Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बस्तर से ऑक्सफोर्ड तक चमका कोंडागांव का नाम, शिक्षक विनायक कोहली बने राष्ट्रीय ‘बेस्ट टीचर’

September 10, 2026

विकसित भारत-2047 के संकल्प से जुड़ेगा सारंगढ़-बिलाईगढ़,17 सितंबर से गांव को शहर तक दिखेगा ”सेवा संकल्प”

September 10, 2026

रायपुर में ITMS को लेकर मुख्य सचिव की अहम बैठक, 549 कैमरों और 50 ट्रैफिक सिग्नलों के संचालन पर मंथन

September 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, September 10
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग से जशपुर के युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
रायपुर

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग से जशपुर के युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

Author AuthorBy Author AuthorSeptember 10, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

25 सितंबर तक क्विज में भाग लेकर युवा दर्ज करा सकते हैं सहभागिता

panchayattantra24.-रायपुर। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की पहल ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ के माध्यम से जशपुर जिले के युवाओं को अपनी प्रतिभा, नवाचार और नेतृत्व क्षमता को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित इस पहल में युवाओं को विकसित भारत के निर्माण को लेकर अपने विचार और दृष्टिकोण साझा करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
जशपुर जिले में भी मेरा युवा भारत (MY Bharat) के माध्यम से युवाओं को इस अभियान से जोड़ने के लिए विभिन्न जागरूकता एवं सहभागिता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। जिले के युवा 25 सितंबर 2026 तक आयोजित क्विज में भाग लेकर इस महत्वपूर्ण पहल का हिस्सा बन सकते हैं।
इस पहल की प्रक्रिया क्विज से प्रारंभ होकर जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचेगी। विभिन्न चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को अपनी प्रतिभा, विचारों और नेतृत्व क्षमता को व्यापक मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
युवा होंगे राष्ट्र निर्माण के सक्रिय भागीदार
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग का उद्देश्य युवाओं को केवल कार्यक्रमों में सहभागी बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें नीति निर्माण, नवाचार और राष्ट्र विकास के सक्रिय भागीदार के रूप में तैयार करना है। शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, उद्यमिता, प्रौद्योगिकी, पर्यावरण और सामाजिक विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर युवाओं के विचारों एवं सुझावों को इस पहल के माध्यम से प्रोत्साहित किया जाएगा।
युवा संगठनों और शैक्षणिक संस्थानों से भी सहभागिता की अपील
मेरा युवा भारत, जशपुर ने जिले के सभी पात्र युवाओं, युवा संगठनों, महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित अंतिम तिथि 25 सितंबर 2026 से पहले अधिक से अधिक संख्या में क्विज में भाग लें। यह पहल जशपुर के युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता को जिला स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण अवसर है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

बस्तर से ऑक्सफोर्ड तक चमका कोंडागांव का नाम, शिक्षक विनायक कोहली बने राष्ट्रीय ‘बेस्ट टीचर’

September 10, 2026

विकसित भारत-2047 के संकल्प से जुड़ेगा सारंगढ़-बिलाईगढ़,17 सितंबर से गांव को शहर तक दिखेगा ”सेवा संकल्प”

September 10, 2026

रायपुर में ITMS को लेकर मुख्य सचिव की अहम बैठक, 549 कैमरों और 50 ट्रैफिक सिग्नलों के संचालन पर मंथन

September 10, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • बस्तर से ऑक्सफोर्ड तक चमका कोंडागांव का नाम, शिक्षक विनायक कोहली बने राष्ट्रीय ‘बेस्ट टीचर’
  • विकसित भारत-2047 के संकल्प से जुड़ेगा सारंगढ़-बिलाईगढ़,17 सितंबर से गांव को शहर तक दिखेगा ”सेवा संकल्प”
  • रायपुर में ITMS को लेकर मुख्य सचिव की अहम बैठक, 549 कैमरों और 50 ट्रैफिक सिग्नलों के संचालन पर मंथन
  • सौर ऊर्जा से जगमगाया बैगा आवासीय विद्यालय, 5.38 लाख की लागत से दूर हुआ वर्षों का अंधेरा
  • कबीरधाम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ली गौ सेवकों एवं अधिकारियों की बैठक

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.