Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

रायपुर में ITMS को लेकर मुख्य सचिव की अहम बैठक, 549 कैमरों और 50 ट्रैफिक सिग्नलों के संचालन पर मंथन

September 10, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाया बैगा आवासीय विद्यालय, 5.38 लाख की लागत से दूर हुआ वर्षों का अंधेरा

September 10, 2026

कबीरधाम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ली गौ सेवकों एवं अधिकारियों की बैठक

September 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, September 10
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » महतारी वंदन योजना से एनीमा खलखो को मिला आर्थिक संबल, बचत की राशि से संवर रहा बच्चे का भविष्य
रायपुर

महतारी वंदन योजना से एनीमा खलखो को मिला आर्थिक संबल, बचत की राशि से संवर रहा बच्चे का भविष्य

Author AuthorBy Author AuthorSeptember 10, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

महतारी वंदन योजना से हर माह मिल रहे 1,000 रुपये, घरेलू जरूरतों के साथ बच्चे की पढ़ाई और पोषण में आ रही काम

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बन रही है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। नियमित रूप से मिलने वाली यह राशि महिलाओं को अपनी घरेलू जरूरतों को पूरा करने के साथ परिवार के भविष्य के लिए बेहतर निर्णय लेने में भी सक्षम बना रही है।
जशपुर जिले के ग्राम पुरनानगर निवासी श्रीमती एनीमा खलखो महतारी वंदन योजना की लाभार्थी हैं। योजना के तहत मिलने वाली राशि उनके परिवार के लिए काफी मददगार साबित हो रही है। वे इस राशि का उपयोग अपने बच्चे की पढ़ाई और पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने में करती हैं। इसके साथ ही घर की छोटी-मोटी आवश्यकताओं को भी इसी राशि से पूरा कर लेती हैं।
एनीमा खलखो के लिए महतारी वंदन योजना की खास बात यह है कि वे मिलने वाली राशि में से हर माह 500 रुपये अपने छोटे बच्चे के भविष्य के लिए बचत करती हैं। नियमित बचत की यह आदत उन्हें अपने बच्चे के बेहतर भविष्य की तैयारी के साथ आर्थिक रूप से अधिक सुरक्षित महसूस कराती है।
श्रीमती एनीमा खलखो बताती हैं कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि ने उन्हें आर्थिक सहारा दिया है। अब वे अपनी जरूरतों को प्राथमिकता के अनुसार तय करते हुए राशि के उपयोग का निर्णय स्वयं लेती हैं। योजना से मिली आर्थिक स्वतंत्रता ने उनके आत्मविश्वास को भी मजबूती दी है।
उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि हमारे लिए बहुत उपयोगी है। इससे घर की जरूरतें पूरी करने के साथ बच्चे के भविष्य के लिए बचत करने का अवसर भी मिल रहा है।”
महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को मिल रहा नियमित आर्थिक संबल परिवार की जरूरतों को पूरा करने के साथ उन्हें बचत, आत्मनिर्भरता और आर्थिक निर्णयों की दिशा में आगे बढ़ा रहा है। एनीमा खलखो की कहानी इस बात की मिसाल है कि विष्णु भैया की सरकार का संबल आज महिलाओं के हाथों में आर्थिक मजबूती और बच्चों के भविष्य के लिए नई उम्मीद बन रहा है।

 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

रायपुर में ITMS को लेकर मुख्य सचिव की अहम बैठक, 549 कैमरों और 50 ट्रैफिक सिग्नलों के संचालन पर मंथन

September 10, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाया बैगा आवासीय विद्यालय, 5.38 लाख की लागत से दूर हुआ वर्षों का अंधेरा

September 10, 2026

कबीरधाम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ली गौ सेवकों एवं अधिकारियों की बैठक

September 10, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • रायपुर में ITMS को लेकर मुख्य सचिव की अहम बैठक, 549 कैमरों और 50 ट्रैफिक सिग्नलों के संचालन पर मंथन
  • सौर ऊर्जा से जगमगाया बैगा आवासीय विद्यालय, 5.38 लाख की लागत से दूर हुआ वर्षों का अंधेरा
  • कबीरधाम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ली गौ सेवकों एवं अधिकारियों की बैठक
  • वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सेवा संकल्प अभियान को लेकर जशपुर के जनप्रतिनिधियों से की वर्चुअल बैठक
  • पीएम सूर्यघर योजना से तारणी के घर पहुंचा सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी राहत

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.