Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सुरक्षित छत ने बदली श्याम बाई की जिंदगी, प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ पक्के घर का सपना

October 3, 2026

नौनिहाल छात्रवृत्ति ने बदली बिलाईगढ़ की बेटी की राह, 3 हजार की मदद से पढ़ाई को मिला नया संबल

October 3, 2026

सेवा संकल्प अभियान : 8 किलोमीटर पैदल चलकर बेंगपाल पहुंची स्वास्थ्य टीम, पेड़ की छांव बनी अस्पताल

October 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, October 3
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » धान खरीदी के बाद अब खाद वितरण में भी गड़बड़ी का मामला, झाखरपारा सहकारी समिति में 10.38 लाख का खाद शॉर्टेज
छत्तीसगढ़

धान खरीदी के बाद अब खाद वितरण में भी गड़बड़ी का मामला, झाखरपारा सहकारी समिति में 10.38 लाख का खाद शॉर्टेज

Author AuthorBy Author AuthorOctober 3, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-गरियाबंद। झाखरपारा सहकारी समिति धान खरीदी में गड़बड़ी को लेकर हमेशा से सुर्खियों में रहा है। अब यहां खाद वितरण में भी अनियमितता का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक खाद वितरण की प्रकिया खत्म होने के बाद सहकारिता सुपरवाइजर जब 2 सितंबर को स्टॉक वेरिफिकेशन के लिए पहुंचे तो 10.38 लाख का खाद शॉर्टेज दिखा। यानी आबंटित खाद न तो वितरण रिकॉर्ड में नजर आया न गोदाम में मौजूद थे। ऐसे में प्रबंधक नयनसिंह ठाकुर ने खाद बीज वितरण प्रभारी अभय नागेश को कारण बताओ नोटिस थमाने के अलावा उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। प्रकिया की समाप्ति कर अंतिम समायोजन रिपोर्ट 30 सितंबर तक सौंपना था। अभय नागेश ने अंतिम तिथि में जो रिपोर्ट सौंपा है उसमें 5 लाख के खाद की कमी अब भी बना हुआ है।
जांच में सहयोग नहीं, लीपापोती की आशंका
2 सितंबर के बाद से 30 सितंबर तक झाखरपारा खाद गोदाम में ज्यादातर समय ताला लटकाकर कर्मचारी घर और ऑफिस से नदारद रहता है। बताया गया कि अभय नागेश जांच का भी सामना नहीं कर रहा, ना ही गोदाम निरीक्षण के लिए बुलाए जाने पर आ रहा है। ऐसे में अंतर की मात्रा को समायोजन के आड़ में लीपापोती करने प्रभारी और उनके स्थानीय आकाओं द्वारा जोड़ तोड़ किया जा रहा है।
रिकॉर्ड में धान खरीदी की मात्रा थी, पर संग्रहण केंद्र में नहीं मिले
बता दें कि पिछले सत्र के धान खरीदी में शुरुआती जांच में इसी झाखरपारा समिति में 2400 क्विंटल यानी 57 लाख के धान का शॉर्टेज पाया गया था। जितनी मात्रा में खरीदी रिकार्ड में बोरिया दर्ज थे, मौके पर उतनी मात्रा धान बोरा मौजूद नहीं था। मामले में भी लीपापोती के लिए पर्याप्त समय दिया गया। अंत में तत्कालीन खरीदी प्रभारी चंदन राजपुर पर 20 लाख रुपए के धान की गड़बड़ी के आरोप सिद्ध कर उसे बलि का बकरा बना दिया गया, जबकि मामले में अन्य बड़े जिम्मेदारों को छोड़ दिया गया।जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखचंद बेसरा द्वारा लगातार मामले की निष्पक्ष जांच के लिए मांग किया जाता रहा पर प्रशासन ने चुप्पी साध ली।
दागी कर्मी को बना दिया प्रभारी प्रबंधक
दो साल पहले दीवान मुड़ा धान खरीदी केंद्र में तात्कालीन प्रभारी प्रबंधक नीलाम्बर बीसी का धान खरीदी के एवज में किसानों से रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हुआ था। सहकारिता विभाग ने जांच कर आरोप सही पाया, खरीदी केंद्र में भी भारी गड़बड़ी पाई गई, जिसके चलते नीलांबर को पहले निलंबित किया फिर टर्मिनेट किया गया, लेकिन निचले दरवाजे से सब कुछ सेटल कर अब की बार उसे झाखरपारा केंद्र का प्रभारी प्रबंधक बनाया गया। खरीदी केंद्र जैसे संवेदनशील संस्था में दागी कर्मी को बगैर किसी नियुक्ति आदेश के बीते खरीदी सीजनभर झाझरपारा का कमान दिया गया था, बाद में प्रभारी के लिए लिखित आदेश जारी कर दिया गया।
वार्षिक सम्मेलन में हंगामा, आमसभा स्थगित
30 सितंबर को झाखरपारा समिति पदाधिकारी और शेयर होल्डर की वार्षिक सम्मेलन आहूत किया गया था, जिसमें दागी कर्मी की नियुक्ति का जोरदार विरोध किया गया। बार-बार समति में उभर कर आ रहे अनियमिताओं का भी विषय रखा गया।गड़बड़ी पर पर्दा डालने वाले एक समूह इस बार भी सारी गलतियों पर पर्दा डालते दिखे तो वार्षिक बैठक स्थगित कर दिया गया। नाराज किसान और किसान प्रतिनिधियों ने किसान हित के समिति में हो रही मनमानी की निष्पक्ष जांच की मांग उठा दिया। हंगामे को देखते हुए दो घंटे के भीतर ही बैठक को स्थगित करना पड़ गया। अब कहा जा रहा है कि प्रमुख लोगों को दागी कर्मी द्वारा मांमनवाल किया जा रहा है, ताकिे समिति प्रस्ताव में भी दागी कर्मी की नियुक्ति पर मुहर लग जाए।
दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी : प्रबंधक
इस मामले में नयन सिंह ठाकुर, प्रबंधक देवभोग जिला सहकारी बैंक ने कहा, खाद में कमी पाई गई है। उच्च अधिकारी को मामले से अवगत कराया गया है। समायोजन के रिकॉर्ड का मिलान किया जाएगा, फिर परिणाम के आधार पर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

मोहला-मानपुर में फिर बाघ की दस्तक, पांच बकरियों पर टूटा बनकर कहर, बाल-बाल बचीं चराने गईं महिलाएं…

October 3, 2026

मृत्यु के बाद भी मानवता की सेवा का संकल्प, पर्यवेक्षक शीला प्रधान ने किया देहदान का ऐलान

October 3, 2026

बेलसोंडा के आंगनबाड़ी केंद्र में सजा आत्मीय मिलन का मंच, माताओं-बच्चों और बुजुर्गों से जुड़ी योजनाओं पर हुई चर्चा

October 3, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • सुरक्षित छत ने बदली श्याम बाई की जिंदगी, प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ पक्के घर का सपना
  • नौनिहाल छात्रवृत्ति ने बदली बिलाईगढ़ की बेटी की राह, 3 हजार की मदद से पढ़ाई को मिला नया संबल
  • सेवा संकल्प अभियान : 8 किलोमीटर पैदल चलकर बेंगपाल पहुंची स्वास्थ्य टीम, पेड़ की छांव बनी अस्पताल
  • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से सुबलाया चौहान को मिला पोषण और सुरक्षित मातृत्व का संबल
  • मोहला-मानपुर में फिर बाघ की दस्तक, पांच बकरियों पर टूटा बनकर कहर, बाल-बाल बचीं चराने गईं महिलाएं…

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.