Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

विशेष लेख : इलाज के खर्च की चिंता से राहत, छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना

November 25, 2026

छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन और प्रसंस्करण की संभावनाओं पर राष्ट्रीय मंथन, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय कार्यशाला

November 25, 2026

धमतरी में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान का उपार्जन

November 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, November 25
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » 48 घंटे में पुणे से बस्तर पहुंची 4 रेस्क्यू स्पीड बोट, बाढ़ आपदा से निपटने प्रशासन की बढ़ी क्षमता
रायपुर

48 घंटे में पुणे से बस्तर पहुंची 4 रेस्क्यू स्पीड बोट, बाढ़ आपदा से निपटने प्रशासन की बढ़ी क्षमता

Author AuthorBy Author AuthorSeptember 30, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

सांसद महेश कश्यप की उपस्थिति में जिला प्रशासन को सौंपी गई

panchayattantra24.-रायपुर। बस्तर संभाग और आसपास के इलाकों में बारिश के चलते उत्पन्न होने वाली गंभीर बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख उपक्रम एनएमडीसी लिमिटेड ने अभूतपूर्व तत्परता दिखाई है। छत्तीसगढ़ शासन से राहत और बचाव कार्यों के लिए आपातकालीन सहायता का अनुरोध मिलते ही कंपनी ने युद्धस्तर पर संसाधन जुटाते हुए महज 48 घंटे के भीतर पुणे से चार अत्याधुनिक रेस्क्यू स्पीड बोट जिला प्रशासन को उपलब्ध करा दी है। प्रत्येक बोट लगभग 8 से 10 व्यक्तियों की वहन क्षमता वाली है, जिन्हें आपदा प्रबंधन के कड़े सुरक्षा मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है। यह त्वरित पहल एनएमडीसी स्टील लिमिटेड द्वारा पूर्व में दी गई रेस्क्यू बोट और प्रभावित क्षेत्रों में जारी खाद्य एवं राहत सामग्री वितरण अभियान के अतिरिक्त है।
इन चारों स्पीड बोट को बुधवार 30 सितंबर को नगरनार ग्राम पंचायत भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप द्वारा बस्तर कलेक्टर श्री आकाश छिकारा को विधिवत रूप से चारों बोट सौंप दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप ने एनएमडीसी प्रबंधन की सराहना की और कहा कि यह बाढ़ भीषण आपदा के रूप में सामने आई है। ऐसे विपदा के समय बचाव एवं राहत कार्य के लिए बेहतर संसाधन आवश्यक है। उन्होंने बताया कि स्टील प्लांट द्वारा पूर्व में उपलब्ध कराई गई नाव और राहत सामग्री के बावजूद जलभराव की विकरालता को देखते हुए अतिरिक्त संसाधनों की सख्त जरूरत थी। एनएमडीसी प्रबंधन से चर्चा होते ही पुणे से इन बोटों को तत्काल मंगाकर प्रशासन को सौंपना बेहद सराहनीय पहल है। इसके साथ ही उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को उचित मुआवजा दिलाने की दिशा में भी प्रशासन के साथ निरंतर संवाद की बात कही।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने सामाजिक उत्तरदायित्व के लिए एनएमडीसी की सक्रिय सहभागिता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनजीवन को शीघ्र सामान्य करने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है और समाज के विभिन्न वर्गों व औद्योगिक प्रतिष्ठानों का सहयोग इस दिशा में बल प्रदान कर रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि संकट की इस घड़ी में एनएमडीसी का सहयोग आगे भी अनवरत जारी रहेगा। वहीं नगरनार स्टील प्लांट के अधिशासी निदेशक श्री प्रमोद कुमार ने इस्पात उत्पादन में बस्तर क्षेत्र के रणनीतिक महत्व को रेखांकित करते हुए क्षेत्र के विकास और सुरक्षा के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
महज दो दिनों के रिकॉर्ड समय में उपलब्ध कराई गई इन स्पीड बोटों से जिला प्रशासन की आपदा प्रतिक्रिया क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इनका सीधा लाभ जिले के नगरनार, भेजापदर, करनपुर और उपनपाल सहित आसपास की सभी बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायतों को मिलेगा, जहां जलभराव के कारण संपर्क टूट गया है। इन आधुनिक नावों के जरिए फंसे हुए ग्रामीणों को सुरक्षित निकालने, चिकित्सा सहायता पहुंचाने और बाढ़ पीड़ितों के लिए जरूरी राशन सामग्री के परिवहन में काफी तेजी आएगी।
एनएमडीसी के निदेशक (कार्मिक) श्री कृष्ण कुमार ठाकुर ने इस दौरान कहा कि परिचालन क्षेत्रों और वहां रहने वाले नागरिकों की सुरक्षा एवं कल्याण देश की इस महत्वपूर्ण कंपनी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने दोहराया कि संकट के इस दौर में एनएमडीसी स्थानीय प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और प्रभावित समुदायों को समय पर हर जरूरी सहायता उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है।
इस अवसर पर पैलेट प्लांट के अधिशासी निदेशक श्री केपी सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री पदलाम नाग, जनपद सदस्य श्री अर्जुन सेठिया, नगरनार सरपंच श्रीमती उमाकांतो बघेल, करनपुर सरपंच श्रीमती गीताजंली नागेश, भेजापदर सरपंच श्री भुवनेश्वरी बघेल सहित अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन एवं एनएमडीसी के अधिकारी तथा स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

विशेष लेख : इलाज के खर्च की चिंता से राहत, छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना

November 25, 2026

छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन और प्रसंस्करण की संभावनाओं पर राष्ट्रीय मंथन, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय कार्यशाला

November 25, 2026

छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और साहित्यिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाएगा रायपुर साहित्य उत्सव: मुख्यमंत्रीसाय

November 25, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • विशेष लेख : इलाज के खर्च की चिंता से राहत, छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
  • छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन और प्रसंस्करण की संभावनाओं पर राष्ट्रीय मंथन, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय कार्यशाला
  • धमतरी में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान का उपार्जन
  • छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और साहित्यिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाएगा रायपुर साहित्य उत्सव: मुख्यमंत्रीसाय
  • राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में खैरागढ़ का अथर्व सिंह दिखाएंगे दम, अंडर-19 टीम में हुआ चयन

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.