Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ थीम पर छत्तीसगढ़ में 9वां राष्ट्रीय पोषण माह शुरू, PMMVY के शत-प्रतिशत सैचुरेशन पर भी जोर

September 10, 2026

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को मिला ‘ए’ ग्रेड, कृषि शिक्षा में छत्तीसगढ़ ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

September 10, 2026

ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, ट्रक मालिक संघ के प्रतिनिधियों से की सीधी चर्चा

September 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, September 10
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » मेहनत, नवाचार और टीम भावना से कृषि महाविद्यालय ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
छत्तीसगढ़

मेहनत, नवाचार और टीम भावना से कृषि महाविद्यालय ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

Author AuthorBy Author AuthorSeptember 10, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

कृषि शिक्षा में धमतरी की उल्लेखनीय उपलब्धि
कुरूद कृषि महाविद्यालय को आईसीएआर से ‘ए’ ग्रेड, पांच वर्ष के लिए मिला प्रत्यायन
विधायक चंद्राकर ने विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं वैज्ञानिकों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की

panchayattantra24.-धमतरी। कृषि शिक्षा, अनुसंधान एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक व्यवस्था के क्षेत्र में धमतरी जिले को महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के राष्ट्रीय कृषि शिक्षा प्रत्यायन बोर्ड (NAEAB) ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर तथा उसके अंतर्गत विभिन्न महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों को पांच वर्ष की अवधि के लिए प्रत्यायन प्रदान किया है। इनमें कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कुरूद भी शामिल है। आईसीएआर द्वारा प्रदान किए गए 3.15 स्कोर के साथ ‘ए’ ग्रेड कृषि शिक्षा की गुणवत्ता और संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों का महत्वपूर्ण प्रमाण है।
आईसीएआर की अधिसूचना के अनुसार यह प्रत्यायन 29 मार्च 2024 से 28 मार्च 2029 तक प्रभावी रहेगा। राष्ट्रीय कृषि शिक्षा प्रत्यायन बोर्ड की 43 वीं बैठक में 24 अगस्त 2026 को लिए गए निर्णय के आधार पर यह मान्यता प्रदान की गई है। प्रत्यायन के दायरे में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के साथ कृषि महाविद्यालय रायपुर तथा कुरूद सहित अन्य संबंधित संस्थानों के स्वीकृत शैक्षणिक कार्यक्रम शामिल हैं।
कुरूद कृषि महाविद्यालय की उपलब्धि जिले के लिए गौरव का विषय
कृषि प्रधान धमतरी जिले में कृषि महाविद्यालय, कुरूद की यह उपलब्धि विशेष महत्व रखती है। महाविद्यालय द्वारा कृषि शिक्षा, विद्यार्थियों के व्यावहारिक प्रशिक्षण, अनुसंधान गतिविधियों तथा कृषक हितैषी तकनीकों के प्रसार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को इससे और मजबूती मिलेगी। आईसीएआर का ‘ए’ ग्रेड संस्थान में उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों, शिक्षण व्यवस्था, मानव संसाधन, अनुसंधान एवं अकादमिक गुणवत्ता के प्रति सकारात्मक प्रमाणिकता को दर्शाता है।
विधायक श्री अजय चंद्राकर ने दी बधाई
कुरूद विधायक अजय चंद्राकर ने कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कुरूद को आईसीएआर द्वारा ‘ए’ ग्रेड प्रदान किए जाने पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों, वैज्ञानिकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि कुरूद के साथ-साथ पूरे धमतरी जिले के लिए गौरव की बात है। कृषि शिक्षा और अनुसंधान की गुणवत्ता में निरंतर सुधार से क्षेत्र के युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे और आधुनिक कृषि तकनीकों का लाभ किसानों तक पहुंचाने में महाविद्यालय की भूमिका और प्रभावी होगी।
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने जताई प्रसन्नता
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने भी इस उपलब्धि पर कृषि महाविद्यालय, कुरूद के समस्त प्राध्यापकों, वैज्ञानिकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में नवाचार, अनुसंधान और तकनीकी ज्ञान को बढ़ावा देना जिले की प्राथमिकताओं में शामिल है। कुरूद कृषि महाविद्यालय को ‘ए’ ग्रेड मिलना संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक एवं अनुसंधान गतिविधियों का सम्मान है। उन्होंने उम्मीद जताई कि महाविद्यालय आगे भी उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित करते हुए जिले के किसानों और कृषि क्षेत्र को नई तकनीकों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
अधिष्ठाता नवनीत राणा ने कहा-
“यह उपलब्धि कृषि महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। इसके पीछे विद्यार्थियों, प्राध्यापकों, वैज्ञानिकों एवं समस्त महाविद्यालयीन परिवार के निरंतर प्रयास, समर्पण और टीम भावना की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। हमारे लिए यह केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि कृषि शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की प्रेरणा है। इस सफलता से विद्यार्थियों और युवा शोधार्थियों का उत्साह बढ़ेगा तथा वे कृषि क्षेत्र की नई चुनौतियों के समाधान के लिए और अधिक प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। मैं इस उपलब्धि से जुड़े सभी लोगों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई देता हूं और विश्वास व्यक्त करता हूं कि महाविद्यालय भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करता रहेगा।”
आईसीएआर के प्रत्यायन से कुरूद कृषि महाविद्यालय की अकादमिक विश्वसनीयता को नई पहचान मिलने के साथ विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण कृषि शिक्षा और अनुसंधान के अवसरों को और विस्तार मिलने की उम्मीद है। यह उपलब्धि जिले में ज्ञान आधारित, तकनीक-सक्षम और नवाचारपरक कृषि व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।

 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, ट्रक मालिक संघ के प्रतिनिधियों से की सीधी चर्चा

September 10, 2026

महतारी वंदन योजना से बेटियों के भविष्य की मजबूत नींव, महासमुंद की फातिमा और कचरू बनीं मिसाल

September 10, 2026

अपराधियों की खैर नहीं: चाकू-छुरी लेकर निकले तो पुलिस लगाएगी क्लास, हथियार बेचने से लेकर धार लगाने वालों तक निगरानी

September 10, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ थीम पर छत्तीसगढ़ में 9वां राष्ट्रीय पोषण माह शुरू, PMMVY के शत-प्रतिशत सैचुरेशन पर भी जोर
  • इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को मिला ‘ए’ ग्रेड, कृषि शिक्षा में छत्तीसगढ़ ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
  • ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, ट्रक मालिक संघ के प्रतिनिधियों से की सीधी चर्चा
  • मेहनत, नवाचार और टीम भावना से कृषि महाविद्यालय ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
  • महतारी वंदन योजना से बेटियों के भविष्य की मजबूत नींव, महासमुंद की फातिमा और कचरू बनीं मिसाल

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.