Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बस से उतरते ही पुलिस की नजर में आए तस्कर, भूरे टेप में लिपटे पैकेट ने खोला गांजा तस्करी का राज; महिला समेत 3 गिरफ्तार

October 4, 2026

जीपीएम में सेवा सेतु बना जनता और शासन के बीच समाधान का मजबूत माध्यम, 207 में से 197 आवेदनों का मौके पर निराकरण

October 4, 2026

चिराग पासवान ने चुनाव आयोग पर कही बड़ी बात, बोले- जीतना होगा जनता का विश्वास…

October 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, October 4
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » जीपीएम में सेवा सेतु बना जनता और शासन के बीच समाधान का मजबूत माध्यम, 207 में से 197 आवेदनों का मौके पर निराकरण
रायपुर

जीपीएम में सेवा सेतु बना जनता और शासन के बीच समाधान का मजबूत माध्यम, 207 में से 197 आवेदनों का मौके पर निराकरण

Author AuthorBy Author AuthorOctober 4, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

’पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से किया लाभान्वित, स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान’
’एक ही स्थान पर मिली विभिन्न विभागों की सेवाएं, नागरिकों को मिली त्वरित राहत’

panchayattantra24.-रायपुर। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में सेवा सेतु अभियान के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं को आमजन के द्वार तक पहुंचाने की पहल प्रभावी साबित हो रही है। जिला प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद पेंड्रा के संयुक्त तत्वावधान में पेंड्रा के असेंबली हॉल में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त कुल 207 आवेदनों में से 197 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं का समाधान मिलने से नागरिकों को त्वरित राहत मिली।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां अधिकारियों-कर्मचारियों ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और प्राप्त आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई की। शिविर की विशेष उपलब्धि यह रही कि प्राप्त 207 आवेदनों में से लगभग 95 प्रतिशत यानी 197 आवेदनों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष आवेदनों पर भी नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
शिविर में नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं, सेवाओं, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने की कार्रवाई भी की गई। विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होने से लोगों को अलग-अलग सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ी। इससे समय और श्रम की बचत के साथ समस्याओं का त्वरित समाधान भी सुनिश्चित हुआ।
सेवा सेतु अभियान शासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने तथा प्रशासनिक सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया है। अभियान का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का यथासंभव मौके पर समाधान करने के साथ ही पात्र हितग्राहियों तक जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ पहुंचाना है।
शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्नप्राशन एवं गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पोषण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। वहीं शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली स्वच्छता दीदियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सेवा सेतु शिविर ने एक ही छत के नीचे शासन की विभिन्न सेवाओं को नागरिकों तक पहुंचाकर जनसमस्या निवारण की प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बनाया। बड़ी संख्या में आवेदनों का मौके पर निराकरण इस पहल की प्रभावशीलता को दर्शाता है। शिविर के माध्यम से प्रशासन ने त्वरित समाधान और अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की प्रतिबद्धता को भी साकार किया।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद पेंड्रा के अध्यक्ष श्री राकेश जालान, उपाध्यक्ष श्री शरद गुप्ता, एसडीएम श्री विक्रांत अंचल, तहसीलदार श्री शेषनारायण जायसवाल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री अमलदीप मिंज, उप अभियंता श्री सुरेंद्र श्रीवास, जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्वच्छता दीदियां और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

चिराग पासवान ने चुनाव आयोग पर कही बड़ी बात, बोले- जीतना होगा जनता का विश्वास…

October 4, 2026

सिंगापुर से छत्तीसगढ़ के लिए नई हरित विकास की राह: CM साय ने ‘गार्डन्स बाय द बे’ के अधिकारियों से की चर्चा, नवा रायपुर में बॉटनिकल गार्डन को मिलेगा वैश्विक मॉडल

October 4, 2026

’सांसद महेश कश्यप के नेतृत्व में बस्तर फाइटर्स के 600 नव आरक्षकों ने चलाया सघन स्वच्छता अभियान’

October 4, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • बस से उतरते ही पुलिस की नजर में आए तस्कर, भूरे टेप में लिपटे पैकेट ने खोला गांजा तस्करी का राज; महिला समेत 3 गिरफ्तार
  • जीपीएम में सेवा सेतु बना जनता और शासन के बीच समाधान का मजबूत माध्यम, 207 में से 197 आवेदनों का मौके पर निराकरण
  • चिराग पासवान ने चुनाव आयोग पर कही बड़ी बात, बोले- जीतना होगा जनता का विश्वास…
  • सिंगापुर से छत्तीसगढ़ के लिए नई हरित विकास की राह: CM साय ने ‘गार्डन्स बाय द बे’ के अधिकारियों से की चर्चा, नवा रायपुर में बॉटनिकल गार्डन को मिलेगा वैश्विक मॉडल
  • ’सांसद महेश कश्यप के नेतृत्व में बस्तर फाइटर्स के 600 नव आरक्षकों ने चलाया सघन स्वच्छता अभियान’

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.