य, पा रहे स्वच्छ ऊर्जा का लाभ

September 8, 2026

सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी संकट में सहारा, आकाशीय बिजली से भतीजी की मौत के बाद निलंबर सिंह के परिवार तक पहुंची शासन की मदद

September 8, 2026

बिहान योजना से बदली रामबती की जिंदगी, मुर्गी पालन ने खोला आत्मनिर्भरता का रास्ता

September 8, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • हथियार छोड़ हुनर को बनाया हथियार, पुनर्वास नीति ने रानू राम को दिखाई नई राह
  • पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना : दंतेवाड़ा के शिक्षक कैलाश देवांगन का बिजली बिल हुआ शून्य, पा रहे स्वच्छ ऊर्जा का लाभ
  • सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी संकट में सहारा, आकाशीय बिजली से भतीजी की मौत के बाद निलंबर सिंह के परिवार तक पहुंची शासन की मदद
  • बिहान योजना से बदली रामबती की जिंदगी, मुर्गी पालन ने खोला आत्मनिर्भरता का रास्ता
  • दीनदयाल उपाध्याय योजना बनी भूमिहीन परिवारों का सहारा, शंभू बारी को हर साल मिल रही 10 हजार रुपये की मदद

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.