Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 24, 2026

उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क

September 24, 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लगने से हुई जनहानि पर व्यक्त किया गहरा शोक

September 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, September 24
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » सेवा की कहानी: लौकी की खेती से वासुदेव प्रधान की बढ़ी आमदनी, एक हेक्टेयर में कमाए 2.07 लाख रुपये
छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: लौकी की खेती से वासुदेव प्रधान की बढ़ी आमदनी, एक हेक्टेयर में कमाए 2.07 लाख रुपये

Author AuthorBy Author AuthorSeptember 23, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

*उद्यानिकी विभाग की योजना और तकनीकी मार्गदर्शन से खेती को मिला नया आयाम*

*250 से 300 क्विंटल लौकी का उत्पादन, 80 हजार रुपये की लागत के बाद 2.07 लाख रुपये का शुद्ध लाभ*

Panchayattantra24. Com – रायपुर l खेती को लाभकारी व्यवसाय बनाने की दिशा में उद्यानिकी फसलों को अपनाना किसानों के लिए आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। उद्यानिकी विभाग की योजनाओं और तकनीकी मार्गदर्शन का लाभ लेकर लखनपुर विकासखंड के ग्राम पोड़ी निवासी किसान वासुदेव प्रधान ने खरीफ मौसम में एक हेक्टेयर में लौकी की खेती कर लगभग 2 लाख 7 हजार रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। बेहतर उत्पादन और बाजार में मांग ने उनकी मेहनत को अतिरिक्त आमदनी में बदल दिया।

 

*एक हेक्टेयर में 250 से 300 क्विंटल लौकी का उत्पादन*

 

वासुदेव प्रधान ने उद्यानिकी विभाग से मिली जानकारी और तकनीकी मार्गदर्शन के आधार पर एक हेक्टेयर क्षेत्र में लौकी की खेती शुरू की। खेत की समय पर तैयारी, उचित फसल प्रबंधन और विभागीय सलाह के अनुसार खेती करते हुए उन्होंने लगभग 250 से 300 क्विंटल लौकी का उत्पादन प्राप्त किया।

 

खेती में करीब 80 हजार रुपये की लागत आई। फसल से लगभग 2 लाख 87 हजार रुपये की कुल आय प्राप्त हुई। उत्पादन लागत घटाने के बाद उन्हें करीब 2 लाख 7 हजार रुपये का शुद्ध लाभ मिला।

 

*विभागीय मार्गदर्शन से खेती में आया बदलाव*

 

वासुदेव बताते हैं कि उद्यानिकी विभाग से मिली जानकारी और मार्गदर्शन ने उन्हें सब्जी फसल की खेती को व्यवस्थित और बेहतर तरीके से करने के लिए प्रेरित किया। वैज्ञानिक तरीके से फसल प्रबंधन और समय पर आवश्यक कृषि कार्य करने से उन्हें अच्छी पैदावार मिली। लौकी की बाजार में मांग होने से उत्पादन का बेहतर आर्थिक लाभ भी प्राप्त हुआ।

 

*उद्यानिकी खेती से बढ़ा आत्मविश्वास*

 

वासुदेव बताते हैं कि पहले पारंपरिक खेती से होने वाली आमदनी सीमित थी, लेकिन उद्यानिकी फसलों को अपनाने के बाद कम समय में बेहतर उत्पादन और आय का अवसर मिला है। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और खेती को लेकर उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

 

अब वासुदेव स्वयं अन्य किसानों को भी उद्यानिकी फसलों की खेती अपनाने और विभागीय योजनाओं एवं तकनीकी मार्गदर्शन का लाभ लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनका मानना है कि उन्नत तकनीक, विभागीय मार्गदर्शन और मेहनत के साथ सब्जी उत्पादन को लाभकारी व्यवसाय के रूप में विकसित किया जा सकता है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 24, 2026

उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क

September 24, 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लगने से हुई जनहानि पर व्यक्त किया गहरा शोक

September 24, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लगने से हुई जनहानि पर व्यक्त किया गहरा शोक
  • विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की होगी अहम भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • ‘सेवा के रंग’ से जन-जन तक पहुंचा रहे विकसित भारत का संकल्प : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.