Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जीपीएम में सेवा सेतु बना जनता और शासन के बीच समाधान का मजबूत माध्यम, 207 में से 197 आवेदनों का मौके पर निराकरण

October 4, 2026

चिराग पासवान ने चुनाव आयोग पर कही बड़ी बात, बोले- जीतना होगा जनता का विश्वास…

October 4, 2026

सिंगापुर से छत्तीसगढ़ के लिए नई हरित विकास की राह: CM साय ने ‘गार्डन्स बाय द बे’ के अधिकारियों से की चर्चा, नवा रायपुर में बॉटनिकल गार्डन को मिलेगा वैश्विक मॉडल

October 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, October 4
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » ’सेवा संकल्प अभियान में जनसंवाद के जरिए जनभागीदारी को बढ़ावा दे रहीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े’
रायपुर

’सेवा संकल्प अभियान में जनसंवाद के जरिए जनभागीदारी को बढ़ावा दे रहीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े’

Author AuthorBy Author AuthorOctober 4, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

’गोरखनाथपुर और कमलापुर में ग्रामीणों से जानीं समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश’
’मुनगा रोपकर पोषण के प्रति किया जागरूक, कुमदा बस्ती में नशामुक्ति की शपथ दिलाई’

panchayattantra24.-रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत गोरखनाथपुर और कमलापुर में ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं और गांव की आवश्यकताएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके निराकरण के लिए तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए। जनसंवाद के दौरान मंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया।
ग्रामीणों ने मंत्री श्रीमती राजवाड़े के समक्ष स्थानीय समस्याएं और अपनी जरूरतें रखीं। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने प्रत्येक विषय को गंभीरता से सुना और समाधान के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं की सफलता इस बात से तय होती है कि उनका लाभ जरूरतमंद और पात्र परिवारों तक कितनी प्रभावी ढंग से पहुंचता है। इसके लिए जरूरी है कि अधिकारी आम लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहें और उनके निराकरण के लिए समयबद्ध प्रयास करें। उन्होंने अधिकारियों से मैदानी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन पर ध्यान देने और लोगों को उनकी पात्रता के अनुसार लाभ दिलाने को कहा।
जनसंवाद के दौरान मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने मुनगा का पौधा रोपकर पोषण जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने ग्रामीणों से अपने घर-आंगन में मुनगा लगाने और स्थानीय पौष्टिक खाद्य पदार्थों को परिवार के भोजन में शामिल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि परिवार और समुदाय के छोटे-छोटे प्रयास बच्चों तथा माताओं के पोषण को बेहतर बनाने में सहायक हो सकते हैं। ‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि कुपोषण और एनीमिया के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाने में जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों और स्थानीय समुदाय की अहम भूमिका है। परिवार पौष्टिक भोजन के महत्व को समझें और बच्चों में भी अच्छी खानपान की आदतों को प्रोत्साहित करें।
ग्राम कुमदा बस्ती में नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने युवाओं और नागरिकों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने युवाओं से अपने स्वास्थ्य और भविष्य के प्रति सजग रहने की अपील करते हुए कहा कि नशे की आदत व्यक्ति की सेहत, परिवार की खुशहाली और उसकी प्रगति को प्रभावित करती है। उन्होंने नागरिकों से नशे के दुष्परिणामों के बारे में आसपास के लोगों को जागरूक करने और परिवार तथा समाज में नशामुक्त वातावरण बनाने में सहयोग देने का आग्रह किया।
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इन कार्यक्रमों में जनसंवाद, पोषण जागरूकता और नशामुक्ति का संदेश एक साथ सामने आया। कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

जीपीएम में सेवा सेतु बना जनता और शासन के बीच समाधान का मजबूत माध्यम, 207 में से 197 आवेदनों का मौके पर निराकरण

October 4, 2026

चिराग पासवान ने चुनाव आयोग पर कही बड़ी बात, बोले- जीतना होगा जनता का विश्वास…

October 4, 2026

सिंगापुर से छत्तीसगढ़ के लिए नई हरित विकास की राह: CM साय ने ‘गार्डन्स बाय द बे’ के अधिकारियों से की चर्चा, नवा रायपुर में बॉटनिकल गार्डन को मिलेगा वैश्विक मॉडल

October 4, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • जीपीएम में सेवा सेतु बना जनता और शासन के बीच समाधान का मजबूत माध्यम, 207 में से 197 आवेदनों का मौके पर निराकरण
  • चिराग पासवान ने चुनाव आयोग पर कही बड़ी बात, बोले- जीतना होगा जनता का विश्वास…
  • सिंगापुर से छत्तीसगढ़ के लिए नई हरित विकास की राह: CM साय ने ‘गार्डन्स बाय द बे’ के अधिकारियों से की चर्चा, नवा रायपुर में बॉटनिकल गार्डन को मिलेगा वैश्विक मॉडल
  • ’सांसद महेश कश्यप के नेतृत्व में बस्तर फाइटर्स के 600 नव आरक्षकों ने चलाया सघन स्वच्छता अभियान’
  • ’सेवा संकल्प अभियान में जनसंवाद के जरिए जनभागीदारी को बढ़ावा दे रहीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े’

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.