Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मुख्यमंत्री की घोषणा को मिली मंजूरी, कुनकुरी में 1.01 करोड़ रुपये से बनेंगे सूर्य नमस्कार चौक और सामुदायिक भवन

September 28, 2026

विश्व पर्यटन दिवस पर जीपीएम जिले को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ जिला प्रमोशन अवॉर्ड’

September 28, 2026

पीएम का किया आभार भूस्वामित्व योजना से भगवानलाल कुशवाहा को मिला जमीन का पट्टा’

September 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, September 28
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » स्वच्छता की कमान संभालकर पूनम और जयकुंवर ने बदली गांव की तस्वीर, बोड़ार में स्वच्छता अभियान की बनी मिसाल
छत्तीसगढ़

स्वच्छता की कमान संभालकर पूनम और जयकुंवर ने बदली गांव की तस्वीर, बोड़ार में स्वच्छता अभियान की बनी मिसाल

Author AuthorBy Author AuthorSeptember 28, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-कोरिया। कोरिया जिले के वनांचल जनपद सोनहत के ग्राम पंचायत बोड़ार में स्व सहायता समूह की दो दीदियों ने अपनी कर्मठता से गांव में स्वच्छता की अलख जगा दी है। ग्राम विक्रमपुर में रहने वाली श्रीमती पूनम और श्रीमती जयकुंवर द्वारा बीते वर्ष से निरंतर समर्पण भाव से किए जा रहे स्वच्छता कार्य से पूरे गांव में सामूहिक अनुशासन और स्वच्छता के प्रति जागरूकता की समझ विकसित हुई है। अब यह गांव पहले से ज्यादा बेहतर और स्वच्छता से पूर्ण हैं। इस अभिनव पहल से गांव में वातावरण की शुद्धता के साथ प्रदूषण का खतरा भी नगण्य हो गया है।
पहले संकोच फिर मिसाल
स्वच्छ भारत मिषन ग्रामीण के तहत गांव में कचरे का प्रबंधन करने के लिए घर घर कचरा कलेक्षन का कार्य आरंभ किया जाना था। ऐसे मे समूह से जुड़ी हुई कई महिलाओं ने पारिवारिक संकोच के कारण इस कार्य से अपने आप को अलग कर लिया। ऐसे समय में गांव की पूनम और जयकुंवर ने गांव में स्वच्छता के लिए कार्य करने पर सहमति प्रदान की। इस कार्य को लेकर उनको अलग अलग तरह से बातें भी सुनने को मिलीं। लेकिन अपने इरादे पर अटल रहते हुए दोनों सखियों ने इस गंभीर कार्य की जिम्मेदारी उठाई। आज जबकि पूरा गांव स्वच्छता का अनुषासन निभा रहा है तब पूरे गांव में सिर्फ इनके कर्मठता और समर्पण पर बात होती है।
बोड़ार में स्वच्छता पर कार्य
स्वच्छ भारत मिषन के अंतर्गत ग्राम पंचायत बोड़ार को ओडीएफ गांव घोषित किया जा चुका है। अब यहां पर नियमित तौर पर गांव में घर घर कचरा कलेक्षन का कार्य स्वच्छता दीदियों के माध्यम से कराया जा रहा है। गांव में हर तीसरे दिन हर मोहल्ले में जाकर यह दीदियां अपनी कचरा गाड़ी में कचरे का संग्रहण करती हैं और उसे ग्राम पंचायत के बाहर बने कचरा संग्रहण केंद्र में ले जाकर पृथक्करण करती हैं। निरंतर कार्य करने से इनके गांव में अब हर ग्रामीण सड़क पर कचरा फेंकने के बजाए एक नियत स्थान पर एकत्र करते हैं और उसे यह दीदियां सप्ताह मे ंदो बार एकत्र करती हैं।
चुनौतियों के आगे अनुषासन की राह
स्वच्छता का जिम्मा सम्हाल रही श्रीमती पूनम और जयकुंवर ने बताया कि पहले गांव के लोग कचरा देने में भी आना-कानी करते थे। कभी सड़कों पर पहले से कचरा फेंक देते थे। लेकिन दोनों ने हार नहीं मानी और निरंतर जनसंपर्क कर कचरे का संग्रहण कार्य जारी रखा। गांव के लोगों को धीरे धीरे इनकी मेहनत और उद्देष्य पर भरोसा बढ़ा और अब गांव के लगभग सभी निवासियों और दुकानदारों ने अपने घरों व दुकानों से निकलने वाले कचरे का निष्पादन स्वच्छता दीदियों के हिसाब से करना शुरू कर दिया है।
पूनम और जयकुंवर हैं मानक उदाहरण
गांव में अब यदि स्वच्छता पर बात होती है तो इन दोनों स्वच्छता दीदियों का नाम बड़े सम्मान से लिया जाता है। पहले अलग अलग तरह की नकारात्मक बातें सुनने के बाद भी अपने मजबूत इरादे से गांव में स्वच्छता की अलग जगाने वाली श्रीमती पूनम और जयकुंवर को जिला स्तर पर कई आयोजनों में भी सम्मानित किया गया है। गांव में स्वच्छता के प्रति अनुशासन लाने में इनकी महती भूमिका है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

पीएम का किया आभार भूस्वामित्व योजना से भगवानलाल कुशवाहा को मिला जमीन का पट्टा’

September 28, 2026

‘सेवा की कहानी’: प्रधानमंत्री आवास ने बदली बबीता और घासीप्रसाद की जिंदगी, पक्के आशियाने का सपना हुआ साकार

September 28, 2026

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से विनीता साहू के घर रोशन हुआ भविष्य

September 28, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री की घोषणा को मिली मंजूरी, कुनकुरी में 1.01 करोड़ रुपये से बनेंगे सूर्य नमस्कार चौक और सामुदायिक भवन
  • विश्व पर्यटन दिवस पर जीपीएम जिले को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ जिला प्रमोशन अवॉर्ड’
  • पीएम का किया आभार भूस्वामित्व योजना से भगवानलाल कुशवाहा को मिला जमीन का पट्टा’
  • ‘सेवा की कहानी’: प्रधानमंत्री आवास ने बदली बबीता और घासीप्रसाद की जिंदगी, पक्के आशियाने का सपना हुआ साकार
  • प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से विनीता साहू के घर रोशन हुआ भविष्य

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.