Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : चयन ट्रायल के पहले दिन 223 खिलाड़ी उतरे मैदान पर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खिलाड़ियों से की मुलाकात

September 28, 2026

सेवा संकल्प अभियान 2026: 65 महिला स्व-सहायता समूहों को 1.75 करोड़ से अधिक का बैंक ऋण, 75 हितग्राहियों को मिला मुद्रा लोन

September 28, 2026

बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, September 28
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » बस्तर में बाढ़ के बाद राहत कार्यों की कमिश्नर डोमन सिंह ने की निगरानी, प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता के निर्देश
रायपुर

बस्तर में बाढ़ के बाद राहत कार्यों की कमिश्नर डोमन सिंह ने की निगरानी, प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता के निर्देश

Author AuthorBy Author AuthorSeptember 27, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

राहत शिविरों में प्रभावितों से रूबरू होकर व्यवस्थाओं की ली जानकारी, शुद्ध पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष जोर

panchayattantra24.-रायपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मंत्री दयालदास बघेल ने आज नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम टेमरी स्थित मावली माता मंदिर परिसर में ग्रामीणजनों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 138वें कड़ी को ध्यान से सुना।
इस अवसर पर ग्रामीणजनों ने प्रधानमंत्री मोदी के विचारों और संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना। मंत्री बघेल ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक कार्यों, जनभागीदारी और जनकल्याण से जुड़े विषयों को देशवासियों के साथ साझा करते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने रविवार को बस्तर जिले के जगदलपुर तहसील अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने राहत शिविरों में रह रहे प्रभावित परिवारों से रूबरू होकर उनके ठहरने, भोजन, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए शासन-प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रयासरत है।
कमिश्नर श्री सिंह ने जगदलपुर तहसील के प्राथमिक शाला भवन तामाकोनी, शहीद भगतसिंह स्कूल तथा माध्यमिक शाला भवन नगरनार में स्थापित राहत शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से राहत शिविरों में उपलब्ध आवश्यक सुविधाओं की जानकारी लेते हुए प्रभावित परिवारों के ठहरने के लिए पर्याप्त स्थान वाले बड़े कैम्पस का चयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राहत शिविरों में महिलाओं और पुरुषों के लिए पृथक-पृथक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही प्रभावितों के लिए भोजन और पेयजल की पर्याप्त एवं नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने राहत शिविरों में चिकित्सा दल की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए प्रभावितों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक उपचार करने तथा स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता देने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हैंडपंप, नल-जल योजना सहित अन्य पेयजल स्रोतों के जल परीक्षण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को हर हाल में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए, ताकि दूषित पानी से होने वाली संक्रामक बीमारियों की स्थिति निर्मित न हो।उन्होंने नगरनार इलाके के बाढ़ प्रभावितों को एनएमडीसी की ओर से समुचित सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश भी एनएमडीसी के अधिकारियों को दिए।
मकान, फसल और मवेशियों की क्षति का संवेदनशीलता से करें आंकलन
कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने बस्तर संभाग के बाढ़ प्रभावित बस्तर, सुकमा, बीजापुर सहित अन्य जिलों में जनहानि, मकान, फसल एवं पालतू मवेशियों को हुई क्षति का सर्वे कर आंकलन करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाने के साथ उनके पुनर्वास की दिशा में सकारात्मक प्रयास शासन की प्राथमिकता है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित क्षेत्रों में मकान, फसल और पालतू मवेशियों की क्षति का संवेदनशीलता के साथ सर्वे कर नजरी आंकलन तैयार किया जाए तथा आवश्यक सहायता के लिए प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में बरतें विशेष सतर्कता
कमिश्नर ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत लाइनों के संधारण के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए जरूरत के अनुसार विद्युत प्रवाह बंद किया जाए तथा क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनों की मरम्मत तत्काल सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नियमित स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर प्रभावितों की स्वास्थ्य जांच एवं उपचार करने के निर्देश दिए। साथ ही लोगों को शुद्ध पेयजल के उपयोग, स्वच्छता एवं साफ-सफाई, बीमार होने पर तत्काल स्वास्थ्य जांच और उपचार कराने सहित आवश्यक स्वास्थ्य सावधानियों के संबंध में जागरूक करने कहा।
पेयजल स्रोतों के क्लोरीनेशन और शुद्धीकरण पर जोर
कमिश्नर ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में हैंडपंप, नल-जल योजना, सोलर ड्यूल पंप सहित सभी पेयजल स्रोतों का समुचित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित पेयजल स्रोतों के क्लोरीनेशन के साथ ही स्थानीय जल स्रोतों जैसे कुआं, बावड़ी आदि के जल शुद्धीकरण के लिए सघन अभियान चलाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ के बाद किसी भी प्रकार की जलजनित बीमारी की स्थिति निर्मित न हो, इसके लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय से लगातार निगरानी और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : चयन ट्रायल के पहले दिन 223 खिलाड़ी उतरे मैदान पर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खिलाड़ियों से की मुलाकात

September 28, 2026

सेवा संकल्प अभियान 2026: 65 महिला स्व-सहायता समूहों को 1.75 करोड़ से अधिक का बैंक ऋण, 75 हितग्राहियों को मिला मुद्रा लोन

September 28, 2026

बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 28, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : चयन ट्रायल के पहले दिन 223 खिलाड़ी उतरे मैदान पर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खिलाड़ियों से की मुलाकात
  • सेवा संकल्प अभियान 2026: 65 महिला स्व-सहायता समूहों को 1.75 करोड़ से अधिक का बैंक ऋण, 75 हितग्राहियों को मिला मुद्रा लोन
  • बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
  • बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, नाव से जलमग्न गांवों का लिया जायजा

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.