
पंचायत तंत्र – रायपुर । तिल्दा में 32 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। संक्रमितों में इलाके के नहरडीह गांव में भी एक ही परिवार के 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद से गांव में हड़कंप मच गया है। खबर की पुष्टि बीएमओ डॉ आशीष सिन्हा ने की है। मिली जानकारी के अनुसार तिल्दा इलाके में गुरुवार को 32 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से तुलसी नेवरा गांव के एक ही परिवार के 4 सदस्य और नहरडीह गांव में भी एक ही परिवार के 11 लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार कल भी प्रदेश में कुल 1209 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई थी ।
