Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

छत्तीसगढ़ में मानसून ने पार किया सामान्य बारिश का आंकड़ा, 102.1% वर्षा दर्ज; बलरामपुर सबसे आगे

October 3, 2026

सेवा संकल्प में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने थामी झाड़ू, श्रमदान से दिया स्वच्छता का संदेश

October 3, 2026

कृषक उन्नति योजना से बदली खेती की तस्वीर, डेढ़ एकड़ से चार एकड़ तक पहुंचा श्यामदेव गुप्ता का खेती का रकबा

October 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, October 3
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से सुबलाया चौहान को मिला पोषण और सुरक्षित मातृत्व का संबल
रायपुर

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से सुबलाया चौहान को मिला पोषण और सुरक्षित मातृत्व का संबल

Author AuthorBy Author AuthorOctober 3, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा में जनकल्याण और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प निरंतर केंद्र में रहा है। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना इसी संकल्प का हिस्सा है। योजना के माध्यम से गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पोषण और स्वास्थ्य देखभाल के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा मिल रहा है। महासमुन्द जिले के विकासखंड सरायपाली अंतर्गत ग्राम रूढ़ा की श्रीमती सुबलाया चौहान को भी योजना के माध्यम सुरक्षित मातृत्व का लाभ मिला।
श्रीमती सुबलाया चौहान बताती हैं कि गर्भवती होने के बाद स्वास्थ्य जांच के लिए वे आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचीं। टीकाकरण दिवस के दौरान हुई प्रथम जांच में उनके शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा काफी कम पाई गई और वे एनीमिया से पीड़ित थीं। ऐसे समय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती उषा भोई ने गृह भेंट के दौरान मुझे एवं मेरे परिवारजनों को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जानकारी दी और योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से समझाया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा आवेदन तैयार कर ऑनलाइन प्रविष्टि की गई। इसके लगभग एक माह के भीतर योजना की पहली किस्त के रूप में 3 हजार रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से बैंक खाते में प्राप्त हुई। सुबलाया ने इस राशि का उपयोग अपने और गर्भस्थ शिशु के बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक पोषण सामग्री जुटाने में किया। उन्होंने नियमित रूप से पौष्टिक आहार का सेवन शुरू किया और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन में समय-समय पर एएनसी जांच तथा आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त कीं।
नियमित स्वास्थ्य जांच, उचित पोषण और सतत देखभाल का सकारात्मक परिणाम सामने आया। गर्भावस्था के अंतिम चरण तक सुबलाया चौहान का हीमोग्लोबिन स्तर 8 ग्राम से बढ़कर 11 ग्राम हो गया। इसके बाद उन्होंने सुरक्षित प्रसव के दौरान 3.5 किलोग्राम वजन के स्वस्थ बालक को जन्म दिया। मां और नवजात दोनों स्वस्थ रहे।
श्रीमती सुबलाया चौहान बताती हैं कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मिली आर्थिक सहायता और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने गर्भावस्था के दौरान उनके लिए काफी मददगार भूमिका निभाई। उन्होंने योजना के माध्यम से मिले सहयोग के लिए केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ में मानसून ने पार किया सामान्य बारिश का आंकड़ा, 102.1% वर्षा दर्ज; बलरामपुर सबसे आगे

October 3, 2026

सेवा संकल्प में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने थामी झाड़ू, श्रमदान से दिया स्वच्छता का संदेश

October 3, 2026

कृषक उन्नति योजना से बदली खेती की तस्वीर, डेढ़ एकड़ से चार एकड़ तक पहुंचा श्यामदेव गुप्ता का खेती का रकबा

October 3, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ में मानसून ने पार किया सामान्य बारिश का आंकड़ा, 102.1% वर्षा दर्ज; बलरामपुर सबसे आगे
  • सेवा संकल्प में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने थामी झाड़ू, श्रमदान से दिया स्वच्छता का संदेश
  • कृषक उन्नति योजना से बदली खेती की तस्वीर, डेढ़ एकड़ से चार एकड़ तक पहुंचा श्यामदेव गुप्ता का खेती का रकबा
  • प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान
  • सशक्त एमसीबी-सेवा संकल्प अभियान: दिव्यांग विद्यालय का औचक निरीक्षण, बच्चों की जरूरतों को करीब से जाना

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.