Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

विधायक श्रीमती रायमुनि भगत ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ, स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण का किया आह्वान

September 27, 2026

बस्तर में बाढ़ का कहर: Mi-17 हेलीकॉप्टर ने संभाला मोर्चा, 18 लोगों को सुरक्षित निकाला

September 27, 2026

सेवा संकल्प अभियान में जनसहभागिता की नई मिसाल – धमतरी के 86 आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन’, 4,173 लोगों ने निभाई सहभागिता

September 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, September 27
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » सेवा की कहानी : मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से प्रशिक्षण लेकर दिव्यांग रमेश बने आत्मनिर्भर सिलाई कार्य में पारंगत हुए
रायपुर

सेवा की कहानी : मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से प्रशिक्षण लेकर दिव्यांग रमेश बने आत्मनिर्भर सिलाई कार्य में पारंगत हुए

Author AuthorBy Author AuthorSeptember 27, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा और सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के संकल्प से प्रेरित होकर देश में ऐसे प्रयासों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिनसे समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे बढ़ने के अवसर मिलें। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार भी कौशल विकास, रोजगार और दिव्यांगजन सशक्तिकरण के माध्यम से लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इन्हीं प्रयासों से महासमुंद जिले के ग्राम मामाभांचा निवासी श्री रमेश कुमार कन्नौजे ने अपनी शारीरिक चुनौतियों को पीछे छोड़कर हुनर को अपनी ताकत बनाया और आज सफल दर्जी के रूप में आत्मनिर्भर जीवन जी रहे हैं।
जन्म से दोनों पैरों से दिव्यांग रमेश के लिए जीवन की राह आसान नहीं रही। वे अपने पैरों पर खड़े नहीं हो सके, लेकिन उनके हौसलों ने उन्हें कभी हार मानने नहीं दी। आत्मनिर्भर बनने की दृढ़ इच्छा ने उन्हें सिलाई के हुनर से जोड़ा। आज वे अपने घर पर ही छोटा सा सिलाई केंद्र संचालित कर परिवार की जिम्मेदारियों में अपना योगदान दे रहे हैं।
रमेश बताते हैं कि वे मोटरयुक्त सिलाई मशीन से ब्लाउज, सूट, स्कूल ड्रेस, पेटीकोट सहित विभिन्न प्रकार के कपड़ों की सिलाई करते हैं। उनके काम की मांग इतनी बढ़ गई है कि कई बार उनके पास आने वाला पूरा काम अकेले कर पाना भी मुश्किल हो जाता है। सिलाई के कार्य से उन्हें प्रतिमाह लगभग 8 से 10 हजार रुपये की आमदनी हो रही है। रमेश के जीवन में बदलाव की शुरुआत तब हुई, जब एक दिन उन्होंने कुछ युवाओं को एक जैसी ड्रेस में जाते देखा। बातचीत करने पर उन्हें जानकारी मिली कि मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आत्मनिर्भर बनने की अपनी इच्छा को पूरा करने के लिए रमेश ने भी प्रशिक्षण प्राप्त करने का निर्णय लिया।
इसके बाद उन्होंने लगभग चार माह तक प्रतिदिन करीब 10 किलोमीटर का सफर तय कर सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त किया। शारीरिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने नियमित रूप से प्रशिक्षण लिया और सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण कर प्रमाण पत्र प्राप्त किया। प्रशिक्षण से मिले तकनीकी ज्ञान और आत्मविश्वास ने उनके हुनर को नई दिशा दी। इसके बाद उन्होंने सिलाई कार्य को अपनी आजीविका का मजबूत आधार बना लिया। आज रमेश अपने घर पर ही सिलाई का काम कर रहे हैं और अपनी मेहनत से प्रतिमाह आय अर्जित कर परिवार के पालन-पोषण में सहयोग कर रहे हैं। उनके लिए दिव्यांगता अब उनकी राह की बाधा नहीं, अपने हौसले और हुनर को साबित करने की प्रेरणा बन गई है। उन्हें बैटरी चलित वाहन की सुविधा भी मिली है, जिससे उनके आवागमन और दैनिक कार्यों में काफी सहूलियत हुई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए रमेश कहते हैं कि मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना ने उन्हें हुनर सीखने और अपने पैरों पर आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

विधायक श्रीमती रायमुनि भगत ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ, स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण का किया आह्वान

September 27, 2026

बस्तर में बाढ़ का कहर: Mi-17 हेलीकॉप्टर ने संभाला मोर्चा, 18 लोगों को सुरक्षित निकाला

September 27, 2026

सेवा संकल्प अभियान में जनसहभागिता की नई मिसाल – धमतरी के 86 आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन’, 4,173 लोगों ने निभाई सहभागिता

September 27, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • विधायक श्रीमती रायमुनि भगत ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ, स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण का किया आह्वान
  • बस्तर में बाढ़ का कहर: Mi-17 हेलीकॉप्टर ने संभाला मोर्चा, 18 लोगों को सुरक्षित निकाला
  • सेवा संकल्प अभियान में जनसहभागिता की नई मिसाल – धमतरी के 86 आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन’, 4,173 लोगों ने निभाई सहभागिता
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में जिले में 96 हजार से अधिक परिवारों को मिला पक्का मकान
  • बस्तर में बाढ़ के बाद राहत कार्यों की कमिश्नर डोमन सिंह ने की निगरानी, प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता के निर्देश

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.