Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सेवा संकल्प से बैगा अंचल तक पहुंची स्वास्थ्य सेवा, कुष्ठ के लक्षणों की समय पर पहचान से बेदकुमारी को मिला निःशुल्क इलाज

October 6, 2026

असंगठित महतारी जतन योजना बनी मनतोसी का सहारा, पहले बच्चे के जन्म पर मिली 20 हजार की मदद

October 6, 2026

पानी की चिंता हुई दूर, अब घर-परिवार और बच्चों के लिए समय दे रहीं महिलाएं

October 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, October 6
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » सेवा संकल्प अभियान 2026: सीएम हेल्पलाइन ने सुनी फरियाद, 15 दिन से ठप पेयजल व्यवस्था बहाल
रायपुर

सेवा संकल्प अभियान 2026: सीएम हेल्पलाइन ने सुनी फरियाद, 15 दिन से ठप पेयजल व्यवस्था बहाल

Author AuthorBy Author AuthorOctober 6, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

1076 पर शिकायत के बाद तपकरा में तत्काल कार्रवाई, करीब 200 परिवारों को मिली राहत

शिकायत मिलते ही हुई कार्रवाई, नया मोटर लगाकर जलापूर्ति की गई बहाल

समाधान के बाद शिकायतकर्ता की संतुष्टि की भी हुई पुष्टि

panchayattantra24.-रायपुर। आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में सीएम हेल्पलाइन 1076 उपयोगी माध्यम बन रही है। जशपुर जिले के तपकरा में करीब 15 दिनों से बनी पेयजल समस्या की शिकायत हेल्पलाइन तक पहुंचने के बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई करते हुए नया मोटर लगाया और जलापूर्ति बहाल कर दी। इससे पेयजल समस्या से प्रभावित करीब 200 घर-परिवारों को राहत मिली है।
फरसाबहार विकासखंड के ग्राम तपकरा निवासी श्री ओम प्रकाश ने 26 अगस्त 2026 को सीएम हेल्पलाइन 1076 पर पेयजल समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि मोटर और पाइपलाइन से संबंधित समस्या के कारण गांव में लगभग 15 दिनों से जलापूर्ति प्रभावित थी। इसके चलते करीब 200 परिवारों को पेयजल की परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
शिकायत पहुंची तो शुरू हुई कार्रवाई, नया मोटर लगाकर बहाल की जलापूर्ति
सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज होने के बाद प्रकरण संबंधित विभाग तक पहुंचाया गया। ग्राम तपकरा में संचालित रेट्रो जल प्रदाय योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत द्वारा नया मोटर लगाया गया, जिसके बाद गांव में जलापूर्ति पुनः बहाल हो गई।
पेयजल व्यवस्था सामान्य होने से प्रभावित परिवारों को राहत मिली। अब उन्हें नियमित जलापूर्ति की सुविधा मिल रही है। समस्या का समाधान होने के बाद शिकायतकर्ता श्री ओम प्रकाश की संतुष्टि की भी पुष्टि की गई।
शिकायत से समाधान और संतुष्टि तक जुड़ रही व्यवस्था
सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से नागरिक अपनी समस्याएं सीधे शासन-प्रशासन तक पहुंचा पा रहे हैं। प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों तक भेजकर उनके निराकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। समाधान के बाद शिकायतकर्ता की संतुष्टि की पुष्टि किए जाने से शिकायत निवारण व्यवस्था में जवाबदेही भी सुनिश्चित हो रही है।
तपकरा में पेयजल समस्या का समाधान इसका उदाहरण है, जहां एक नागरिक की शिकायत पर हुई कार्रवाई से करीब 200 परिवारों को राहत मिली। सेवा संकल्प अभियान के तहत नागरिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की यह पहल जनसेवा को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

सेवा संकल्प से बैगा अंचल तक पहुंची स्वास्थ्य सेवा, कुष्ठ के लक्षणों की समय पर पहचान से बेदकुमारी को मिला निःशुल्क इलाज

October 6, 2026

असंगठित महतारी जतन योजना बनी मनतोसी का सहारा, पहले बच्चे के जन्म पर मिली 20 हजार की मदद

October 6, 2026

पानी की चिंता हुई दूर, अब घर-परिवार और बच्चों के लिए समय दे रहीं महिलाएं

October 6, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • सेवा संकल्प से बैगा अंचल तक पहुंची स्वास्थ्य सेवा, कुष्ठ के लक्षणों की समय पर पहचान से बेदकुमारी को मिला निःशुल्क इलाज
  • असंगठित महतारी जतन योजना बनी मनतोसी का सहारा, पहले बच्चे के जन्म पर मिली 20 हजार की मदद
  • पानी की चिंता हुई दूर, अब घर-परिवार और बच्चों के लिए समय दे रहीं महिलाएं
  • हर घर जल से बदली डांडजमड़ी की तस्वीर, 90 घरों में पहुंचा नल से शुद्ध पेयजल
  • सेवा संकल्प अभियान 2026: सीएम हेल्पलाइन ने सुनी फरियाद, 15 दिन से ठप पेयजल व्यवस्था बहाल

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.