Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

माटेगहन में आजीविका डबरी बनी समृद्धि की संवाहक, जल संरक्षण के साथ खुले कृषि और मत्स्य पालन के नए द्वार

September 29, 2026

औषधीय खस की खेती से आत्मनिर्भरता की राह पर धमतरी की ग्रामीण महिलाएं

September 29, 2026

केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने किया योजना का शुभारंभ, उप मुख्यमंत्री अरुण साव शुभारंभ कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े

September 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, September 29
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » ब्रेल पुस्तक से दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों और शासकीय योजनाओं की मिलेगी जानकारी – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
रायपुर

ब्रेल पुस्तक से दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों और शासकीय योजनाओं की मिलेगी जानकारी – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

Author AuthorBy Author AuthorSeptember 29, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और प्रेरक जीवन प्रसंगों से सशक्त व जागरूक बनाने के उद्देश्य से तैयार की गई विशेष ब्रेल पुस्तक ‘दिव्यांग अधिकार और प्रेरक कहानियां’ का आज राजस्व मंत्री  टंक राम वर्मा ने विमोचन किया।
इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राजस्व मंत्री  टंक राम वर्मा ने कहा कि ज्ञान और अवसर पर हर बच्चे का समान अधिकार है। दिव्यांग अधिकार और प्रेरक कहानियां ब्रेल पुस्तक दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को न केवल उनके कानूनी अधिकारों और शासकीय योजनाओं से अवगत कराएगी, बल्कि इसमें शामिल संघर्ष से सफलता की गाथाएं उनके भीतर अटूट आत्मविश्वास और आगे बढ़ने का नया हौसला भरेंगी। यह पहल हमारी सरकार के समावेशी और सुलभ शिक्षाश् के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करती है।
’सुगम्य शिक्षा की दिशा में अनूठा प्रयास’
यह पुस्तक विशेष रूप से दृष्टिबाधित विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर पूरी तरह से ब्रेल लिपि में तैयार की गई है। इसके माध्यम से दिव्यांगजनों के अधिकार, उनके लिए उपलब्ध अवसर तथा विषम परिस्थितियों को दरकिनार कर सफलता का परचम लहराने वाले प्रेरक व्यक्तित्वों की कहानियों को विद्यार्थियों तक सहज एवं सुलभ रूप में पहुंचाने का सराहनीय प्रयास किया गया है।
’प्रतिष्ठित शिक्षिकाओं द्वारा संपादन’
पुस्तक का उत्कृष्ट संपादकीय कार्य राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका के. शारदा एवं राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका प्रीति शांडिल्य द्वारा किया गया है। दोनों शिक्षिकाएं लंबे समय से समावेशी शिक्षा और दृष्टिबाधित बच्चों के लिए सुलभ शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं।
’प्रदेश की 20 दृष्टिबाधित शालाओं में निः शुल्क वितरण’
विमोचन के तुरंत बाद इस उपयोगी ब्रेल पुस्तक की प्रतियां छत्तीसगढ़ की 20 दृष्टिबाधित शालाओं में वितरित की गईं, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी बिना किसी बाधा के इसका लाभ उठा सकें। इस अवसर पर मौजूद अतिथियों और शिक्षाविदों ने इस पहल को दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए ज्ञान, जागरूकता और अधिकारों तक पहुंच बढ़ाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। यह सार्थक प्रयास प्रदेश में समावेशी शिक्षा की नींव को मजबूत करने के साथ-साथ दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के उज्ज्वल और स्वावलंबी भविष्य की राह प्रशस्त करेगा।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

माटेगहन में आजीविका डबरी बनी समृद्धि की संवाहक, जल संरक्षण के साथ खुले कृषि और मत्स्य पालन के नए द्वार

September 29, 2026

केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने किया योजना का शुभारंभ, उप मुख्यमंत्री अरुण साव शुभारंभ कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े

September 29, 2026

आयुष्मान योजना बनी सहारा: घुटने के असहनीय दर्द से जूझ रही जमुना बाई का जिला अस्पताल में निःशुल्क ऑपरेशन, दो दिन में वॉकर के सहारे चलने लगीं

September 29, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • माटेगहन में आजीविका डबरी बनी समृद्धि की संवाहक, जल संरक्षण के साथ खुले कृषि और मत्स्य पालन के नए द्वार
  • औषधीय खस की खेती से आत्मनिर्भरता की राह पर धमतरी की ग्रामीण महिलाएं
  • केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने किया योजना का शुभारंभ, उप मुख्यमंत्री अरुण साव शुभारंभ कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े
  • आयुष्मान योजना बनी सहारा: घुटने के असहनीय दर्द से जूझ रही जमुना बाई का जिला अस्पताल में निःशुल्क ऑपरेशन, दो दिन में वॉकर के सहारे चलने लगीं
  • ब्रेल पुस्तक से दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों और शासकीय योजनाओं की मिलेगी जानकारी – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.