Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति को मिलेगी नई रफ्तार, सिंगापुर की कंपनी लगाएगी ₹41,750 करोड़

October 5, 2026

मिट्टी की दीवारों से पक्के आशियाने तक पहुंचा राजा राम का परिवार, प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली जिंदगी

October 5, 2026

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचाना सुनिश्चित करें-कलेक्टर

October 5, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, October 5
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » ऑपरेशन प्रहार में पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17.9 टन अवैध कबाड़ जब्त
छत्तीसगढ़

ऑपरेशन प्रहार में पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17.9 टन अवैध कबाड़ जब्त

Author AuthorBy Author AuthorOctober 4, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायगढ़। जिले में कबाड़ के अवैध परिवहन और अवैध खरीदी-बिक्री के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पूंजीपथरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो माजदा वाहनों से करीब 17 टन 900 किलो स्क्रैप बरामद किया है। पुलिस ने कबाड़ और परिवहन में इस्तेमाल दोनों वाहनों को जब्त करते हुए कुल करीब 26 लाख 26 हजार 500 रुपये की संपत्ति जब्त की है।
पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई 2 अक्टूबर 2026 को ग्राम देलारी स्थित रायगढ़ इस्पात के पास की गई। अभियान के तहत एडिशनल एसपी अनिल सोनी और डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में पूंजीपथरा पुलिस की टीम अवैध कबाड़ परिवहन पर नजर रख रही थी। इसी दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि माजदा वाहनों के जरिए बड़ी मात्रा में कबाड़ का अवैध परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम देलारी में रायगढ़ इस्पात के पास घेराबंदी की। इस दौरान संदिग्ध दो माजदा वाहनों को रोककर उनकी जांच की गई। पहले वाहन क्रमांक CG07CC0311 की तलाशी लेने पर उसमें विभिन्न प्रकार के टीन, लोहे के टुकड़े, रॉड और वाहन पार्ट्स का स्क्रैप मिला। इसका वजन करीब 9 टन 690 किलो और अनुमानित कीमत 3 लाख 39 हजार 150 रुपये बताई गई।
इसके बाद दूसरे वाहन क्रमांक OD31G8488 की भी जांच की गई। इस वाहन से भी टीन, लोहे के टुकड़े, रॉड और वाहन पार्ट्स से संबंधित स्क्रैप बरामद हुआ। इसका वजन करीब 8 टन 210 किलो और अनुमानित कीमत 2 लाख 87 हजार 350 रुपये आंकी गई। पुलिस ने दोनों वाहन चालकों से बरामद स्क्रैप के संबंध में पूछताछ की। पूछताछ के दौरान वे कबाड़ के स्रोत और परिवहन को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके अलावा स्क्रैप के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों वाहनों में लदे कबाड़ को जब्त कर लिया।
कार्रवाई में कुल 17 टन 900 किलो स्क्रैप, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6 लाख 26 हजार 500 रुपये है, जब्त किया गया। इसके अलावा कबाड़ के परिवहन में इस्तेमाल किए गए दोनों माजदा वाहनों की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है। इस तरह पुलिस ने कुल करीब 26 लाख 26 हजार 500 रुपये की संपत्ति जब्त की। मामले में दोनों वाहन चालकों के खिलाफ अलग-अलग वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने इस्तगासा क्रमांक 50/2026 और 51/2026 के तहत धारा 35(क)(ड) BNSS/303(2) BNS में कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए लोगों में लालमणी गणतिया, निवासी सिदांडीमुडा, पोस्ट सरगळ, थाना व जिला बलांगिर, ओडिशा और मो. अपरार, उम्र 32 वर्ष, निवासी कमरिया, थाना मौदाहा, जिला हमीरपुर, उत्तर प्रदेश शामिल हैं। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि कबाड़ के अवैध परिवहन और अवैध खरीदी-बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध गतिविधियों में शामिल पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचाना सुनिश्चित करें-कलेक्टर

October 5, 2026

सेवा ज्योति यात्रा 07 अक्टूबर को : बाइक रैली के साथ निकलेगी पदयात्रा, कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

October 5, 2026

शिक्षा मंत्री के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, दस्तावेजों से जुड़ी सेवाएं अब लोक सेवा गारंटी के दायरे में

October 5, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति को मिलेगी नई रफ्तार, सिंगापुर की कंपनी लगाएगी ₹41,750 करोड़
  • मिट्टी की दीवारों से पक्के आशियाने तक पहुंचा राजा राम का परिवार, प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली जिंदगी
  • जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचाना सुनिश्चित करें-कलेक्टर
  • धुंधली नजर से साफ दुनिया तक पहुंची कृष्णा की जिंदगी, चिरायु ने समय पर पहचान कर दिलाया उपचार
  • सेवा ज्योति यात्रा 07 अक्टूबर को : बाइक रैली के साथ निकलेगी पदयात्रा, कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.