Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जलग्रहण विकास में अब भूमिगत जलसंचयन और आजीविका गतिविधियों पर रहेगा फोकस

September 10, 2026

विकास कार्यों में तेजी के साथ गुणवत्ता पर भी रहेगी नजर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

September 10, 2026

कृषि मंत्री निवास में गूंजा पोला तिहार का उल्लास, मंत्री रामविचार नेताम ने बैल जोड़ी की पूजा कर किसानों को दी शुभकामनाएं

September 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, September 10
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » विकसित भारत-2047 के संकल्प से जुड़ेगा सारंगढ़-बिलाईगढ़,17 सितंबर से गांव को शहर तक दिखेगा ”सेवा संकल्प”
रायपुर

विकसित भारत-2047 के संकल्प से जुड़ेगा सारंगढ़-बिलाईगढ़,17 सितंबर से गांव को शहर तक दिखेगा ”सेवा संकल्प”

Author AuthorBy Author AuthorSeptember 10, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने आज सारंगढ़ – बिलाईगढ़ जिला में ”सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों को लेकर कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले इस राष्ट्रव्यापी अभियान को जिले में व्यापक, प्रभावी और भव्य स्वरूप देने के लिए मंत्री  वर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के साथ रणनीति तैयार की।
बैठक में मंत्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के बेमिसाल जनसेवा और नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करने तथा ”विकसित भारत-2047” के संकल्प को मजबूत करने के लिए यह अभियान आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि यह आयोजन केवल जिला मुख्यालय तक सीमित न रहे, बल्कि जनपद, तहसील, नगर पंचायत से लेकर सुदूर ग्राम पंचायतों तक एक जन-आंदोलन का रूप ले। इसमें युवाओं, महिलाओं, स्वयं-सहायता समूहों और वरिष्ठ नागरिकों समेत समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
माहभर आयोजित होंगी विविध गतिविधियां
अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर की शाम जिले के प्रमुख धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों पर ”आशीर्वाद का दीया” जलाकर किया जाएगा। इसी तरह 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित होगी। इसके तहत सभी सरकारी व निजी स्कूलों में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताओं के जरिए नई पीढ़ी के सपनों के भारत की झलक देखने को मिलेगी।
आंगन का उत्सव का आयोजन 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण और महिला-बाल विकास से जुड़ी योजनाओं पर जागरूकता फैलाई जाएगी और उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। सेवा सेतु-सरकार आपके द्वार के अंतर्गत विकासखंड व विधानसभा स्तर पर विशेष शिविर लगाकर पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। कहानी बदलाव की व नमो सेवा गाथा में जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों की प्रेरक कहानियों का संकलन होगा और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जन-जागरूकता बढ़ाई जाएगी। इसी तरह सेवा मेरा योगदान व सेवा ज्योति यात्रा में नदियों, घाटों की सफाई और सार्वजनिक सेवा कार्यों के साथ-साथ जिलेभर में जन-भागीदारी यात्राएं आयोजित की जाएंगी।
कलेक्टर ने बैठक में बताया कि जिला प्रशासन द्वारा अभियान की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और सभी विभागों के साथ तालमेल बिठाकर तिथिवार कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पांडेय, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सीईओ, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पूर्व विधायक तथा जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

जलग्रहण विकास में अब भूमिगत जलसंचयन और आजीविका गतिविधियों पर रहेगा फोकस

September 10, 2026

विकास कार्यों में तेजी के साथ गुणवत्ता पर भी रहेगी नजर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

September 10, 2026

कृषि मंत्री निवास में गूंजा पोला तिहार का उल्लास, मंत्री रामविचार नेताम ने बैल जोड़ी की पूजा कर किसानों को दी शुभकामनाएं

September 10, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • जलग्रहण विकास में अब भूमिगत जलसंचयन और आजीविका गतिविधियों पर रहेगा फोकस
  • विकास कार्यों में तेजी के साथ गुणवत्ता पर भी रहेगी नजर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
  • कृषि मंत्री निवास में गूंजा पोला तिहार का उल्लास, मंत्री रामविचार नेताम ने बैल जोड़ी की पूजा कर किसानों को दी शुभकामनाएं
  • उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में लगाया पौधा
  • शास्त्रीय नृत्य, पंडवानी, लोकसंगीत, कबीर भजन, गजल और वाद्य वादन से गुलजार होगा रायगढ़

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.